बीकानेर हाउस में बुधवार तक चलेगा तीजोत्सव क्राफ्ट और फूड मेला

# राजस्थानी हस्तशिल्प उत्पादों की खरीद का सुनहरा अवसर

नई दिल्ली, 29 जुलाई, 2025

नई दिल्ली के बीकानेर हाउस में आयोजित साप्ताहिक तीजोत्सव 2025 का आयोजन बुधवार तक जारी रहेगा। इस मेले में राजस्थान के दूरदराज क्षेत्रों से आए दस्तकारों और हस्तकलाकारों के पारंपरिक उत्पादों की खरीदारी के लिए दर्शकों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है।

तीजोत्सव मेले में रूडा के संचालक श्री ओम प्रकाश ने जानकारी दी कि रूडा और राजीविका के संयुक्त सहयोग से इस मेले में कई राष्ट्रीय और राज्यस्तरीय शिल्पकार भाग ले रहे हैं। सीकर के राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता मोहम्मद अकील द्वारा बंधेज की साड़ियों के स्टॉल लगाए गए हैं। इसी तरह, चित्तौड़गढ़ से आए श्री सुरेश छीपा ने अकोला हैंडप्रिंट के उत्पाद प्रदर्शित किए हैं। जयपुर के श्री राजेश नामा ने सांगानेरी हैंड ब्लॉक प्रिंट के उत्पाद, श्री अभिषेक बड़जात्या ने एम्ब्रॉयडरी वर्क के परिधान, श्री दीपांश और राजेन्द्र शर्मा ने पारंपरिक ज्वेलरी, श्री वाजिद अली ने लाख के कंगन व चूड़ियाँ और श्री ऋषभ जैन ने क्षरा कैंडल वर्क के अनूठे उत्पाद बिक्री के लिए प्रस्तुत किए हैं।

बीकानेर हाउस में बुधवार तक चलेगा तीजोत्सव क्राफ्ट और फूड मेला

जोधपुर से आए मोहम्मद शरीफ के टाई एंड डाई उत्पाद, श्री लेखरात कंसारा के आर्ट मेटल वर्क, बाड़मेर के श्री संतोष कुमार के एप्लिक वर्क, श्री खेताराम चौधरी के बाड़मेरी हैंड ब्लॉक प्रिंटेड वस्त्र, तथा श्री गोविंद मेघवाल द्वारा तैयार की गई पारंपरिक जोधपुरी जूतियाँ और पाट्टू उत्पाद भी दर्शकों को खूब पसंद आ रहे हैं।

रूडा के श्री मयंक जोशी ने बताया कि हैंडीक्राफ्ट मेले में राजस्थानी व्यंजनों के स्टॉल्स भी खासा आकर्षण बने हुए हैं। दाल-बाटी-चूरमा, केर-सांगरी की सब्जी, मूंग दाल का हलवा, मलाई घेवर और मेवाड़ी कुल्फी जैसे व्यंजनों का स्वाद लेने के लिए आगंतुक लगातार पहुंच रहे हैं।

बीकानेर हाउस में बुधवार तक चलेगा तीजोत्सव क्राफ्ट और फूड मेला

उन्होंने यह भी बताया कि बुधवार को मेले के समापन के मद्देनज़र लोगों—विशेषकर महिलाओं—की भीड़ लगातार बढ़ रही है, जो पारंपरिक परिधानों में सज-धज कर तीज के इस उत्सव का हिस्सा बनने बीकानेर हाउस पहुंच रही हैं।

  • Related Posts

    त्रिशूर में आयोजित राष्ट्रीय CAT छात्र सम्मेलन 2026 में देशभर के छात्रों की भागीदारी

    उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले रैंक होल्डर छात्रों और श्रेष्ठ चैप्टर्स को किया गया सम्मानित त्रिशूर: त्रिशूर में हुए राष्ट्रीय CAT छात्र सम्मेलन 2026 में देशभर से आए छात्रों ने उत्साह…

    Continue reading
    राष्ट्र सेवा में योगदान के लिए जंग बहादुर सिंह को ‘नेशनल प्राइड अवॉर्ड’ से किया गया सम्मानित

    36 वर्षों से सक्रिय जनकल्याण मोर्चा ने राष्ट्र सेवा और नेतृत्व के लिए किया सम्मानित शनिवार को नई दिल्ली में आयोजित कार्यक्रम में जंग बहादुर सिंह को ‘नेशनल प्राइड अवॉर्ड’…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    Top 7 Strategien um bei Winspark zu gewinnen

    Errores comunes que cometen los jugadores nuevos en casinos

    The Sharp End: Navigating the Evolving Landscape of Digital Wagering in Australia

    Boo Casino Konto Blokkert uten Grunn: Hva du kan gjøre

    Отчего логическая организация интерфейса первостепеннее зрительных эффектов

    Casinozer No Deposit Bonus: Ermöglicht Einen Risikofreien Start