दिल्ली के उत्तम नगर में इन्दिरा आईवीएफ का नया सेंटर शुरू

इन्दिरा आईवीएफ हॉस्पिटल लिमिटेड ने अपनी सेवाओं को राजधानी में और आगे बढ़ाते हुए उत्तम नगर में नया फर्टिलिटी क्लिनिक खोला है। यह सेंटर जी-1/160, थर्ड फ्लोर, ब्लॉक-जी1, विशाल मेगा मार्ट के पास, मेट्रो पिलर संख्या 675 पर स्थित है।

इस मौके पर विधायक पवन शर्मा मुख्य अतिथि रहे। डॉ. अरविंद वैद (पटेल नगर सेंटर हेड), नितिज मुर्डिया (एमडी, इन्दिरा आईवीएफ) और डॉ. कनिका जैन (उत्तम नगर सेंटर हेड) भी कार्यक्रम में शामिल हुए।

विधायक पवन शर्मा ने कहा, “उत्तम नगर में फर्टिलिटी सेवाओं की उपलब्धता उन लोगों के लिए सहायक सिद्ध होगी जिन्हें अब तक इलाज के लिए लंबी दूरी तय करनी पड़ती थी। इस क्लिनिक के माध्यम से इस क्षेत्र के अधिक लोग विशेषज्ञों से परामर्श ले सकेंगे और आवश्यक केयर प्राप्त कर सकेंगे।”

नितिज मुर्डिया ने कहा, “हमारा हर नया क्लिनिक इस प्रयास से प्रेरित होता है कि फर्टिलिटी सेवाएं अधिक सुलभ हों। उत्तम नगर सेंटर इसी दिशा में एक और कदम है, जो यह सुनिश्चित करता है कि लोग अपने आसपास ही विश्वसनीय उपचार प्राप्त कर सकें।”

डॉ. अरविंद वैद ने कहा, “लोग अक्सर फर्टिलिटी ट्रीटमेंट की शुरुआत करने में संकोच करते हैं, खासकर जब उन्हें इसके लिए दूर शहरों की यात्रा करनी पड़े। उत्तम नगर क्लिनिक के उद्घाटन के साथ हम इस झिझक को कम करने का प्रयास कर रहे हैं, ताकि मरीज को स्थानीय स्तर पर अपनी समस्याओं का उचित समाधान प्राप्त हो सके।”

डॉ. कनिका जैन ने कहा, “फर्टिलिटी उपचार लेना कई लोगों के लिए एक मुश्किलभरा अनुभव हो सकता है। इस क्लिनिक में हमारा प्रयास रहेगा कि मरीज को हर स्टेज पर ऐसा वातावरण प्रदान किया जाए, जहाँ वे खुद को पूरी तरह से सूचित और आश्वस्त महसूस करें।”

भारतभर में 169 क्लिनिकों का नेटवर्क संचालित कर रहा इन्दिरा आईवीएफ, उत्तम नगर सेंटर के साथ दिल्ली-एनसीआर क्षेत्र में अपनी उपस्थिति को और मजबूत बना रहा है।

  • Related Posts

    फर्टिलिटी केयर को नई दिशा: इन्दिरा आईवीएफ ने हडपसर में खोला नया क्लिनिक

    पुरुष और महिला निःसंतानता उपचार के लिए आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित नया सेंटर शुरू पुणे: इन्दिरा आईवीएफ हॉस्पिटल लिमिटेड द्वारा हडपसर में नए क्लिनिक की शुरुआत से पुणे और निकटवर्ती…

    Continue reading
    राजधानी निकुंज में व्यापक जनभागीदारी के बीच फाउंडेशन ने बीपीएल परिवारों के लिए हेल्पलाइन और स्वास्थ्य सेवा का शुभारंभ

    राजधानी निकुंज, आई पी एक्सटेंशन, में व्यापक जनभागीदारी से सामुदायिक स्वास्थ्य सेवा पहल को मिली नई मजबूती नई दिल्ली: ईस्ट दिल्ली बेस्ट दिल्ली फाउंडेशन ने अपने अध्यक्ष श्री सुमित सुनेजा…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    Ograniczony dostęp!

    Bonus do 3000 PLN + 250 FS Oficjalna strona

    The journey of gambling tracing its historical evolution through time

    • By admlnlx
    • June 19, 2026
    • 10 views

    Wettelijke aspecten van online casino's in Nederland Wat je moet weten

    • By admlnlx
    • June 19, 2026
    • 11 views

    Popular Casino Games Discover Their Secrets

    • By admlnlx
    • June 19, 2026
    • 14 views

    tc-check-https://fdfd.com/

    • By admlnlx
    • June 18, 2026
    • 14 views