फर्टिलिटी केयर को नई दिशा: इन्दिरा आईवीएफ ने हडपसर में खोला नया क्लिनिक

पुरुष और महिला निःसंतानता उपचार के लिए आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित नया सेंटर शुरू

पुणे: इन्दिरा आईवीएफ हॉस्पिटल लिमिटेड द्वारा हडपसर में नए क्लिनिक की शुरुआत से पुणे और निकटवर्ती क्षेत्रों में फर्टिलिटी व असिस्टेड रिप्रोडक्टिव सेवाओं की उपलब्धता को नई मजबूती मिली है।

उद्घाटन समारोह के मुख्य अतिथि के रूप में पुणे महानगरपालिका अतिरिक्त आयुक्त श्रीमती पवनीत कौर, विशिष्ट अतिथि के रूप में पुणे महानगरपालिका नगरसेवक, योगेश मुलिक उपस्थित रहे।

इस अवसर पर इन्दिरा आईवीएफ ज़ोनल बिज़नेस डायरेक्टर डॉ. अमोल लुण्क्कड़, इन्दिरा आईवीएफ विमान नगर, पुणे सेंटर डॉ. इशिता लुण्क्कड़ तथा हडपसर सेंटर हेड डॉ. ईशा कपुर भी उपस्थित रहे।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि अतिरिक्त आयुक्त श्रीमती पवनीत कौर ने कहा कि स्थानीय स्तर पर हेल्थकेयर इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत करना क्षेत्र की दीर्घकालीन स्वास्थ्य आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए अत्यंत जरूरी है। हडपसर में इन्दिरा आईवीएफ की शुरुआत परिवारों के लिए संगठित फर्टिलिटी केयर को और करीब लाती है तथा रिप्रोडक्टिव हेल्थ में समय पर परामर्श और चिकित्सकीय सहायता के महत्व को रेखांकित करती हैं।

विशिष्ट अतिथि योगेश मुलिक ने कहा कि स्थानीय स्म्र पर स्वास्थ्य सेवाओं की उपलब्धता ही मजबूत समाज और परिवारों की नींव होती है। इन्दिरा आईवीएफ का नया सेंटर न केवल फर्टिलिटी अवेयरनेस बढ़ाएगा बल्कि समय पर चिकित्सा सलाह को भी प्रोत्साहित करेगा। ऐसे प्रयास क्षेत्र की संपूर्ण स्वास्थ्य व्यवस्था पर सकारात्मक प्रभाव डालते हैं।

इन्दिरा आईवीएफ हॉस्पिटल लिमिटेड के मैनेजिंग डायरेक्टर नितिज मुर्डिया ने कहा कि हडपसर में हमारा विस्तार फर्टिलिटी केयर को अधिक सुलभ और भरोसेमंद बनाने के प्रति हमारी निरंतर प्रतिबद्धता को दर्शाता है। जैसे-जैसे जागरूकता बढ़ रही है और मरीज अपनी उपचार यात्रा के प्रारंभिक चरण में ही संगठित मार्गदर्शन की तलाश कर रहे हैं, वैसे ही स्ट्रेण्र्ड सिस्ट्म और अनुभवी चिकित्सा टीमों के सहयोग से एविडेंस बेस्ड उपचार प्रदान करना अत्यंत आवश्यक हो जाता है।

इन्दिरा आईवीएफ के ज़ोनल बिज़नेस डायरेक्टर डॉ. अमोल लुण्कड ने कहा कि हडपसर एक तेजी से विकसित होता आवासीय और व्यासायिक क्षेत्र है। यहां सेंटर शुरू करके हम अधिक लोगों तक सुविधाजनक और संगठित फर्टिलिटी सेवाएं पहुंचा सकेंगे, जिससे मरीजों को लंबी दूरी तय किए बिना व्यापक और संपूर्ण देखभाल मिल सकेगी।

इन्दिरा आईवीएफ विमान नगर, पुणे सेंटर हेड डॉ. इशिता लुण्कड़ ने कहा कि फर्टिलिटी उपचार में क्लीनिकल प्रोटोकॉल के साथ रोगी के साथ लगातार चर्चा बनाए रखना बेहद आवश्यक है। हडपसर सेंटर तकनीकी रूप से सशक्त प्रणाली के माध्यम से सुरक्षा, पारदर्शिता और निरंतरता को सुनिश्चित करेगा।

इन्दिरा आईवीएफ हडपसर सेंटर हेड डॉ. ईशा कपूर ने बताया कि हमारा लक्ष्य एक ऐसा उपचार वातावरण बनाना है जहाँ उचित उपचार के साथ भावनात्मक सहयोग भी मिले। फर्टिलिटी केयर विज्ञान के साथ अपनेपन की भी मांग करता है, और हमारी टीम दोनों पहलुओं को ध्यान में रखकर कार्य करेगी।

इस उद्घाटन के साथ इन्दिरा आईवीएफ ने देशभर में अपने नेटवर्क का और विस्तार किया है। वर्तमान में ग्रुप के भारत में 169 क्लिनिक हैं। हडपसर सेंटर पुरुष और महिला दोनों की निःसंतानता संबंधी समस्याओं के लिए फर्टिलिटी और असिस्टेड रिप्रोडक्टिव सर्विसेज प्रदान करेगा, जिन्हें स्टेण्डर्ड लेबोरेट्री प्रक्रियाओं, इलेक्ट्रॉनिक मेडिकल रिकॉर्ड्स और पेशेंट सेफ्टी सिस्ट्म का समर्थन प्राप्त होगा।

 

Related Posts

राजधानी निकुंज में व्यापक जनभागीदारी के बीच फाउंडेशन ने बीपीएल परिवारों के लिए हेल्पलाइन और स्वास्थ्य सेवा का शुभारंभ

राजधानी निकुंज, आई पी एक्सटेंशन, में व्यापक जनभागीदारी से सामुदायिक स्वास्थ्य सेवा पहल को मिली नई मजबूती नई दिल्ली: ईस्ट दिल्ली बेस्ट दिल्ली फाउंडेशन ने अपने अध्यक्ष श्री सुमित सुनेजा…

Continue reading
इन्दिरा आईवीएफ के मुम्बई में नए सेंटर का फोर्ट में शुभारंभ

  मुंबई। इन्दिरा आईवीएफ हॉस्पिटल लिमिटेड (इन्दिरा आईवीएफ) ने फोर्ट, मुंबई में अपने नए फर्टिलिटी क्लिनिक का शुभारंभ किया है। यह शुभारंभ देशभर में रिप्रोडक्टिव हैल्थकेयर सेवाओं के अपने विस्तृत…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

Sugar Casino

GDF Kasyno – Gry i Wygrane Bez Konieczności Odejścia Z Domu

Erfolgreich spielen bei Buran Casino mit Gewinnchancen This title is 44 characters long. If you need it shorter, I can adjust it to fit your requirements.

Spielen Sie jetzt bei Play2Win Casino und gewinnen Sie riesige Gewinne

Winny Casino – Deine Chance auf großes Glück ist da! Translation: Your chance to win big is here!

Wolfy Casino – Wildes Glück im Walde