30 करोड़ की फिल्म निवेश धोखाधड़ी में विक्रम भट्ट और अन्य आरोपी FIR में नामजद

ट्रांजिट रिमांड के लिए किया अप्लाई, सोमवार को उदयपुर कोर्ट में किया जा सकता पेश

नई दिल्ली: उदयपुर FIR में नामजद फिल्ममेकर विक्रम भट्ट को मुंबई से गिरफ्तार कर राजस्थान पुलिस हिरासत में ले गई; आरोप है कि उन्होंने 30 करोड़ रुपए की निवेश राशि का दुरुपयोग किया।

बता दें कि सात दिन पहले इंदिरा ग्रुप ऑफ कंपनीज के संस्थापक डॉ. अजय मुर्डिया से 30 करोड़ रुपए की धोखाधड़ी के मामले में फिल्म निर्देशक विक्रम भट्ट, उनकी पत्नी श्वेतांबरी भट्ट सहित 6 आरोपियों के खिलाफ उदयपुर पुलिस ने लुक आउट नोटिस जारी किया था। सभी आरोपियों को 8 दिसंबर तक उदयपुर पुलिस के सामने पेश होने के लिए भी नोटिस दिए गए थे। इनमें से कोई भी आरोपी अब बिना मंजूरी के विदेश नहीं जा पाएगा। डॉ. अजय मुर्डिया के वकील ने बताया कि विक्रम भट्‌ट की ट्रांजिट रिमांड के लिए अप्लाई कर दिया गया है, उम्मीद है कि उन्हें सोमवार को उदयपुर की कोर्ट में पेश किया जा सकता है।

क्या है पूरा मामला

बता दें कि लगभग 20 दिन पहले उदयपुर में विक्रम भट्ट और उनकी पत्नी श्वेतांबरी भट्ट समेत 8 लोगों पर 30 करोड़ की धोखाधड़ी की FIR दर्ज हुई थी। दोनों पर उदयपुर के डॉक्टर को 200 करोड़ की कमाई का झांसा देकर ठगी करने का आरोप लगा था। शिकायत के बाद पुलिस ने 8 लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी, आपराधिक विश्वासघात और साजिश की धाराओं में एफआईआर दर्ज की थी। इनमें विक्रम भट्ट, उनकी पत्नी और कुछ अन्य पार्टनर शामिल हैं। इस मामले में दो आरोपी विक्रम भट्ट के को-प्रोड्यूसर और एक वेंडर को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है। दोनों को 1 दिसंबर तक पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया था। पुलिस के अनुसार अभी तक की जांच में सामने आया है कि विक्रम भट्ट और उनके साथियों ने पहले भी कई निवेशकों से फिल्म प्रोजेक्ट के नाम पर पैसे लिए लेकिन प्रोजेक्ट शुरू ही नहीं किए। इन आरोपियों के खिलाफ यह मुकदमा भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) 2023 की धाराएं 318 (4), 316 (2), 336 (3), 340 (2), और 61 (2) में दर्ज किया गया है। धोखाधड़ी सहित अन्य संगीन धाराओं में 7 साल के कारावास सहित जुर्माने व अन्य से दंडित करने का प्रावधान है। डॉ. मुर्डिया ने मांग की है कि इन आरोपियों को उनके अपराध के लिए दंडित किया जाए और फिल्म निर्माण से जुड़ी सभी संपत्तियां- स्क्रिप्ट, फुटेज, म्यूजिक मास्टर, हार्ड ड्राइव्स, आईपीआर आदि- इंदिरा एंटरटेनमेंट को लौटाई जाएं। बता दें कि इंदिरा आईवीएफ अस्पताल के मालिक डॉ. अजय मुर्डिया दिवंगत पत्नी पर बायोपिक बनाना चाहते थे। इसके लिए उन्होंने दिनेश कटारिया से संपर्क किया। कटारिया के कहने पर डॉ. मुर्डिया 25 अप्रैल 2024 को मुंबई स्थित वृंदावन स्टूडियो पहुंचे थे। कटारिया ने उन्हें विक्रम भट्ट से मिलवाया, जहां भट्ट से बायोपिक बनाने पर चर्चा हुई थी। विक्रम भट्ट ने कहा था कि फिल्म निर्माण से जुड़े सभी कार्य वह कर लेगा और आप बस रुपए भेजते रहना। भट्ट ने यह भी बताया कि उनकी पत्नी और पुत्री दोनों फिल्म निर्माण के कार्य में एसोसिएट है। उन्होंने अपनी पत्नी श्वेतांबरी भट्ट के नाम से एक वीएसबी एलएलपी नाम से रजिस्टर्ड फर्म बना रखी है।

  • Related Posts

    उत्तर रेलवे ने सुरक्षित रेल परिचालन के लिए रात्रिकालीन निरीक्षण अभियान में तेजी लाई

    नई दिल्ली, उत्तर रेलवे ने यात्रियों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए रेल परिचालन की संरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से रात्रिकालीन निरीक्षण अभियान को और अधिक मजबूत बनाया है।…

    Continue reading
    पीएम मोदी ने मालदा से भारत की पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन को दिखाई हरी झंडी, पश्चिम बंगाल में ₹3,250 करोड़ से अधिक की परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को मालदा टाउन रेलवे स्टेशन से हावड़ा–गुवाहाटी (कामाख्या) के बीच भारत की पहली पूरी तरह वातानुकूलित वंदे भारत स्लीपर ट्रेन को हरी झंडी दिखाई। यह…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    राजधानी निकुंज में व्यापक जनभागीदारी के बीच फाउंडेशन ने बीपीएल परिवारों के लिए हेल्पलाइन और स्वास्थ्य सेवा का शुभारंभ

    • By INDINON
    • January 18, 2026
    • 36 views
    राजधानी निकुंज में व्यापक जनभागीदारी के बीच फाउंडेशन ने बीपीएल परिवारों के लिए हेल्पलाइन और स्वास्थ्य सेवा का शुभारंभ

    उत्तर रेलवे ने सुरक्षित रेल परिचालन के लिए रात्रिकालीन निरीक्षण अभियान में तेजी लाई

    • By INDINON
    • January 18, 2026
    • 40 views
    उत्तर रेलवे ने सुरक्षित रेल परिचालन के लिए रात्रिकालीन निरीक्षण अभियान में तेजी लाई

    पीएम मोदी ने मालदा से भारत की पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन को दिखाई हरी झंडी, पश्चिम बंगाल में ₹3,250 करोड़ से अधिक की परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास

    • By INDINON
    • January 17, 2026
    • 57 views
    पीएम मोदी ने मालदा से भारत की पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन को दिखाई हरी झंडी, पश्चिम बंगाल में ₹3,250 करोड़ से अधिक की परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास

    भारतीय रेलवे ने 9 नई अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेनों की घोषणा की

    • By INDINON
    • January 16, 2026
    • 61 views
    भारतीय रेलवे ने 9 नई अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेनों की घोषणा की

    हावड़ा–गुवाहाटी के बीच भारत की पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन को पीएम मोदी दिखाएंगे हरी झंडी

    • By INDINON
    • January 16, 2026
    • 47 views
    हावड़ा–गुवाहाटी के बीच भारत की पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन को पीएम मोदी दिखाएंगे हरी झंडी

    भरोसे से भविष्य तक: बीपी ऑयल मिल्स की डीलर मीट में हाथी मार्का की मजबूत मौजूदगी

    • By INDINON
    • January 16, 2026
    • 43 views
    भरोसे से भविष्य तक: बीपी ऑयल मिल्स की डीलर मीट में हाथी मार्का की मजबूत मौजूदगी