एनडीएमसी का “म्यूजिक इन द पार्क” श्रृंखला के तहत 3 दिवसीय शास्त्रीय संगीत समारोह चाणक्यपुरी स्थित नेहरू पार्क में शुरू हुआ

 

Ø डॉ. एल सुब्रमण्यम (कर्नाटक वायलिन वादक) और सुश्री अश्विनी भिडे देशपांडे (हिंदुस्तानी गायिका) ने संगीत समारोह में प्रस्तुति दी।

 

नई दिल्ली, 30 मार्च, 2025.

 

नई दिल्ली नगरपालिका परिषद (एनडीएमसी) ने स्पिक मैके और एसआरएफ फाउंडेशन के सहयोग से, “म्यूजिक इन द पार्क” श्रृंखला के तहत नेहरू पार्क, चाणक्यपुरी, नई दिल्ली में 3 दिवसीय शास्त्रीय संगीत समारोह का आयोजन कर रही है, जिसका शुभारंभ आज शाम हुआ।

 

शास्त्रीय संगीत संध्या की शुरुआत सुश्री अश्विनी भिडे देशपांडे (हिंदुस्तानी गायन) ने की, उनके साथ श्री विनोद लेले (तबला) और श्री विनय मिश्रा (हारमोनियम) थे, उसके बाद डॉ. एल सुब्रमण्यम और श्री अम्बी (कर्नाटक वायलिन) ने श्री एन राधाकृष्णन (मृदंगम), श्री अकरम खान (तबला), श्री गणेशन नटराजन (कंजीरा) के साथ अपनी प्रस्तुति दी।

 

विगत 21 वर्षों की प्रतिष्ठित संगीत परंपरा के उत्सव को चिह्नित करने के लिए, स्पिक मैके और एसआरएफ फाउंडेशन के सहयोग से, एनडीएमसी गर्व से शास्त्रीय संगीत की 3- शामें प्रस्तुत कर रही है, जिसमें एनडीएमसी को शास्त्रीय संगीत के 6 दिग्गज कलाकारों के साथ 12 अन्य कलाकारों के प्रदर्शन को प्रदर्शित करने का गौरव प्राप्त हुआ है।

 

दिल्ली एनसीआर क्षेत्र के हजारों दर्शकों को हिंदुस्तानी संगीत और वायलिन वादन के दिग्गज कलाकारों के अद्भुत प्रदर्शन ने मंत्रमुग्ध कर दिया। राजनयिकों, सरकारी और कॉर्पोरेट क्षेत्रों के उच्च अधिकारियों, विभिन्न संस्थानों के छात्रों, पार्क आगंतुकों, अन्य व्यक्तियों आदि सहित हजारों शास्त्रीय संगीत प्रेमियों ने भी संगीत समारोह को गम्भीरता से सुना और प्रमुख शास्त्रीय संगीत कलाकारों के विभिन्न संगीत धुनों / रागों पर मंत्रमुग्ध हो गए।

 

राष्ट्रीय राजधानी के हृदय स्थल नेहरू पार्क के हरे-भरे क्षेत्र की पृष्ठभूमि में, शास्त्रीय संगीत समारोहों की शाम ने भारत की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत के प्रति सम्मान और प्रशंसा प्रस्तुत की, जहां वास्तव में एक गहन और अलौकिक अनुभव बनाने के लिए विशिष्ट रागों का प्रदर्शन किया गया।

 

कल शास्त्रीय संगीत समारोह के क्रम में, सरोद वादक श्री तेजेंद्र नारायण मजूमदार श्री ईशान घोष (तबला) के साथ, उसके बाद श्री संजय सुब्रह्मण्यन (कर्नाटक गायन) श्री एस वरदराजन (वायलिन), श्री नेवेली बी वेंकटेश (मृदनागम) के साथ रविवार, 30 मार्च, 2025 को अपनी प्रस्तुति देंगे।

 

शास्त्रीय संगीत संध्या के समापन दिवस पर, श्री उदय बावलकर (हिंदुस्तानी गायन) श्री सुखद मुंडे (पखावज), श्री प्रसन्ना विश्वनाथन (गायन सहायक) के साथ, उसके बाद बेगम परवीन सुल्ताना (हिंदुस्तानी गायन) सुश्री शादाब सुल्ताना (गायन सहायक), श्री अकरम खान, (तबला), श्री विनय मिश्रा (हारमोनियम) सोमवार, 31 मार्च, 2025 को प्रस्तुति देंगे।

 

एनडीएमसी भारत की कलात्मक और सांस्कृतिक परंपराओं को उजागर करने वाले ऐसे कार्यक्रमों का आयोजन और समर्थन करके सांस्कृतिक और कलात्मक पहलों का समर्थन करने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है, इससे एनडीएमसी राजधानी के भीतर एक जीवंत सांस्कृतिक परिदृश्य को बढ़ावा दे रही है। संगीत कार्यक्रम नेहरू पार्क के सुंदर शांत वातावरण में आयोजित किए जाते हैं, जहाँ दर्शक प्रसिद्ध और उभरते कलाकारों के निःशुल्क लाइव प्रदर्शन का आनंद लेते हैं।

 

———————–

  • Related Posts

    त्रिशूर में आयोजित राष्ट्रीय CAT छात्र सम्मेलन 2026 में देशभर के छात्रों की भागीदारी

    उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले रैंक होल्डर छात्रों और श्रेष्ठ चैप्टर्स को किया गया सम्मानित त्रिशूर: त्रिशूर में हुए राष्ट्रीय CAT छात्र सम्मेलन 2026 में देशभर से आए छात्रों ने उत्साह…

    Continue reading
    राष्ट्र सेवा में योगदान के लिए जंग बहादुर सिंह को ‘नेशनल प्राइड अवॉर्ड’ से किया गया सम्मानित

    36 वर्षों से सक्रिय जनकल्याण मोर्चा ने राष्ट्र सेवा और नेतृत्व के लिए किया सम्मानित शनिवार को नई दिल्ली में आयोजित कार्यक्रम में जंग बहादुर सिंह को ‘नेशनल प्राइड अवॉर्ड’…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    Maximisez vos gains avec les bonus de Spingrande Casino cette année

    Wild Tornado Casino pelit: yli 5000 vaihtoehtoa odottaa sinua

    Explora la variedad de juegos en Bet4win Casino: del blackjack a los slots

    Get started on your gaming journey: Essential tips for new players at Possu Casino

    Plinko Casino: cómo garantizar pagos rápidos y seguros en 2026

    Experience the thrill of live dealer games at Wicked Jackpots Casino UK today