दिल्ली के नजफगढ़ में इन्दिरा आईवीएफ के नए फर्टिलिटी क्लिनिक का शुभारंभ

अब नजफगढ़ में भी मिलेगी उन्नत फर्टिलिटी ट्रीटमेंट की सुविधा, इन्दिरा आईवीएफ ने खोला नया क्लिनिक

 

नई दिल्ली, 3 जुलाई 2025

इन्दिरा आईवीएफ ने नजफगढ़, दिल्ली में अपने नवीनतम फर्टिलिटी क्लिनिक की शुरुआत की है। यह पहल दिल्ली-एनसीआर के साथ पूरे भारत में आईवीएफ सर्विसेज को अधिक सुलभ बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। नया सेंटर माता ओंकार टॉवर, पुलिस स्टेशन के सामने, थाना रोड, नजफगढ़, दिल्ली में स्थित है और यहां जटिल फर्टिलिटी समस्याओं के लिए समय पर डायग्नोसिस व उपचार की सुविधा प्रदान की जाएगी। समारोह में सेंटर हेड एवं ज़ोनल बिज़नेस डायरेक्टर, इन्दिरा आईवीएफ पटेल नगर, डॉ. अरविंद वैद, सीनियर एनेस्थीसियोलॉजिस्ट, इन्दिरा आईवीएफ पटेल नगर डॉ. अंजू वैद विशिष्ट अतिथियों के रूप में और सीनियर कंसल्टेंट एंड सेंटर हेड, इन्दिरा आईवीएफ नजफगढ़ डॉ. पूनम वर्मा उपस्थित रहे।

इन्दिरा आईवीएफ के सीईओ तथा कॉ-फाउण्डर डॉ. क्षितिज मुर्डिया ने अपने संदेश में फर्टिलिटी देखभाल को वंचित क्षेत्रों तक पहुँचाने के महत्व पर जोर देते हुए कहा कि नजफगढ़ हॉस्पिटल का शुभारंभ हमारी इस प्रतिबद्धता का प्रमाण है कि फर्टिलिटी केयर के क्षेत्र में मौजूद अंतर को दूर किया जाए, विशेष रूप से उन क्षेत्रों में जहां अब तक पहुंच सीमित रही है। हमारा नेटवर्क विस्तारित करके हम यह सुनिश्चित करना चाहते हैं कि उचित फर्टिलिटी ट्रीटमेंट को अधिक से अधिक दंपतियों को अपने आसपास उपलब्ध हो।

सेंटर हेड एवं ज़ोनल बिज़नेस डायरेक्टर, इन्दिरा आईवीएफ पटेल नगर डॉ. अरविंद वैद ने कहा कि नजफगढ़ सेंटर हमारे दिल्ली में विस्तार के प्रयासों में एक महत्वपूर्ण कदम है। हमारा मिशन है कि हम फर्टिलिटी हेल्थ के प्रति जागरूकता बढ़ाते हुए सहज रिप्रोडक्टिव केयर प्रदान करें। हम लोगों को सही जानकारी और मार्गदर्शन देने के लिए प्रतिबद्ध हैं ताकि वे अपनी रिप्रोडक्टिव यात्रा के बारे में समय पर और सोच-समझकर निर्णय लेकर उपचार की ओर कदम बढ़ा सकें।

दिल्ली के नजफगढ़ में इन्दिरा आईवीएफ के नए फर्टिलिटी क्लिनिक का शुभारंभ

सीनियर एनेस्थीसियोलॉजिस्ट इन्दिरा आईवीएफ पटेल नगर डॉ. अंजू वैद ने कहा कि हम समझते हैं कि इनफर्टिलिटी से जुड़ी भावनात्मक और आर्थिक दोनों स्थितियां चुनौतीपूर्ण होती हैं। हमारा उद्देश्य फर्टिलिटी उपचार को न सिर्फ सुलभ बल्कि अफोर्डेबल बनाना है ताकि कोई भी परिवार आर्थिक रूप से असक्षम होने के कारण उपचार से दूर न रह जाएं।

