बिहार में रेलवे के उन्नयन की नई पहल: रेल मंत्री श्री अश्विनी वैष्णव जी ने जमालपुर में वैगन पीओएच क्षमता वृद्धि की आधारशिला रखी

नई दिल्ली, 23 मई 2025

बिहार में रेलवे के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने की दिशा में एक और कदम

माननीय रेल मंत्री श्री अश्विनी वैष्णव जी ने बिहार के दौरे पर पटना पहुंचे जहां उन्होंने आज दिनांक 23.05.2025 को बिहार के माननीय मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार से मुलाकात की तथा बिहार में रेलवे से जुड़ी परियोजनाओं पर चर्चा की ।

आज दिन भर के कार्यक्रम के दौरान माननीय रेल मंत्री श्री अश्विनी वैष्णव जी ने पटना से जमालपुर के बीच विंडो ट्रेलिंग निरीक्षण किया और अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। इस अवसर पर केंद्रीय पंचायती राज, मत्स्य पालन, पशुपालन और डेयरी मंत्री श्री राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह और बिहार के उपमुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी तथा श्री विजय कुमार सिन्हा भी उपस्थित थे।

जमालपुर पहुंचने के उपरांत केंद्रीय रेल, सूचना एवं प्रसारण, इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री श्री अश्विनी वैष्णव ने जमालपुर स्टेशन का निरीक्षण किया । इस दौरान उन्होंने 30 करोड़ रुपये की लागत से जमालपुर स्टेशन पर चल रहे पुनर्विकास कार्यों का जयाजा लिया एवं अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए ।

जमालपुर वर्कशॉप पहुंचने पर, माननीय केंद्रीय रेल मंत्री श्री वैष्णव ने अन्य मंत्रियों और गणमान्य व्यक्तियों के साथ वैगन निर्माण शॉप और क्रेन शॉप आदि का निरीक्षण किया तथा जमालपुर वर्कशॉप के उन्नयन के लिए 78.96 करोड़ रुपये के रूप में एक और सौगात देते हुए जमालपुर वर्कशॉप में वैगन पीओएच क्षमता वृद्धि परियोजना की आधारशिला रखी।

वैगन निर्माण वर्कशॉप में रेल मंत्री ने जमालपुर वर्कशॉप में निर्मित बॉक्सएन वैगन, बीएलसीएस वैगन तथा शौचालय युक्त ब्रेक वैन के निर्माण का निरीक्षण किया। क्रेन वर्कशॉप में माननीय मंत्री ने नवनिर्मित 140 टन क्रेन, 8-व्हीलर टावर कार तथा जमालपुर जैक का निरीक्षण किया, जो इस वर्कशॉप के विशेष उत्पादों में शामिल हैं। वर्कशॉप में केंद्रीय रेल मंत्री का जमालपुर लोकोमोटिव वर्कशॉप के कर्मचारियों द्वारा गर्मजोशी से स्वागत किया गया।

 बिहार में रेलवे के उन्नयन की नई पहल: रेल मंत्री श्री अश्विनी वैष्णव जी ने जमालपुर में वैगन पीओएच क्षमता वृद्धि की आधारशिला रखी

इसके बाद केंद्रीय रेल मंत्री ने इंडियन रेलवे इंस्टीच्यूट आफ मैकेनिकल एंड इलेक्ट्रीकल इंजीनियरिंग (IRIMEE) जमालपुर का दौरा किया, जहां उन्होंने वेल्डिंग, न्यूमेटिक्स, हाइड्रोलिक्स तथा मेक्ट्रोनिक्स जैसी इंजीनियरिंग की विभिन्न शाखाओं पर विस्तृत विकास योजना वाली ‘‘सेंटर आफ एक्सीलेंस‘‘ नामक पुस्तिका का विमोचन किया। इस पुस्तक में इंडियन रेलवे इंस्टीच्यूट आफ मैकेनिकल एंड इलेक्ट्रीकल इंजीनियरिंग, जमालपुर में इंजीनियरों के लिए इस प्रतिष्ठित प्रशिक्षण केंद्र में बुनियादी ढांचे, प्रशिक्षण सुविधा के उन्नयन एवं विकास के लिए वेल्डिंग, न्यूमेटिक्स, हाइड्रोलिक्स तथा मेक्ट्रोनिक्स विषयों पर कार्य योजनाएं शामिल हैं। 350 करोड़ रुपये की लागत से जमालपुर स्टेशन, इरमी और वर्कशाप का उन्नयन एवं विकास किया जाना है।

