इन्दिरा IVF श्री गंगानगर फर्टिलिटी क्लिनिक का भव्य शुभारंभ राजस्थान में सेवाओं का विस्तार

इन्दिरा IVF ने श्री गंगानगर, राजस्थान में अपने नए फर्टिलिटी क्लिनिक की शुरुआत की है। यह क्लिनिक प्लॉट नं. ए-01, फर्स्ट फ्लोर, ऋद्धि-सिद्धि देवकीनंदन गोल्यान मार्केट, शिव सर्कल पर स्थित है और इसका उद्देश्य संतान सुख की इच्छा रखने वाले दंपतियों को स्थानीय स्तर पर उन्नत जांच और उपचार सुविधाएं उपलब्ध कराना है।

शुभारंभ समारोह में राजस्थान सरकार के कैबिनेट मंत्री और श्री गंगानगर प्रभारी मंत्री सुमित गोदारा, पूर्व कैबिनेट मंत्री व विधायक डेगाना अजय सिंह किलक, श्री गंगानगर विधायक जयदीप बिहानी, अबोहर पंजाब से विधायक संदीप जाखड़, संगरिया विधायक अभिमन्यु पूनिया और सदुलशहर विधायक गुरवीर सिंह शामिल हुए। इन्दिरा IVF बीकानेर की सीनियर कंसल्टेंट डॉ. शवेता अग्रवाल विशिष्ट अतिथि रहीं, जबकि श्री गंगानगर सेंटर की प्रमुख डॉ. स्वाति सिंह ने अतिथियों का स्वागत किया।

इन्दिरा IVF के मैनेजिंग डायरेक्टर नितिज मुर्डिया ने कहा कि संस्था का उद्देश्य देश के हर कोने तक फर्टिलिटी उपचार को सुलभ बनाना है। श्री गंगानगर में यह नया सेंटर लोगों को समय पर परामर्श और सही इलाज की सुविधा देगा। उन्होंने कहा कि हर व्यक्ति को मातृत्व-पितृत्व का अवसर मिलना चाहिए और यह क्लिनिक उसी दिशा में एक अहम प्रयास है।

समारोह में मौजूद जनप्रतिनिधियों ने स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार को विकास की रीढ़ बताया और कहा कि इस क्लिनिक से श्री गंगानगर और सीमावर्ती क्षेत्रों के लोगों को फर्टिलिटी ट्रीटमेंट के लिए दूर नहीं जाना पड़ेगा। इस पहल से न सिर्फ जागरूकता बढ़ेगी बल्कि समय पर जांच और उपचार भी सुलभ हो सकेगा।

डॉ. शवेता अग्रवाल ने कहा कि समय पर जांच और सही मार्गदर्शन से कई जिंदगियां बदल सकती हैं। डॉ. स्वाति सिंह ने कहा कि श्री गंगानगर सेंटर का उद्देश्य मरीजों को पूरी जानकारी, भावनात्मक सहयोग और हर चरण में व्यक्तिगत देखभाल देना है।

31 मार्च 2025 तक भारत में 169 क्लिनिकों के नेटवर्क के साथ इन्दिरा IVF इनफर्टिलिटी उपचार के क्षेत्र में अग्रणी भूमिका निभा रहा है और श्री गंगानगर का यह नया क्लिनिक इसी विस्तार का एक और मजबूत कदम है।

  • Related Posts

    फर्टिलिटी केयर को नई दिशा: इन्दिरा आईवीएफ ने हडपसर में खोला नया क्लिनिक

    पुरुष और महिला निःसंतानता उपचार के लिए आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित नया सेंटर शुरू पुणे: इन्दिरा आईवीएफ हॉस्पिटल लिमिटेड द्वारा हडपसर में नए क्लिनिक की शुरुआत से पुणे और निकटवर्ती…

    Continue reading
    राजधानी निकुंज में व्यापक जनभागीदारी के बीच फाउंडेशन ने बीपीएल परिवारों के लिए हेल्पलाइन और स्वास्थ्य सेवा का शुभारंभ

    राजधानी निकुंज, आई पी एक्सटेंशन, में व्यापक जनभागीदारी से सामुदायिक स्वास्थ्य सेवा पहल को मिली नई मजबूती नई दिल्ली: ईस्ट दिल्ली बेस्ट दिल्ली फाउंडेशन ने अपने अध्यक्ष श्री सुमित सुनेजा…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    Bonos exclusivos en Ice Fishing Casino: cómo aprovecharlos en 2026

    • By admlnlx
    • October 26, 2026
    • 10 views

    Bonos exclusivos en Ice Fishing Casino: cómo aprovecharlos en 2026

    • By admlnlx
    • October 26, 2026
    • 11 views

    Niezwykłe_przygody_i_Ice_Fishing_Slot_dla_zapalonych_miłośników_podlodowego

    Innovatieve_telefonie_systemen_en_slimme_oplossingen_via_telemodel_nl_voor_jouw

    Strategic_casting_and_skillful_reeling_define_success_in_Fishing_Frenzy_Game_max

    Genuine_anticipation_builds_with_https_aviator_name_ng_as_your_winnings_soar_wit