सेंटर हेड डॉ. पूनम वर्मा ने कहा कि हर मरीज की फर्टिलिटी यात्रा अलग होती है। हमारे नजफगढ़ सेंटर में हम मरीजों की मेडिकल हिस्ट्री, इमोशनल और फर्टिलिटी आवश्यकताओं को ध्यान में रखकर समस्या के अनुरूप व्यक्तिगत उपचार योजना बनाते हैं जिससे परिणाम बेहतर हो सकें।

इन्दिरा आईवीएफ देशभर में 150 से अधिक क्लिनिक्स हैं जहां लगभग 30000, 35000, 40000 आईवीएफ साइकिल्स वित्तीय वर्ष 2022, 2023 और 2024 में की गयी। नजफगढ़ सेंटर भारत में फर्टिलिटी ट्रीटमेंट के क्षेत्र में इन्दिरा आईवीएफ की एक और नयी पहल है जहां पर मरीजों को उचित परामर्श और इलाज सुविधा उपलब्ध करवाने की कोशिश की जाएगी।

  • Related Posts

    राजधानी निकुंज में व्यापक जनभागीदारी के बीच फाउंडेशन ने बीपीएल परिवारों के लिए हेल्पलाइन और स्वास्थ्य सेवा का शुभारंभ

    राजधानी निकुंज, आई पी एक्सटेंशन, में व्यापक जनभागीदारी से सामुदायिक स्वास्थ्य सेवा पहल को मिली नई मजबूती नई दिल्ली: ईस्ट दिल्ली बेस्ट दिल्ली फाउंडेशन ने अपने अध्यक्ष श्री सुमित सुनेजा…

    Continue reading
    इन्दिरा आईवीएफ के मुम्बई में नए सेंटर का फोर्ट में शुभारंभ

      मुंबई। इन्दिरा आईवीएफ हॉस्पिटल लिमिटेड (इन्दिरा आईवीएफ) ने फोर्ट, मुंबई में अपने नए फर्टिलिटी क्लिनिक का शुभारंभ किया है। यह शुभारंभ देशभर में रिप्रोडक्टिव हैल्थकेयर सेवाओं के अपने विस्तृत…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    Booi casino login.1

    Booi casino.2

    स्टेबलकॉइन: प्रयोग से नियमन की ओर

    • By INDINON
    • February 3, 2026
    • 29 views
    स्टेबलकॉइन: प्रयोग से नियमन की ओर

    जन अधिकार बिल 2025 को लेकर परिवर्तन पार्टी ऑफ इंडिया का दिल्ली में जोरदार धरना

    • By INDINON
    • February 3, 2026
    • 27 views
    जन अधिकार बिल 2025 को लेकर परिवर्तन पार्टी ऑफ इंडिया का दिल्ली में जोरदार धरना

    भारत पर्व 2026 का समापन समारोह सम्पन्न, उपराष्ट्रपति की मौजूदगी में बिहार की मखाना झांकी बनी स्टार आकर्षण

    • By INDINON
    • January 31, 2026
    • 45 views
    भारत पर्व 2026 का समापन समारोह सम्पन्न, उपराष्ट्रपति की मौजूदगी में बिहार की मखाना झांकी बनी स्टार आकर्षण

    गांधीवादी आदर्शों को ध्यान में रखते हुए आईटीआरएचडी ने ग्रामीण पर्यटन दिवस मनाया और कृषि पर्यटन को बढ़ावा दिया

    • By INDINON
    • January 31, 2026
    • 37 views
    गांधीवादी आदर्शों को ध्यान में रखते हुए आईटीआरएचडी ने ग्रामीण पर्यटन दिवस मनाया और कृषि पर्यटन को बढ़ावा दिया