आज के परिदृश्य में आवश्यकता के अनुरूप एवं भविष्य को ध्यान में रखते हुए वैगन, क्रेन और जमालपुर जैक आदि के निर्माण के लक्ष्यों में लगातार बढ़ोतरी हो रही है जिसके लिए वर्कशाप के आधारभूत संरचना के विकास का भी लक्ष्य रखा गया है । जमालपुर लोकोमोटिव वर्कशॉप में वैगन पीओएच वृद्धि के लिए 545 से 800 वैगन प्रति माह की परियोजना की आधारशिला रखने के साथ ही वैगन ओवरहालिंग क्षमता 255 यूनिट प्रति माह से अधिक हो जाएगी। इस क्षमता वृद्धि परियोजना को लगभग 79 करोड़ रुपये की लागत से क्रियान्वित किया जाएगा। इससे टर्न अराउंड टाइम में सुधार होगा, वैगन की उपलब्धता बढ़ेगी और परिचालन में सुधार होगा।

वर्ष 2026 से इंडियन रेलवे इंस्टीच्यूट आफ मैकेनिकल एंड इलेक्ट्रीकल इंजीनियरिंग, जमालपुर में रेलवे के अधिकारियों के अलावा बाहरी लोगों को भी स्कील डेवलपमेंट की ट्रेनिंग की शुरूआत की जाएगी जिसमें मैकेनिकल, इलेक्ट्रीकल एवं इलेक्ट्रॉनिक्स विषयों पर ट्रेनिंग दी जाएगी । यह इंस्टीच्यूट भारतवर्ष का एक उत्कृष्ट शैक्षणिक केन्द्र होगा जो मील का पत्थर साबित होगा ।

 बिहार में रेलवे के उन्नयन की नई पहल: रेल मंत्री श्री अश्विनी वैष्णव जी ने जमालपुर में वैगन पीओएच क्षमता वृद्धि की आधारशिला रखी

वर्ष 2009 से 2014 के मध्य बिहार में रेलवे के विकास के लिए प्रतिवर्ष औसतन 1,132 करोड़ रुपए आवंटित किए गए थे जिसे प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के कार्यकाल में बढ़ाकर इस वर्ष 10 हजार 66 करोड़ रूपये कर दिया गया है, जो कि पिछली सरकार की तुलना में 09 गुना ज्यादा है। बिहार में जहां 2009-14 के मध्य औसतन प्रतिवर्ष 64 किमी नई लाइन का निर्माण होता था वहीं 2014 से 2024 के मध्य औसतन प्रतिवर्ष 167 किमी नई लाइन का निर्माण हुआ है जो लगभग 2.5 गुणा ज्यादा है । इसी तरह बिहार में जहां 2009-14 के मध्य औसतन प्रतिवर्ष 30 किमी रेलवे ट्रैक का विद्युतीकरण होता था वहीं 2014 से 2024 के मध्य औसतन प्रतिवर्ष 275 किमी रेलवे ट्रैक का विद्युतीकरण हुआ है जो लगभग 09 गुणा ज्यादा है । बिहार में 2014 से 1832 किमी नई लाईन का निर्माण किया जा चुका है जो लगभग मलेशिया के कुल रेल नेटवर्क के बराबर है । इसके साथ ही बिहार में 2014 से 3020 किमी रेलवे ट्रैक का विद्युतीकरण किया जा चुका है तथा बिहार में रेलवे का 100 प्रतिशत विद्युतीकरण हो चुका है । इन सभी प्रयासों से बिहार के सामाजिक-आर्थिक स्थिति समृद्ध होगी ।

