बिहार विधानसभा में ‘महाबोधि मंदिर अधिनियम’ के निरस्तीकरण के मुद्दे पर केंद्रीय मंत्री अठावले ने नीतीश कुमार से की मुलाकात

 

नीतीश कुमार ने अधिनियम निरस्तीकरण की माँग पर सकारात्मक भरोसा दिया:रामदास आठवले

आरपीआई दिल्ली में ज़ोरदार प्रदर्शन कर अधिनियम को निरस्त करने की माँग करेगी: रामदास आठवले

*नई दिल्ली*: रिपब्लिकन पार्टी ऑफ़ इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष व केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्य मंत्री माननीय रामदास आठवले जी ने कहा कि महाबोधि मंदिर अधिनियम के अविलंब निरस्तीकरण के संदर्भ में राज्य के मुख्यमंत्री माननीय नीतीश कुमार से पटना में मुलाकात की। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जी मुलाकात में सकारात्मक परिणाम देने का भरोसा दिया ।

रामदास अठावले जी ने कहा कि बोधगया में महाबोधि महाविहार की मुक्ति के लिए चल रहे भिक्षुओं के आंदोलन का मैं पूर्ण रूप से समर्थन करता हूँ तथा महाबोधि मंदिर अधिनियम 1949 को निरस्त करने की माँग को दोहराता हूँ।

रामदास आठवले जी ने कहा कि बुद्ध की विरासत को बचाने के लिए देश के विभिन्न भागों से बोद्ध भिक्षु व भिक्षुणी आन्दोलन में सम्मिलित होने के लिए बोधगया पहुंच रहे हैं।

आठवले ने कहा कि महाबोधि महाविहार ट्रस्ट के अध्यक्ष, सचिव सहित सभी पदों पर बुद्ध धर्म को मानने वालों की ही नियुक्ति होनी चाहिए तथा ट्रस्ट के सभी सदस्य भी बौद्ध हों,ऐसी रिपब्लिकन पार्टी ऑफ़ इंडिया की माँग है तथा इसके क्रियान्वयन हेतु बिहार विधानसभा में “महाबोधि मंदिर अधिनियम” को शीघ्रातिशीघ्र निरस्त किया जाना चाहिए।

रामदास आठवले के अनुसार इस मांग को लेकर दिल्ली में प्रदर्शन भी किया जाएगा।

इस अवसर पर मा रामदास आठवले जी ने 5 लाख रुपये की तत्काल सहायता प्रदान करने की घोषणा की।

रामदास आठवले ने कहा कि भदंत नागार्जुन सुरई सुसाई द्वारा महाबोधि महाविहार की मुक्ति के लिए आंदोलन प्रारम्भ करने के समय से ही हम इस आंदोलन का पुरज़ोर समर्थन कर रहे हैं।
आठवले जी ने कहा कि बौद्ध धर्म दलितों को उनके मानव अधिकार दिलाने का साधन है, क्योंकि यह धर्म व्यक्तिगत गरिमा और समानता पर जोर देता है ।

रामदास आठवले ने कहा कि वह स्वयं भगवान बुद्ध द्वारा दिखाए मार्ग का अनुसरण करते हैं तथा आरपीआई(आ.) इस आंदोलन में सक्रिय रूप से भागीदार है।
इस अवसर पर श्री रामदास आठवले ने महाबोधि महाविहार को पूर्णतः बौद्धों के नियंत्रण में लाने के अपने संकल्प की घोषणा की।इस अवसर पर आदरणीय आकाश लामा सहित देश के विभिन्न भागों से आए भिक्षु उपस्थित थे।

रिपब्लिकन पार्टी ऑफ़ इंडिया(आठवले) के शिव मिश्रा,मुंबई से आरपीआई के जिला अध्यक्ष विजय गुप्ता, श्री प्रकाश जाधव, सुबोध भारत जी सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति भी भागीदार रहे।

  • Related Posts

    त्रिशूर में आयोजित राष्ट्रीय CAT छात्र सम्मेलन 2026 में देशभर के छात्रों की भागीदारी

    उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले रैंक होल्डर छात्रों और श्रेष्ठ चैप्टर्स को किया गया सम्मानित त्रिशूर: त्रिशूर में हुए राष्ट्रीय CAT छात्र सम्मेलन 2026 में देशभर से आए छात्रों ने उत्साह…

    Continue reading
    राष्ट्र सेवा में योगदान के लिए जंग बहादुर सिंह को ‘नेशनल प्राइड अवॉर्ड’ से किया गया सम्मानित

    36 वर्षों से सक्रिय जनकल्याण मोर्चा ने राष्ट्र सेवा और नेतृत्व के लिए किया सम्मानित शनिवार को नई दिल्ली में आयोजित कार्यक्रम में जंग बहादुर सिंह को ‘नेशनल प्राइड अवॉर्ड’…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    Discover the best features of Chicken Road: your guide to playing on InOut Games

    • By admlnlx
    • October 29, 2026
    • 16 views

    Discover the best features of Chicken Road: your guide to playing on InOut Games

    • By admlnlx
    • October 29, 2026
    • 14 views

    Why Drop The Billionaire is the must-try game for flexible betting at InOutGames in

    • By admlnlx
    • October 29, 2026
    • 13 views

    Why Drop The Billionaire is the must-try game for flexible betting at InOutGames in

    • By admlnlx
    • October 29, 2026
    • 10 views

    Safe gameplay at Chicken Road Game India: fast deposits and secure withdrawals

    • By admlnlx
    • October 29, 2026
    • 15 views

    Safe gameplay at Chicken Road Game India: fast deposits and secure withdrawals

    • By admlnlx
    • October 29, 2026
    • 11 views