25 साल पूरे: लोक जनशक्ति पार्टी ने रामविलास पासवान की विचारधारा को किया सम्मानित

स्वर्गीय रामविलास पासवान की विचारधारा और संगठन की एकता को 25वें स्थापना दिवस पर सम्मानित किया गया

नई दिल्ली: लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) ने आज अपने मुख्यालय में 25वां स्थापना दिवस मनाया, और पार्टी नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने स्वर्गीय पासवान जी के समाज सेवा और समानता के सिद्धांतों को सम्मानित किया।

राष्ट्रीय ऑर्गेनाइजेशन जनरल सेक्रेटरी श्री अब्दुल खालिद ने कहा कि रामविलास पासवान जी हमेशा गरीबों, पिछड़ों और वंचितों की आवाज रहे। उन्होंने कहा कि पार्टी उनके बताए रास्ते पर चलते हुए सामाजिक न्याय और सबके विकास के लिए काम करती रहेगी। महिला प्रकोष्ठ की राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमती चंद्रप्रभा भाटिया ने कहा कि महिलाओं का सम्मान, सुरक्षा और भागीदारी पार्टी के लिए हमेशा पहले स्थान पर रहेगी।

दिल्ली महिला प्रकोष्ठ की प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती शबीना खान ने कहा कि पार्टी स्वर्गीय पासवान जी की सोच को जमीनी स्तर पर आगे बढ़ाने के लिए पूरी तरह समर्पित है। उन्होंने बताया कि महिला प्रकोष्ठ टीम मजबूती के साथ काम कर रही है और संगठन को और मजबूत करने पर ध्यान दे रही है। इस दौरान एडवोकेट सीटवत (प्रेसिडेंट), फरहा राजी (महिला प्रभारी), रजनी गौतम (वाइस प्रेसिडेंट), स्नेहा (महासचिव) और प्रीति सिंह (महासचिव) सहित महिला प्रकोष्ठ की टीम ने भी अपने विचार साझा किए और एकजुट होकर काम करने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम में पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी भी उपस्थित रहे। इनमें राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ए.के. वाजपेयी, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ललित कुमार गौतम, युवा राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रणब कुमार, और प्रदेश अध्यक्ष शंकर मिश्रा जी । सभी नेताओं ने कहा कि वे संगठन को मजबूत बनाने और पार्टी की विचारधारा को आगे ले जाने के लिए लगातार काम करते रहेंगे।

समारोह के दौरान सामाजिक सेवा का एक महत्वपूर्ण कार्यक्रम भी आयोजित किया गया। श्रीमती शबीना खान ने अपनी संस्था ‘पिंक हीलिंग हैंड्स’ की ओर से जरूरतमंद लोगों, महिलाओं, बुजुर्गों और दिव्यांगजनों को स्वेटर और गर्म कपड़े वितरित किए। यह कार्यक्रम सभी के लिए भावुक और प्रेरक क्षण रहा, जिसने सेवा की भावना को और मजबूत किया।

समारोह के अंत में सभी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने यह संकल्प लिया कि लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) सामाजिक न्याय, सम्मान और विकास की अपनी मूल सोच को आगे बढ़ाती रहेगी। 25वां स्थापना दिवस पार्टी की एकता, समर्पण और सेवा की भावना को और मजबूत करने वाला रहा।

  • Related Posts

    त्रिशूर में आयोजित राष्ट्रीय CAT छात्र सम्मेलन 2026 में देशभर के छात्रों की भागीदारी

    उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले रैंक होल्डर छात्रों और श्रेष्ठ चैप्टर्स को किया गया सम्मानित त्रिशूर: त्रिशूर में हुए राष्ट्रीय CAT छात्र सम्मेलन 2026 में देशभर से आए छात्रों ने उत्साह…

    Continue reading
    राष्ट्र सेवा में योगदान के लिए जंग बहादुर सिंह को ‘नेशनल प्राइड अवॉर्ड’ से किया गया सम्मानित

    36 वर्षों से सक्रिय जनकल्याण मोर्चा ने राष्ट्र सेवा और नेतृत्व के लिए किया सम्मानित शनिवार को नई दिल्ली में आयोजित कार्यक्रम में जंग बहादुर सिंह को ‘नेशनल प्राइड अवॉर्ड’…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    Explore the exciting slots and live dealer games at Jazzy Spins Casino

    • By admlnlx
    • August 25, 2026
    • 14 views

    Best Online Pokies Australia 2026: Essential tips for using PayID and Neosurf for your

    • By admlnlx
    • August 24, 2026
    • 17 views

    Experience thrilling online pokies at Neosurf Casino Australia 2026: What to expect

    • By admlnlx
    • August 24, 2026
    • 15 views

    Unlock the features of PayID Pokies Australia: What Aussie players need to know

    • By admlnlx
    • August 24, 2026
    • 18 views

    Navigating payment options: Safe and fast methods at Online Casino Australia 2026

    • By admlnlx
    • August 24, 2026
    • 17 views

    Why NRL betting Australia is a trusted choice for punters this 2026 season

    • By admlnlx
    • August 24, 2026
    • 17 views