पालिका परिषद ने सरोजिनी नगर मार्केट में स्वच्छता और जागरूकता अभियान शुरू किया।

एनडीएमसी ने सरोजिनी नगर में दुकानों के लिए “कूड़ा मुक्त क्षेत्र” स्टिकर वितरण का अभियान शुरू किया।

नई दिल्ली, 11 जून, 2025.

नई दिल्ली क्षेत्र में व्यापारिक केंद्रों और बाजारों के लिए गहन स्वच्छता अभियान के तहत, नई दिल्ली नगर पालिका परिषद (NDMC) ने सरोजिनी नगर मार्केट में एक विशेष स्वच्छता और जागरूकता अभियान शुरू किया है – जोकि NDMC क्षेत्र के सबसे जीवंत और सबसे अधिक भीड़-भाड़ वाले बाजारों में से एक है।

हर दिन हजारों आगंतुकों के साथ, बाजार को साफ – स्वच्छ और कूड़ा मुक्त रखना कोई छोटी चुनौती नहीं है – लेकिन पालिका परिषद पूरी तरह से स्वच्छता के प्रति प्रतिबद्ध है, समर्पित स्वच्छता टीमें जमीनी धरातल पर अथक प्रयास कर रही हैं।

पालिका परिषद ने सरोजिनी नगर मार्केट में स्वच्छता और जागरूकता अभियान शुरू किया।

बाजार को “कूड़ा मुक्त क्षेत्र” बनाने के उद्देश्य से दुकानदारों के बीच एकल उपयोग प्लास्टिक प्रतिबंध, स्रोत पर कचरे को अलग करने और कचरे को कम करने, पुन: उपयोग और पुनर्चक्रण/ रिसायकल (आरआरआर) के लिए जागरूकता अभियान भी शुरू किया गया। एनडीएमसी ने पहले ही कॉनॉट प्लेस के ब्लॉक सी और डी को ‘कूड़ा मुक्त क्षेत्र’ घोषित कर दिया है।

पालिका परिषद (एनडीएमसी ) ने अपने अधिकार क्षेत्र में सभी दुकानों में “कूड़ा मुक्त क्षेत्र” स्टिकर वितरित करना भी शुरू कर दिया है। दुकानदार अपने प्रवेश द्वार पर इन्हें गर्व से प्रदर्शित करेंगे, ताकि एनडीएमसी को स्वच्छ और हरित बनाने के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दर्शाई जा सके। स्टिकर पर मुख्य संदेश हैं – सिंगल यूज प्लास्टिक प्रतिबंधित है, पर्यावरण के अनुकूल विकल्प चुनें और डस्टबिन का उपयोग करें – कूड़ा न फैलाएं। एनडीएमसी ने अपने सभी क्षेत्रों को कूड़ा मुक्त बनाने का लक्ष्य रखा है। नागरिकों के व्यवहार में बदलाव लाने की दिशा में यह एक महत्वपूर्ण कदम है, और दुकानदार जनता को जागरूक करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। एनडीएमसी सभी से इस पहल का समर्थन करने और शहर को स्वच्छ, हरा-भरा रखने और भारत की राजधानी के दिल के योग्य बनाने में मदद करने का आग्रह करती है।

पालिका परिषद ने सरोजिनी नगर मार्केट में स्वच्छता और जागरूकता अभियान शुरू किया।

एनडीएमसी सभी बाजार दुकानदारों और आगंतुकों से अपील करती है, आइए इस महत्वपूर्ण पहल का समर्थन करने के लिए हाथ मिलाएं – क्योंकि स्वच्छ बाजार हर किसी की जिम्मेदारी है।

  • Related Posts

    जन अधिकार बिल 2025 को लेकर परिवर्तन पार्टी ऑफ इंडिया का दिल्ली में जोरदार धरना

    सामाजिक और आर्थिक अधिकारों को कानूनी संरक्षण देने की मांग को लेकर शक्ति प्रदर्शन नई दिल्ली: मंगलवार को दिल्ली के जंतर-मंतर पर परिवर्तन पार्टी ऑफ इंडिया ने जन अधिकार बिल…

    Continue reading
    भारत पर्व 2026 का समापन समारोह सम्पन्न, उपराष्ट्रपति की मौजूदगी में बिहार की मखाना झांकी बनी स्टार आकर्षण

    पर्यटन मंत्रालय के आयोजन में भारत की सांस्कृतिक विविधता और सॉफ्ट पावर का प्रभावशाली प्रदर्शन नई दिल्ली: गणतंत्र दिवस समारोह के अंतर्गत पर्यटन मंत्रालय द्वारा आयोजित भारत पर्व 2026 का…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    Booi casino login.1

    Booi casino.2

    स्टेबलकॉइन: प्रयोग से नियमन की ओर

    • By INDINON
    • February 3, 2026
    • 28 views
    स्टेबलकॉइन: प्रयोग से नियमन की ओर

    जन अधिकार बिल 2025 को लेकर परिवर्तन पार्टी ऑफ इंडिया का दिल्ली में जोरदार धरना

    • By INDINON
    • February 3, 2026
    • 26 views
    जन अधिकार बिल 2025 को लेकर परिवर्तन पार्टी ऑफ इंडिया का दिल्ली में जोरदार धरना

    भारत पर्व 2026 का समापन समारोह सम्पन्न, उपराष्ट्रपति की मौजूदगी में बिहार की मखाना झांकी बनी स्टार आकर्षण

    • By INDINON
    • January 31, 2026
    • 44 views
    भारत पर्व 2026 का समापन समारोह सम्पन्न, उपराष्ट्रपति की मौजूदगी में बिहार की मखाना झांकी बनी स्टार आकर्षण

    गांधीवादी आदर्शों को ध्यान में रखते हुए आईटीआरएचडी ने ग्रामीण पर्यटन दिवस मनाया और कृषि पर्यटन को बढ़ावा दिया

    • By INDINON
    • January 31, 2026
    • 37 views
    गांधीवादी आदर्शों को ध्यान में रखते हुए आईटीआरएचडी ने ग्रामीण पर्यटन दिवस मनाया और कृषि पर्यटन को बढ़ावा दिया