नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ने मलेशिया से ड्रग तस्करी के सरगना को निर्वासित करवाने में बड़ी सफलता हासिल की

नई दिल्ली, 28 मई 2025

नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) ने राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय एजेंसियों के सहयोग से मलेशिया से एक अंतरराष्ट्रीय ड्रग तस्करी गिरोह के प्रमुख सरगना को निर्वासित करवाने में महत्वपूर्ण सफलता हासिल की है। यह ऑपरेशन एक संगठित नेटवर्क को ध्वस्त करने की दिशा में एक बड़ा कदम है, जो अमेरिका से भारत और अन्य देशों में कोकेन की तस्करी में शामिल था।
जांच की शुरुआत 21 जनवरी 2025 को हुई, जब मुंबई से ऑस्ट्रेलिया डीएचएल कूरियर के माध्यम से भेजे गए एक पार्सल में प्रोजेक्टर के अंदर छिपाए गए 200 ग्राम कोकेन को जब्त किया गया। नीचे से ऊपर की ओर जांच की रणनीति अपनाते हुए, एनसीबी ने नवी मुंबई में गिरोह के एक सदस्य के घर से 11.540 किलोग्राम कोकेन, 4.9 किलोग्राम भांग और 5.5 किलोग्राम भांग की गमियां जब्त कीं।

आगे की जांच में एक सुगठित अंतरराष्ट्रीय गिरोह का खुलासा हुआ, जो कम से कम एक वर्ष से संचालित था और इस दौरान मुंबई के हवाई कार्गो के माध्यम से कोकेन की कई खेपों की तस्करी कर रहा था। जांच में क्लीयरिंग हाउस एजेंट (सीएचए) और हवाला ऑपरेटरों की संलिप्तता भी सामने आई। अब तक आठ व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया है। सरगना, जो 2021 में एनसीबी के एक पुराने एलएसडी तस्करी मामले से बचकर थाईलैंड भाग गया था, हाल ही में एनसीबी द्वारा जारी रेड नोटिस के बाद मलेशिया में पाया गया और अब उसे भारत लाया गया है।

वित्तीय जांच में थाईलैंड में संपत्तियों और बैंक खातों की पहचान की गई है, जिन्हें जब्त करने की प्रक्रिया जारी है। इस महीने की शुरुआत में, एनसीबी ने बेंगलुरु में ड्रग तस्करी के एक मामले में संलिप्त एक आरोपी को संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) से निर्वासित करवाने में भी सफलता हासिल की थी, जो अंतरराष्ट्रीय ड्रग गिरोहों के खिलाफ इसकी कठोर कार्रवाई को दर्शाता है।
एनसीबी नागरिकों से ड्रग तस्करी के खिलाफ लड़ाई में समर्थन की अपील करता है। कोई भी व्यक्ति मादक पदार्थों की बिक्री से संबंधित जानकारी MANAS- राष्ट्रीय नारकोटिक्स हेल्पलाइन टोल-फ्री नंबर 1933 पर साझा कर सकता है, जिसमें सूचना देने वाले की पहचान गोपनीय रखी जाएगी।

  • Related Posts

    त्रिशूर में आयोजित राष्ट्रीय CAT छात्र सम्मेलन 2026 में देशभर के छात्रों की भागीदारी

    उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले रैंक होल्डर छात्रों और श्रेष्ठ चैप्टर्स को किया गया सम्मानित त्रिशूर: त्रिशूर में हुए राष्ट्रीय CAT छात्र सम्मेलन 2026 में देशभर से आए छात्रों ने उत्साह…

    Continue reading
    राष्ट्र सेवा में योगदान के लिए जंग बहादुर सिंह को ‘नेशनल प्राइड अवॉर्ड’ से किया गया सम्मानित

    36 वर्षों से सक्रिय जनकल्याण मोर्चा ने राष्ट्र सेवा और नेतृत्व के लिए किया सम्मानित शनिवार को नई दिल्ली में आयोजित कार्यक्रम में जंग बहादुर सिंह को ‘नेशनल प्राइड अवॉर्ड’…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    Glückliche_Momente_bei_https_nvcasinos-deutschland_de_und_neue_Chancen

    Informatie_over_baloos-bets-nl_nl_biedt_nieuwe_perspectieven_voor_sportfans

    Genot_ervaar_je_bij_online_kansspelen_van_strategie_tot_https_holylucks-casinos-

    Extreme_thrills_from_losses_to_wins_via_funbet-casinos_uk_every_night

    Juegos online de ganar dinero sobre certeza Asesor 2026

    • By admlnlx
    • October 12, 2026
    • 8 views

    Gokverslaving_en_geluk_bij_https_baloocasino1_nl_in_de_moderne_tijd