पटौदी में हरियाणा का पहला किसान मल्टी ब्रांड मॉल शुरू, किसानों को मिलेगा खेती से जुड़े उत्पाद और तकनीक एक ही छत के नीचे

महामंडलेश्वर स्वामी धर्मदेव जी महाराज ने किया उद्घाटन, कृषि इनपुट से लेकर प्रशिक्षण और लाइव डेमो तक की मिलेगी सुविधा

पटौदी, गुड़गांव | 
भोरा कलां, पटौदी में शुक्रवार को ‘अगाते’ कंपनी ने हरियाणा का पहला समर्पित मल्टी ब्रांड किसान मॉल लॉन्च किया। इस मॉल में किसानों को एक ही जगह पर खेती से जुड़े बीज, उर्वरक, उपकरण, सिंचाई समाधान, मिट्टी परीक्षण, प्रशिक्षण, और तकनीकी सहायता जैसी सुविधाएं मिलेंगी। उद्घाटन समारोह में महामंडलेश्वर स्वामी धर्मदेव जी महाराज के साथ पटौदी के एसीपी श्री सुखबीर सिंह, भाजपा गुड़गांव के पूर्व जिला अध्यक्ष श्री कमल यादव और पटौदी की विधायक बिमला चौधरी विशेष रूप से उपस्थित रहे।

कृषि क्षेत्र में नया मॉडल पेश करेगा ‘अगाते किसान मॉल’
अगाते कंपनी के सीईओ और संस्थापक अंकित रावत ने बताया कि यह मॉल किसानों को व्यावहारिक ज्ञान, आधुनिक तकनीक और अग्रणी ब्रांड्स से जोड़कर उन्हें टिकाऊ कृषि की ओर अग्रसर करेगा। मॉल का एक हिस्सा फार्म एक्सपीरियंस सेंटर के रूप में कार्य करेगा, जहां किसान आधुनिक तकनीकों को व्यवहार में देख और समझ सकेंगे।

Agate Store

प्रमुख ब्रांड्स के साथ साझेदारी और लाइव डेमो
इस मॉल में कोरोमंडल, पीआई इंडस्ट्रीज, नेटाफिम, नामधारी, एरीज़, इंडस, सिग्नेट समेत 20 से अधिक कृषि ब्रांड शामिल हैं। पीआई इंडस्ट्रीज के साथ की गई रणनीतिक साझेदारी के अंतर्गत एक एकड़ भूमि पर लाइव फार्म डेमो की व्यवस्था की गई है, जहां किसान कृषि उपकरणों और टिकाऊ पद्धतियों को प्रत्यक्ष देख सकेंगे।

मिडलमैन खत्म, लागत में कटौती
यह पहल किसानों को मिडलमैन की भूमिका खत्म कर सीधे उच्च गुणवत्ता वाले बीज, पोषक तत्व और कृषि सुरक्षा उत्पाद उपलब्ध कराएगी, जिससे खेती की लागत में महत्वपूर्ण कमी आएगी।

रिसर्च और ट्रेनिंग सेंटर के रूप में भी करेगा कार्य
अगाते किसान मॉल केवल एक रिटेल हब नहीं, बल्कि एक पूर्ण रिसर्च और ट्रेनिंग सेंटर भी है। यहां किसान वैज्ञानिक आधार पर प्रशिक्षित होंगे और अपनी जमीन व फसल के अनुकूल तकनीकों को आत्मसात कर सकेंगे।

Related Posts

त्रिशूर में आयोजित राष्ट्रीय CAT छात्र सम्मेलन 2026 में देशभर के छात्रों की भागीदारी

उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले रैंक होल्डर छात्रों और श्रेष्ठ चैप्टर्स को किया गया सम्मानित त्रिशूर: त्रिशूर में हुए राष्ट्रीय CAT छात्र सम्मेलन 2026 में देशभर से आए छात्रों ने उत्साह…

Continue reading
राष्ट्र सेवा में योगदान के लिए जंग बहादुर सिंह को ‘नेशनल प्राइड अवॉर्ड’ से किया गया सम्मानित

36 वर्षों से सक्रिय जनकल्याण मोर्चा ने राष्ट्र सेवा और नेतृत्व के लिए किया सम्मानित शनिवार को नई दिल्ली में आयोजित कार्यक्रम में जंग बहादुर सिंह को ‘नेशनल प्राइड अवॉर्ड’…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

PayID pokies bring a fresh ease to mobile casino play

  • By admlnlx
  • August 3, 2026
  • 3 views

The ultimate guide to Online Pokies NZ 2026: Bonuses, games, and mobile features

  • By admlnlx
  • August 3, 2026
  • 6 views

Unlocking the fun: A beginner’s guide to Neosurf Casino Australia and online pokies

  • By admlnlx
  • August 3, 2026
  • 7 views

Navigating payid online pokies for a seamless blend of convenience and classic slot charm

  • By admlnlx
  • August 3, 2026
  • 8 views

What makes Best Online Casino Australia 2026 stand out: a look at payment methods

  • By admlnlx
  • August 3, 2026
  • 10 views

Exploring NRL Sports Betting: top licensed bookmakers available in Australia

  • By admlnlx
  • August 3, 2026
  • 10 views