नांगलोई में इन्दिरा आईवीएफ का उद्घाटन: माता-पिता बनने की राह अब सरल

इन्दिरा आईवीएफ ने नांगलोई, दिल्ली में नया क्लिनिक खोला। अब पश्चिम दिल्ली और एनसीआर में फर्टिलिटी और रिप्रोडक्टिव हेल्थकेयर सेवाएं आसानी से उपलब्ध। विशेषज्ञ मार्गदर्शन और भरोसेमंद उपचार के साथ माता-पिता बनने की राह सरल।

नांगलोई: इन्दिरा आईवीएफ हॉस्पिटल लिमिटेड ने देश की राजधानी में अपनी उपस्थिति को अधिक मजबूत करते हुए नांगलोई में अपने नवीनतम हॉस्पिटल का उद्घाटन किया है। यह क्लिनिक ग्राउंड फ्लोर, रत्तन पार्क, नांगलोई मेट्रो स्टेशन के पास स्थित है, जिससे पश्चिम दिल्ली और एनसीआर के लोगों के लिए रिप्रोडक्टिव हेल्थकेयर सेवाओं की पहुंच सुलभ हो जाएगी। इस उद्घाटन समारोह में इन्दिरा आईवीएफ पटेल नगर, दिल्ली सेंटर हेड डॉ. अरविंद वैद विशिष्ट अतिथि के रूप में और इन्दिरा आईवीएफ नांगलोई सेंटर हेड डॉ. रश्मि वर्मा उपस्थित रहे।

इन्दिरा आईवीएफ के मैनेजिंग डायरेक्टर नितिज मुर्डिया ने कहा कि हमारा फोकस हमेशा से फर्टिलिटी केयर के प्रति जागरूकता और पहुंच के बीच की दूरी को समाप्त करने पर रहा है। नांगलोई क्लिनिक के शुभारंभ के साथ हम यह सुनिश्चित कर रहे हैं कि कम दूरी में रिप्रोडक्टिव हेल्थकेयर सेवाएं लोगों तक पहुंचे और उन्हें समय पर सुलभ और भरोसेमंद इलाज मिले। इन्दिरा आईवीएफ पटेल नगर सेंटर हेड डॉ. अरविंद वैद ने कहा कि पिछले कुछ वर्षों में दिल्ली और एनसीआर में फर्टिलिटी उपचार की मांग लगातार बढ़ रही है। नांगलोई क्लिनिक इस जरूरत को पूरा करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा और माता-पिता बनने की इच्छा रखने वाले दम्पतियों को संपूर्ण सेवाएं व प्रभावी उपचार विकल्प प्रदान करेगा।

इन्दिरा आईवीएफ नांगलोई सेंटर हेड डॉ. रश्मि वर्मा ने कहा कि हर मरीज की पेरेंटहुड की यात्रा अलग और अनूठी होती है और जरूरी है कि उन्हें उपचार के दौरान पूरा सहयोग और सही मार्गदर्शन मिले। इस सेंटर में हमारा फोकस स्पेशल केयर और विशेषज्ञता के साथ सर्वोत्तम परिणाम प्राप्त करना रहेगा। देशभर में 31 मार्च 2025 तक 169 क्लिनिक के नेटवर्क के साथ इन्दिरा आईवीएफ का यह नया सेंटर तेजी से बढ़ते क्षेत्र में रिप्रोडक्टिव केयर की पहुंच को अधिक मजबूत करेगा। यह विस्तार विभिन्न प्रकार की आबादी की जरूरतों को पूरा करने, समय पर जानकारी देने और फर्टिलिटी हेल्थ के प्रति जागरूकता बढ़ाने में मदद करेगा।

Related Posts

फर्टिलिटी केयर को नई दिशा: इन्दिरा आईवीएफ ने हडपसर में खोला नया क्लिनिक

पुरुष और महिला निःसंतानता उपचार के लिए आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित नया सेंटर शुरू पुणे: इन्दिरा आईवीएफ हॉस्पिटल लिमिटेड द्वारा हडपसर में नए क्लिनिक की शुरुआत से पुणे और निकटवर्ती…

Continue reading
राजधानी निकुंज में व्यापक जनभागीदारी के बीच फाउंडेशन ने बीपीएल परिवारों के लिए हेल्पलाइन और स्वास्थ्य सेवा का शुभारंभ

राजधानी निकुंज, आई पी एक्सटेंशन, में व्यापक जनभागीदारी से सामुदायिक स्वास्थ्य सेवा पहल को मिली नई मजबूती नई दिल्ली: ईस्ट दिल्ली बेस्ट दिल्ली फाउंडेशन ने अपने अध्यक्ष श्री सुमित सुनेजा…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

Begin your gaming journey at Best Online Casino South Africa 2026: essential tips for

  • By admlnlx
  • September 18, 2026
  • 23 views

Maximize your deposits at Best Online Casino Australia 2026: promotions that enhance every play

  • By admlnlx
  • September 18, 2026
  • 19 views

Maximize your deposits at Best Online Casino Australia 2026: promotions that enhance every play

  • By admlnlx
  • September 18, 2026
  • 22 views

Aviator Game by Spribe in India: Your guide to free demos and real money

  • By admlnlx
  • September 18, 2026
  • 19 views

Why choose the Pin-Up app? The benefits of fast access and trusted gameplay in

  • By admlnlx
  • September 18, 2026
  • 26 views

Exploring the Boundaries of Science: Unraveling the Mysteries of the Universe

  • By admlnlx
  • September 17, 2026
  • 20 views