इन्दिरा आईवीएफ का नया फर्टिलिटी क्लिनिक अब अंबाला, हरियाणा में

अंबाला में फर्टिलिटी केयर को आसान और भरोसेमंद बनाने की दिशा में इन्दिरा आईवीएफ की पहल

अंबाला:

इन्दिरा आईवीएफ ने अंबाला में अपना नवीनतम फर्टिलिटी क्लिनिक खोला, जिससे हरियाणा में रिप्रोडक्टिव हेल्थकेयर की पहुंच और बेहतर होगी। नया सेंटर 10-11, हुडा मार्केट, सेक्टर 7 में स्थित है।

उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में अंबाला नगर निगम मेयर शैलजा संदीप सचदेवा, उपस्थित रही। विशिष्ट अतिथियों में मुख्य चिकित्सा अधिकारी अंबाला डॉ. राकेश कुमार सहल, इन्दिरा आईवीएफ देहरादून एंड चंडीगढ ज़ोनल क्लिनिकल डायरेक्टर डॉ. रीमा सरकार और इन्दिरा आईवीएफ अंबाला सेंटर हेड डॉ. दीक्षा शामिल रहे।

मुख्य अतिथि नगर निगम अंबाला की मेयर शैलजा संदीप सचदेवा ने कहा कि अंबाला में इन्दिरा आईवीएफ आरम्भ होना यहां के लोगों के लिए फर्टिलिटी सेवाओं को और करीब लाएगा। पहले कई दंपतियों को इलाज के लिए दूर शहरों की यात्रा करनी पड़ती थी, अब वे भरोसेमंद केयर यहीं प्राप्त कर सकते हैं। हेल्थकेयर के लिए आसान पहुंच आवश्यक है, और यह क्लिनिक हमारे क्षेत्र के लोगों की सुविधा के लिए अच्छा प्रयास है।

इन्दिरा आईवीएफ के मैनेजिंग डायरेक्टर नितिज मुर्डिया ने कहा कि हर नया सेंटर हमारी इस सोच का प्रतीक है कि फर्टिलिटी केयर सभी के लिए सहज और सुलभ होनी चाहिए। अंबाला क्लिनिक उत्तर भारत में हमारी उपस्थिति को मजबूत करेगा और हमारी टीम यहां मेडिकल एक्सपर्टिज को अपनेपन के साथ जोड़ते हुए यह सुनिश्चित करेगी कि दम्पती न केवल चिकित्सकीय रूप से बल्कि भावनात्मक रूप से भी सहज महसूस करें।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी अंबाला डॉ. राकेश कुमार सहल ने कहा कि फर्टिलिटी उपचार की तलाश करने वाले दंपतियों के लिए इसका खर्च अक्सर एक बड़ी चिंता होती है। अंबाला में इन्दिरा आईवीएफ की उपस्थिति के साथ, मरीज अब उच्च गुणवत्ता वाली, एविडेंस बेस्ड फर्टिलिटी केयर को किफायती खर्च में प्राप्त कर सकेंगे। यह पहल क्वालिटी और अफोर्डेबिलिटी के बीच एक महत्वपूर्ण अंतर को समाप्त करेगी।

इन्दिरा आईवीएफ देहरादून एंड चंडीगढ ज़ोनल क्लिनिकल डायरेक्टर डॉ. रीमा सरकार ने कहा कि जागरूकता हर फर्टिलिटी यात्रा की शुरुआत है। अंबाला में हमारा प्रयास दंपतियों को रिप्रोडक्टिव हेल्थ और समय पर परामर्श के महत्व के बारे में मार्गदर्शन और शिक्षित करना होगा। जागरूकता के माध्यम से, हम उन्हें आत्मविश्वास के साथ उचित निर्णय लेने के लिए सशक्त बनाते हैं।

इन्दिरा आईवीएफ अंबाला सेंटर हेड डॉ. दीक्षा ने कहा कि हर फर्टिलिटी यात्रा विश्वास से शुरू होती है। इन्दिरा आईवीएफ अंबाला में हमारा ध्यान ऐसा वातावरण बनाने पर है जहां मरीज की बात को सुना व समझा जाए, वे उचित मार्गदर्शन प्राप्त करें और अपने उपचार के दौरान सहज महसूस करें। हम चाहते हैं कि दम्पती यह समझें कि यहां विज्ञान और अपनापन साथ-साथ चलते हैं और हर सफलता की कहानी केयर और विश्वास से शुरू होती है।

मार्च 31, 2025 तक भारत में 169 क्लिनिकों के नेटवर्क के साथ, इन्दिरा आईवीएफ का यह नया अंबाला सेंटर रिप्रोडक्टिव केयर तक पहुंच को बेहतर बनाने की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम है। यह विस्तार विभिन्न प्रकार की आबादी की जरूरतों को पूरा करने, समय पर जानकारी देने और फर्टिलिटी हेल्थ के प्रति जागरूकता बढ़ाने में मदद करेगा।

  • Related Posts

    फर्टिलिटी केयर को नई दिशा: इन्दिरा आईवीएफ ने हडपसर में खोला नया क्लिनिक

    पुरुष और महिला निःसंतानता उपचार के लिए आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित नया सेंटर शुरू पुणे: इन्दिरा आईवीएफ हॉस्पिटल लिमिटेड द्वारा हडपसर में नए क्लिनिक की शुरुआत से पुणे और निकटवर्ती…

    Continue reading
    राजधानी निकुंज में व्यापक जनभागीदारी के बीच फाउंडेशन ने बीपीएल परिवारों के लिए हेल्पलाइन और स्वास्थ्य सेवा का शुभारंभ

    राजधानी निकुंज, आई पी एक्सटेंशन, में व्यापक जनभागीदारी से सामुदायिक स्वास्थ्य सेवा पहल को मिली नई मजबूती नई दिल्ली: ईस्ट दिल्ली बेस्ट दिल्ली फाउंडेशन ने अपने अध्यक्ष श्री सुमित सुनेजा…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    Site FNAC : lien Résolu Forum Mozilla Firefox

    Debunking common gambling myths What every player should know about Wprld Cup 2026 Prediction Tomorrow

    Master advanced strategies at World Cup football tips for unbeatable casino wins

    Базис SEO: как функционирует поисковая оптимизация

    L'éthique dans les jeux d'argent une réflexion nécessaire

    Guía avanzada para dominar el juego de apuestas y maximizar tus ganancias