10वीं पास युवाओं के लिए सुनहरा अवसर: सुजुकी मोटर्स में 500 पदों पर भर्ती

मुख्यमंत्री मिशन रोजगार योजना के तहत 11 अप्रैल को अलीगंज आईटीआई में लगेगा कैंपस ड्राइव

लखनऊ, उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा संचालित मुख्यमंत्री मिशन रोजगार योजना के अंतर्गत युवाओं को रोजगार और कौशल विकास से जोड़ने के प्रयास जारी हैं। इसी क्रम में सुजुकी मोटर्स, हंसलपुर (गुजरात) की ओर से 11 अप्रैल 2025 को राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई), अलीगंज, लखनऊ में एक दिवसीय कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव का आयोजन किया जाएगा।

चयनित अभ्यर्थियों को मिलेगा प्रशिक्षण के साथ मासिक मानदेय

संस्थान के प्रधानाचार्य राज कुमार यादव ने जानकारी दी कि इस ड्राइव के जरिए चयनित अभ्यर्थियों को ‘लर्न एंड अर्न प्रोग्राम’ के तहत मासिक ₹15,067 मानदेय दिया जाएगा। साथ ही प्रशिक्षण पूर्ण होने पर उन्हें दो वर्षों का आईटीआई एनसीवीटी प्रमाणपत्र भी प्रदान किया जाएगा।

पात्रता: 10वीं पास और आयु 18 से 21 वर्ष

प्लेसमेंट ऑफिसर एम. ए. खां के अनुसार, इस भर्ती प्रक्रिया में वही पुरुष अभ्यर्थी भाग ले सकते हैं जिन्होंने हाईस्कूल (अंग्रेज़ी, गणित और विज्ञान विषय सहित) में कम से कम 40% अंक प्राप्त किए हों। साथ ही, आयु 11 अप्रैल 2025 को 18 से 21 वर्ष के बीच होनी चाहिए।

आवश्यक दस्तावेज साथ लाना अनिवार्य

इच्छुक अभ्यर्थियों को अपने साथ निम्नलिखित दस्तावेज लेकर 11 अप्रैल, 2025 को सुबह 10 बजे अलीगंज आईटीआई, लखनऊ के प्लेसमेंट हॉल में पहुंचना होगा:

  • बायोडाटा
  • आधार कार्ड
  • दो पासपोर्ट साइज फोटो
  • सभी शैक्षिक प्रमाणपत्रों की मूल और छायाप्रति

रोजगार के साथ कौशल विकास भी उद्देश्य

यह पहल न केवल युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने की दिशा में एक बड़ा कदम है, बल्कि उन्हें उद्योगों में कार्य अनुभव और कौशल प्रशिक्षण भी प्रदान करती है। सरकार का उद्देश्य है कि राज्य के अधिक से अधिक युवा प्रशिक्षित, आत्मनिर्भर और उद्योग-योग्य बनें।

ये भी पढ़ें :-

योगी सरकार तैयार कर रही है ‘रेडी टू वर्क’ युवा दस्ता: जेवर एयरपोर्ट और फिल्मसिटी से बढ़ेगा रोजगार

Related Posts

त्रिशूर में आयोजित राष्ट्रीय CAT छात्र सम्मेलन 2026 में देशभर के छात्रों की भागीदारी

उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले रैंक होल्डर छात्रों और श्रेष्ठ चैप्टर्स को किया गया सम्मानित त्रिशूर: त्रिशूर में हुए राष्ट्रीय CAT छात्र सम्मेलन 2026 में देशभर से आए छात्रों ने उत्साह…

Continue reading
राष्ट्र सेवा में योगदान के लिए जंग बहादुर सिंह को ‘नेशनल प्राइड अवॉर्ड’ से किया गया सम्मानित

36 वर्षों से सक्रिय जनकल्याण मोर्चा ने राष्ट्र सेवा और नेतृत्व के लिए किया सम्मानित शनिवार को नई दिल्ली में आयोजित कार्यक्रम में जंग बहादुर सिंह को ‘नेशनल प्राइड अवॉर्ड’…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

Kako odabrati najbolje slot igre na TuffPuff Croatia casinu

  • By admlnlx
  • November 4, 2026
  • 12 views

Kako odabrati najbolje slot igre na TuffPuff Croatia casinu

  • By admlnlx
  • November 4, 2026
  • 9 views

Erlebe die besten Casino-Promotions 2026: So findest du die besten Deals

  • By admlnlx
  • November 4, 2026
  • 12 views

Erlebe die besten Casino-Promotions 2026: So findest du die besten Deals

  • By admlnlx
  • November 4, 2026
  • 12 views

Sichere Zahlungen im Online-Casino: So schützen Sie Ihre Daten

  • By admlnlx
  • November 4, 2026
  • 12 views
  • By admlnlx
  • November 4, 2026
  • 10 views