केंद्रीय पंचायती राज, मत्स्य पालन, पशुपालन और डेयरी मंत्री श्री राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह ने सूक्ष्म स्तर पर सोच और समग्र दृष्टिकोण के लिए विकास को उस स्तर तक लाने के लिए केंद्रीय रेल मंत्री की प्रशंसा की। इस अवसर पर बिहार के उपमुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी और बिहार के उपमुख्यमंत्री श्री विजय कुमार सिन्हा ने बिहार के विकास में रेलवे के योगदान के लिए आभार व्यक्त किया।

इस अवसर पर माननीय विधायक श्री प्रणव कुमार, श्री अजय कुमार सिंह, श्री राजीव कुमार सिन्हा एवं श्री लाल मोहन गुप्ता, पूर्व मध्य रेल के महाप्रबंधक श्री छत्रसाल सिंह, पूर्व रेलवे के महाप्रबंधक श्री मिलिन्द देउस्कर तथा अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे ।

  • Related Posts

    जन अधिकार बिल 2025 को लेकर परिवर्तन पार्टी ऑफ इंडिया का दिल्ली में जोरदार धरना

    सामाजिक और आर्थिक अधिकारों को कानूनी संरक्षण देने की मांग को लेकर शक्ति प्रदर्शन नई दिल्ली: मंगलवार को दिल्ली के जंतर-मंतर पर परिवर्तन पार्टी ऑफ इंडिया ने जन अधिकार बिल…

    Continue reading
    भारत पर्व 2026 का समापन समारोह सम्पन्न, उपराष्ट्रपति की मौजूदगी में बिहार की मखाना झांकी बनी स्टार आकर्षण

    पर्यटन मंत्रालय के आयोजन में भारत की सांस्कृतिक विविधता और सॉफ्ट पावर का प्रभावशाली प्रदर्शन नई दिल्ली: गणतंत्र दिवस समारोह के अंतर्गत पर्यटन मंत्रालय द्वारा आयोजित भारत पर्व 2026 का…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    स्टेबलकॉइन: प्रयोग से नियमन की ओर

    • By INDINON
    • February 3, 2026
    • 18 views
    स्टेबलकॉइन: प्रयोग से नियमन की ओर

    जन अधिकार बिल 2025 को लेकर परिवर्तन पार्टी ऑफ इंडिया का दिल्ली में जोरदार धरना

    • By INDINON
    • February 3, 2026
    • 15 views
    जन अधिकार बिल 2025 को लेकर परिवर्तन पार्टी ऑफ इंडिया का दिल्ली में जोरदार धरना

    भारत पर्व 2026 का समापन समारोह सम्पन्न, उपराष्ट्रपति की मौजूदगी में बिहार की मखाना झांकी बनी स्टार आकर्षण

    • By INDINON
    • January 31, 2026
    • 40 views
    भारत पर्व 2026 का समापन समारोह सम्पन्न, उपराष्ट्रपति की मौजूदगी में बिहार की मखाना झांकी बनी स्टार आकर्षण

    गांधीवादी आदर्शों को ध्यान में रखते हुए आईटीआरएचडी ने ग्रामीण पर्यटन दिवस मनाया और कृषि पर्यटन को बढ़ावा दिया

    • By INDINON
    • January 31, 2026
    • 31 views
    गांधीवादी आदर्शों को ध्यान में रखते हुए आईटीआरएचडी ने ग्रामीण पर्यटन दिवस मनाया और कृषि पर्यटन को बढ़ावा दिया

    हाथी मार्का: बीपी ऑयल मिल्स की परंपरा और प्रगति की पहचान

    • By INDINON
    • January 30, 2026
    • 42 views
    हाथी मार्का: बीपी ऑयल मिल्स की परंपरा और प्रगति की पहचान

    डिजिटल वित्त की दिशा बदलते स्टेबलकॉइन और वैश्विक प्रणाली

    • By INDINON
    • January 30, 2026
    • 59 views
    डिजिटल वित्त की दिशा बदलते स्टेबलकॉइन और वैश्विक प्रणाली