स्टेशन से बच्चे का हुआ था अपहरण, रेल पुलिस के अभियान में मुक्त कराया गया, अपहरणकर्ता गिरफ्तार

 

दिनांक 12.05.2025 को एक महिला द्वारा थाना जीआरपी गाजियाबाद में शिकायत दर्ज करवाई गई थी जिसमें शिकायतकर्ता ने बताया कि उसके छोटे बच्चे हर्षित जिसकी उम्र 4 वर्ष है, को एक व्यक्ति रेलवे स्टेशन ग़ाज़ियाबाद के प्लेटफ़ॉर्म से अगवा करके ले गया है। शिकायत पर मु0अ0स0 202/2025, दिनांक 13.04.2025 137(2),304 (2) बीएनएस दिनांक 12.05.2025 को दर्ज किया गया।

अपह्रत बच्चे को बरामद करने के लिए आरपीएफ व जीआरपी गाज़ियाबाद की संयुक्त टीम का गठन किया गया। इस विशेष टीम द्वारा बच्चे की बरामदगी के लिए विभिन्न स्थानों पर छापेमारी की गई। इन्ही प्रयासों के अंतर्गत दिनांक 14.05.2025 को आरपीएफ व जीआरपी गाज़ियाबाद की संयुक्त टीम द्वारा रेलवे स्टेशन ग़ाज़ियाबाद से बच्चे का अपहरण करने वाले अभियुक्त को गिरफ्तार कर अपह्रत बच्चे को बरामद किया गया।

पकड़े गए व्यक्ति को गिरफ्तार किया और दर्ज मामले में शामिल किया गिरफ्तार अभियुक्त ने पूछताछ में अपना नाम सलमान खान पुत्र मो. मासुख, उम्र 24 वर्ष, निवासी गाँव शिमलापर, थाना चाकन, जिला गया, बिहार बताया। अभियुक्त से एक मोबाइल फोन भी बरामद हुआ जोकि अपराधी ने अपह्रत बच्चे की माता का चुराया था।

अभियुक्त ने यह भी बताया कि वह बच्चे की माँ से दिनांक 11.05.2025 को पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशन पर मिला था। अभियुक्त द्वारा महिला को अकेले देखकर बच्चे को बेचने का मन में विचार आया। उसने सोचा की बच्चे को बेचकर अच्छी धनराशि मिल जायेगी। इसीलिए वह महिला के साथ साथ घूमने लगा। दिनांक 12.05.2025 जब बच्चे की माँ बच्चे को उसे सौंप कर वॉशरूम के लिए चली गयी तो अभियुक्त बच्चे को लेकर चुपचाप स्टेशन से चला गया और बच्चे को बेचने का प्रयास करने लगा। फिर पुलिस की गिरफ्त में आ गया।

  • Related Posts

    30 करोड़ की फिल्म निवेश धोखाधड़ी में विक्रम भट्ट और अन्य आरोपी FIR में नामजद

    ट्रांजिट रिमांड के लिए किया अप्लाई, सोमवार को उदयपुर कोर्ट में किया जा सकता पेश नई दिल्ली: उदयपुर FIR में नामजद फिल्ममेकर विक्रम भट्ट को मुंबई से गिरफ्तार कर राजस्थान…

    Continue reading
    दिल्ली पुलिस में रिश्वत का आरोप: इंस्पेक्टर पर ₹45 लाख मांगने और पक्षपातपूर्ण जांच करने का आरोप

    प्रणव गुप्ता ने शिकायत दर्ज कराई, इंस्पेक्टर गणपति महाराज पर ₹45 लाख रिश्वत मांगने और ग्रेटर कैलाश-1 मामले में पक्षपात का आरोप नई दिल्ली: दिल्ली पुलिस में भ्रष्टाचार का एक…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    स्टेबलकॉइन: प्रयोग से नियमन की ओर

    • By INDINON
    • February 3, 2026
    • 14 views
    स्टेबलकॉइन: प्रयोग से नियमन की ओर

    जन अधिकार बिल 2025 को लेकर परिवर्तन पार्टी ऑफ इंडिया का दिल्ली में जोरदार धरना

    • By INDINON
    • February 3, 2026
    • 13 views
    जन अधिकार बिल 2025 को लेकर परिवर्तन पार्टी ऑफ इंडिया का दिल्ली में जोरदार धरना

    भारत पर्व 2026 का समापन समारोह सम्पन्न, उपराष्ट्रपति की मौजूदगी में बिहार की मखाना झांकी बनी स्टार आकर्षण

    • By INDINON
    • January 31, 2026
    • 37 views
    भारत पर्व 2026 का समापन समारोह सम्पन्न, उपराष्ट्रपति की मौजूदगी में बिहार की मखाना झांकी बनी स्टार आकर्षण

    गांधीवादी आदर्शों को ध्यान में रखते हुए आईटीआरएचडी ने ग्रामीण पर्यटन दिवस मनाया और कृषि पर्यटन को बढ़ावा दिया

    • By INDINON
    • January 31, 2026
    • 29 views
    गांधीवादी आदर्शों को ध्यान में रखते हुए आईटीआरएचडी ने ग्रामीण पर्यटन दिवस मनाया और कृषि पर्यटन को बढ़ावा दिया

    हाथी मार्का: बीपी ऑयल मिल्स की परंपरा और प्रगति की पहचान

    • By INDINON
    • January 30, 2026
    • 39 views
    हाथी मार्का: बीपी ऑयल मिल्स की परंपरा और प्रगति की पहचान

    डिजिटल वित्त की दिशा बदलते स्टेबलकॉइन और वैश्विक प्रणाली

    • By INDINON
    • January 30, 2026
    • 57 views
    डिजिटल वित्त की दिशा बदलते स्टेबलकॉइन और वैश्विक प्रणाली