गंगा एक्सप्रेसवे पर गूंजा ‘आसमान का शौर्य’ – राफेल, सुखोई और सुपर हरक्यूलिस ने दिखाया दम

शाहजहांपुर में ऐतिहासिक एयर शो में वायुसेना ने किया युद्ध क्षमता और आपदा राहत कौशल का भव्य प्रदर्शन, नाइट लैंडिंग शो बना आकर्षण का केंद्र

2 मई 2025, नई दिल्ली

जनपद शाहजहाँपुर की तहसील जलालाबाद अंतर्गत ग्राम पीरू के समीप गंगा एक्सप्रेसवे पर भारतीय वायुसेना ने ऐतिहासिक और भव्य एयर शो का आयोजन किया। पहली बार शाहजहांपुर की धरती पर भारतीय वायुसेना के अत्याधुनिक लड़ाकू विमानों ने अभ्यास उड़ानें भरकर अपनी युद्ध क्षमता और आपदा राहत योग्यता का जीवंत प्रदर्शन किया।

वायुसेना के अद्वितीय करतबों से मंत्रमुग्ध हुए दर्शक

कार्यक्रम के दौरान राफेल, सुखोई-30 एमकेआई, मिग-29, मिराज-2000, जगुआर, एएन-32, सी-130 जे सुपर हरक्यूलिस और एमआई-17 हेलिकॉप्टर समेत अन्य विमानों ने शक्तिशाली हवाई प्रदर्शन किए। आसमान में विमानों की गर्जना और सामरिक चालन ने उपस्थित दर्शकों को रोमांचित कर दिया। कमेंट्री के माध्यम से विमानों की भूमिका और तकनीकी विशेषताओं की जानकारी भी दी गई।

गंगा एक्सप्रेसवे पर गूंजा ‘आसमान का शौर्य’ – राफेल, सुखोई और सुपर हरक्यूलिस ने दिखाया दम

स्कूली बच्चों और ग्रामीणों में दिखा विशेष उत्साह

कार्यक्रम में जनपद के विभिन्न स्कूलों के बच्चों तथा आसपास के गांवों के नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। पहली बार इतने भव्य स्तर पर आयोजित वायुसेना के अभ्यास को देखकर दर्शकों में गर्व और उत्साह का संचार हुआ।

गंगा एक्सप्रेसवे पर युद्धकालीन जरूरतों के लिए तैयार विशेष हवाई पट्टी

गौरतलब है कि गंगा एक्सप्रेसवे, जो मेरठ से प्रयागराज तक 594 किमी लंबा होगा, के निर्माण कार्य का अंतिम चरण जारी है। इस एक्सप्रेसवे पर स्थित 3.5 किमी लंबी हवाई पट्टी को विशेष रूप से वायुसेना के विमानों की आपात लैंडिंग एवं टेकऑफ के लिए डिजाइन किया गया है। यह पट्टी राष्ट्रीय सुरक्षा और आपदा प्रबंधन के दृष्टिकोण से अत्यंत महत्त्वपूर्ण है।

नाइट लैंडिंग शो का भी आयोजन

एयर शो के तहत रात 9 बजे से 10 बजे तक विशेष नाइट लैंडिंग शो भी आयोजित किया गया, जिसमें वायुसेना की रात्रिकालीन अभियान क्षमताओं का प्रदर्शन किया गया।

यह भी पढ़ें: बिना थके, बिना रुके – अब रेल से करें चार धाम की शानदार यात्रा

नवंबर 2025 तक राष्ट्र को समर्पित होगा गंगा एक्सप्रेसवे

सरकार का उद्देश्य है कि नवंबर 2025 तक गंगा एक्सप्रेसवे राष्ट्र को समर्पित कर दिया जाए। यह न केवल प्रदेश के आर्थिक और भौगोलिक विकास को गति देगा, बल्कि राष्ट्रीय सुरक्षा के क्षेत्र में भी यह एक ऐतिहासिक उपलब्धि के रूप में स्थापित होगा।

इस गौरवपूर्ण अवसर पर उत्तर प्रदेश सरकार के वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री सुरेश कुमार खन्ना मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उनके साथ सहकारिता राज्य मंत्री जे.पी.एस. राठौर, केंद्रीय राज्य मंत्री जितिन प्रसाद, सांसद अरुण कुमार सागर, महापौर अर्चना वर्मा, मुख्य सचिव मनोज कुमार सिंह, मंडलायुक्त सौम्या अग्रवाल, जिलाधिकारी धर्मेन्द्र प्रताप सिंह, पुलिस अधीक्षक राजेश द्विवेदी के अतिरिक्त क्षेत्र के जनप्रतिनिधिगण मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें: शहीद की पत्नी ने दिया प्रेम और एकता का संदेश – नफ़रत नहीं, हमें शांति चाहिए

Related Posts

बिहार को रेल संपर्क की नई रफ्तार: चार और अमृत भारत ट्रेनों की सौगात, आधुनिक सुविधाओं से लैस यात्रा का वादा

दरभंगा, पटना और सहरसा से दिल्ली, लखनऊ व अमृतसर तक अब होगी तेज, सुरक्षित और किफायती यात्रा; रेलवे स्टेशनों का भी होगा आधुनिकीकरण पटना, 18 जुलाई 2025 भारतीय रेलवे ने…

Continue reading
एल्गोक्वांट फिनटेक का निवेशकों को बड़ा तोहफा: 8:1 बोनस शेयर और स्टॉक स्प्लिट को मंज़ूरी

₹2 के शेयर होंगे ₹1 में विभाजित, हर ₹1 के शेयर पर मिलेंगे 8 बोनस—निवेशकों की पहुंच और लिक्विडिटी बढ़ेगी नई दिल्ली, 7 जुलाई 2025 वित्तीय सेवाओं के क्षेत्र में…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

Informatie_over_gokken_en_sportweddenschappen_vind_je_bij_https_thebetory-nether

Nowoczesne_rozwiązania_i_nines-casino_org_pl_dla_wymagających_graczy_online

Estrategias_seguras_y_opciones_variadas_con_https_thesolcasino-spain_com_para_ju

Gedetailleerde_analyses_van_het_zombillion_casino_en_de_bijbehorende_bonusaanbie

Nowoczesne_metody_płatności_z_https_nines-casino_pl_dla_wymagających_graczy_w

Innovatieve_systemen_waarbij_westace_centraal_staat_voor_efficiënte_processen