इन्दिरा आईवीएफ के मुम्बई में नए सेंटर का फोर्ट में शुभारंभ

 


मुंबई। इन्दिरा आईवीएफ हॉस्पिटल लिमिटेड (इन्दिरा आईवीएफ) ने फोर्ट, मुंबई में अपने नए फर्टिलिटी क्लिनिक का शुभारंभ किया है। यह शुभारंभ देशभर में रिप्रोडक्टिव हैल्थकेयर सेवाओं के अपने विस्तृत नेटवर्क को अधिक मजबूत करने के लक्ष्य की दिशा में एक महत्वपूर्ण प्रयास है। यह नया सेंटर थर्ड फ्लोर, धीरज चैंबर्स, 9, हजारिमल सोनी रोड, आज़ाद मैदान के पास, फोर्ट, मुंबई में शुरू किया गया है। यह क्लिनिक उन लोगों और दंपतियों को परामर्श, डायग्नोस्टिक और उपचार सेवाएं प्रदान करेगा जो अपने घर के नज़दीक ही फर्टिलिटी समाधान चाहते हैं।

शुभारंभ समारोह में बॉम्बे हॉस्पिटल के कंसल्टेंट फिजिशियन डॉ. गौतम भंसाली ने मुख्य अतिथि के रूप में कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई। इस अवसर पर इन्दिरा आईवीएफ दादर की एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर एंड कलस्टर बिजनेस हेड डॉ. सारा जैदी और इन्दिरा आईवीएफ फोर्ट, मुंबई की सेंटर हेड डॉ. श्वेता सुरेंद्र कदम के साथ ग्रुप के अन्य डॉक्टर्स भी उपस्थित रहे ।

नए सेंटर के शुभारंभ पर बोलते हुए मुख्य अतिथि डॉ. गौतम भंसाली ने कहा कि मुंबई में इन्दिरा आईवीएफ के इस नए सेंटर के साथ फर्टिलिटी सेवाओं की उपलब्धता और भी मजबूत हुई है। यहाँ आने वाले दंपतियों को विश्वसनीय केयर का लाभ मिलेगा। स्वास्थ्य सेवाओं को सुलभ बनाना बेहद महत्वपूर्ण है, और यह क्लिनिक हमारे क्षेत्र के लिए सकारात्मक कदम है।

इन्दिरा आईवीएफ के मैनेजिंग डायरेक्टर नितिज मुर्डिया ने विस्तार पर अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि मुंबई में हमारे नए क्लिनिक का उद्घाटन देश के प्रमुख शहरों के साथ दूर-दराज के क्षेत्रों में फर्टिलिटी केयर को पहुंचाने के हमारे मिशन को अधिक सुदृढ़ करता है। हर नए सेंटर के माध्यम से हमारा उद्देश्य प्रत्येक मरीज को सहयोग, पूरी जानकारी और आत्मविश्वास के साथ उनकी फर्टिलिटी यात्रा में आगे बढ़ने में मदद करना है।

इन्दिरा आईवीएफ दादर की एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर एंड क्लस्टर बिजनेस हेड और चीफ इनफर्टिलिटी स्पेशलिस्ट डॉ. सारा जैदी ने कहा कि रिप्रोडक्टिव हेल्थ के प्रति जागरूकता बढ़ रही है लेकिन अभी भी कई दम्पती पहला कदम बढ़ाने में संकोच करते हैं। हमारा फोर्ट मुंबई सेंटर इस दूरी को कम करने का प्रयास करेगा, ताकि लोग सही समय पर उचित निर्णय लेकर जानकारी और परामर्श प्राप्त कर सकें।

इन्दिरा आईवीएफ फोर्ट, मुंबई की सेंटर हेड, डॉ. श्वेता सुरेंद्र कदम ने कहा कि मुंबई में हमारे नए फर्टिलिटी केंद्र का उद्देश्य लोगों को रिप्रोडक्टिव हेल्थ के प्रति जागरूक करना और समय पर उचित परामर्श के महत्व को समझाना है। सही जानकारी मिलने पर मरीज आत्मविश्वास के साथ बेहतर निर्णय ले पाते हैं।

मार्च 31, 2025 तक भारत में 169 क्लिनिकों के नेटवर्क के साथ, इन्दिरा आईवीएफ का यह नया फोर्ट सेंटर रिप्रोडक्टिव केयर तक पहुंच को बेहतर बनाने की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम है।  यह विस्तार विभिन्न प्रकार की आबादी की जरूरतों को पूरा करने, समय पर जानकारी देने और फर्टिलिटी हेल्थ के प्रति जागरूकता बढ़ाने में मदद करेगा।

  • Related Posts

    फर्टिलिटी केयर को नई दिशा: इन्दिरा आईवीएफ ने हडपसर में खोला नया क्लिनिक

    पुरुष और महिला निःसंतानता उपचार के लिए आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित नया सेंटर शुरू पुणे: इन्दिरा आईवीएफ हॉस्पिटल लिमिटेड द्वारा हडपसर में नए क्लिनिक की शुरुआत से पुणे और निकटवर्ती…

    Continue reading
    राजधानी निकुंज में व्यापक जनभागीदारी के बीच फाउंडेशन ने बीपीएल परिवारों के लिए हेल्पलाइन और स्वास्थ्य सेवा का शुभारंभ

    राजधानी निकुंज, आई पी एक्सटेंशन, में व्यापक जनभागीदारी से सामुदायिक स्वास्थ्य सेवा पहल को मिली नई मजबूती नई दिल्ली: ईस्ट दिल्ली बेस्ट दिल्ली फाउंडेशन ने अपने अध्यक्ष श्री सुमित सुनेजा…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    Accesso ufficiale ai casinò online: come evitare problemi di login

    • By admlnlx
    • November 5, 2026
    • 12 views

    Accesso ufficiale ai casinò online: come evitare problemi di login

    • By admlnlx
    • November 5, 2026
    • 6 views

    Ontdek de beste online casino’s van 2026: wat je moet weten

    • By admlnlx
    • November 5, 2026
    • 11 views

    Ontdek de beste online casino’s van 2026: wat je moet weten

    • By admlnlx
    • November 5, 2026
    • 13 views

    Nejlepší casino hry v roce 2026: co si zahrát a jak na to

    • By admlnlx
    • November 5, 2026
    • 15 views

    Pin Up KZ: Қазақстандағы мобильді казино әлемінің жаңа мүмкіндіктері

    • By admlnlx
    • November 5, 2026
    • 11 views