एमईआरआई समूह और उज्बेकिस्तान के विदेश मंत्रालय के अधीन वर्ल्ड इकॉनमी एंड डिप्लोमेसी यूनिवर्सिटी की डिप्लोमैटिक एकेडमी के बीच समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर

25 अप्रैल 2025:

एमईआरआई समूह (MERI Group of Institutions) और उज्बेकिस्तान गणराज्य के विदेश मंत्रालय के अधीन वर्ल्ड इकॉनमी एंड डिप्लोमेसी विश्वविद्यालय (UWED) की डिप्लोमैटिक एकेडमी के बीच 23 अप्रैल 2025 को ताशकंद, उज्बेकिस्तान में एक महत्वपूर्ण समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर किए गए।

इस MoU पर एमईआरआई समूह की ओर से प्रोफेसर ललित अग्रवाल, उपाध्यक्ष, और UWED की ओर से प्रोफेसर सादिक एस साफोएव, रेक्टर, ने हस्ताक्षर किए। इस अवसर पर प्रो. (डॉ.) रमाकांत द्विवेदी, प्रमुख – एमईआरआई सेंटर फॉर इंटरनेशनल स्टडीज़ (CIS) और निदेशक – इंडिया सेंट्रल एशिया फाउंडेशन, श्री लव अग्रवाल, सीईओ – एमईआरआई स्टार्टअप, प्रो. अब्दुसामत खैदारोव, निदेशक – डिप्लोमैटिक एकेडमी, UWED, भारत के दूतावास के प्रतिनिधि, डॉ. अकरम उमरोव (प्रथम उप-रेक्टर), डॉ. मिर्ज़ौमिद खामदामोव (डीन, इंटरनेशनल इकॉनॉमिक्स एंड मैनेजमेंट), डॉ. बखरोम सलाखित्दिनोव (डीन, एग्जीक्यूटिव एजुकेशन) सहित अन्य गणमान्य अतिथि भी उपस्थित रहे।

एमईआरआई समूह प्रबंधन, अभियांत्रिकी, पत्रकारिता, विधि, अंतरराष्ट्रीय संबंध, अर्थशास्त्र, वाणिज्य तथा अन्य व्यावसायिक क्षेत्रों में उत्कृष्ट शिक्षा प्रदान करने वाला एक प्रमुख संस्थान है, जिसका मुख्यालय जनकपुरी, नई दिल्ली, भारत में स्थित है। वहीं, डिप्लोमैटिक एकेडमी, UWED, सितंबर 2022 में स्थापित की गई थी और यह उज्बेकिस्तान के विदेश मंत्रालय के अधीन उच्च स्तरीय शैक्षणिक संस्था है, जो राजनयिकों, सरकारी अधिकारियों, व्यवसायियों एवं विशेषज्ञों को प्रशिक्षण, पुनःप्रशिक्षण और उच्च स्तरीय शोध प्रदान करती है।

इस समझौता ज्ञापन के तहत प्रबंधन अध्ययन, सूचना प्रौद्योगिकी, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), राजनयिक अध्ययन और अन्य व्यावसायिक क्षेत्रों में सहयोग को बढ़ावा दिया जाएगा। दोनों संस्थान अंतरराष्ट्रीय व्यापार प्रबंधन, अर्थशास्त्र, व्यापार और वाणिज्य, अंतरराष्ट्रीय विधि, संस्कृति अध्ययन जैसे विषयों पर अनुसंधान एवं शैक्षणिक सहयोग को आगे बढ़ाएंगे। भारत और उज्बेकिस्तान की साझी रुचियों को केंद्र में रखते हुए शोध परियोजनाएं तैयार की जाएंगी, जिनके निष्कर्ष गोष्ठियों, संगोष्ठियों, राउंड टेबल बैठकों और अन्य माध्यमों से साझा किए जाएंगे। यह प्रयास दोनों देशों के बीच शैक्षणिक, सांस्कृतिक और जनस्तरीय संबंधों को और मजबूत करेगा।

प्रो. सादिक साफोएव ने इस MoU के माध्यम से एमईआरआई समूह और UWED की डिप्लोमैटिक एकेडमी के बीच शैक्षणिक आदान-प्रदान और सहयोग को और अधिक मजबूत करने की आवश्यकता पर बल दिया। प्रो. अब्दुसामत खैदारोव ने कहा कि प्रो. द्विवेदी के प्रयासों से यह MoU साकार हुआ है और यह दोनों देशों के बीच विशेषकर प्रबंधन शिक्षा के क्षेत्र में सहयोग को बढ़ावा देगा।

प्रो. ललित अग्रवाल ने प्रबंधन एवं सूचना प्रौद्योगिकी की वर्तमान समय में उपयोगिता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि एमईआरआई समूह उन्नत साइबर सुरक्षा, डेटा साइंस और एनालिटिक्स, मशीन लर्निंग एवं आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, और सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग जैसे क्षेत्रों में विद्यार्थियों को प्रशिक्षित करता है। उन्होंने बताया कि साइबर सुरक्षा कार्यक्रम evolving threats से सिस्टम और डेटा को सुरक्षित रखने पर केंद्रित है, जबकि डेटा साइंस और एनालिटिक्स छात्रों को जटिल डेटा से महत्वपूर्ण जानकारी निकालने का प्रशिक्षण देता है। वहीं, एमएल और एआई पाठ्यक्रम छात्रों को बुद्धिमान प्रणाली और predictive मॉडल तैयार करने की विशेषज्ञता देता है।

प्रो. रमाकांत द्विवेदी ने MERI CIS के बारे में जानकारी दी, जो भारत और अंतरराष्ट्रीय समुदाय के बीच संबंधों को प्रगाढ़ करने के लिए कार्य करता है। यह केंद्र अंतरराष्ट्रीय संबंधों, अंतरराष्ट्रीय व्यापार और आर्थिक अध्ययन के क्षेत्र में वैश्विक स्तर पर अग्रणी शोध एवं शैक्षणिक संस्थानों तथा विशेषज्ञों के साथ सहयोग करता है। इसका उद्देश्य बहुआयामी दृष्टिकोण से अंतरराष्ट्रीय मामलों की समझ को गहरा करना है।

  • Related Posts

    एमओयू के तहत उज़्बेक विद्यार्थियों का एमईआरआई में शैक्षणिक एवं सांस्कृतिक स्वागत

    एक सप्ताह के शैक्षणिक और सांस्कृतिक प्रवास ने दोनों देशों के विद्यार्थियों को जोड़ा नई दिल्ली:  छात्र विनिमय कार्यक्रम के तहत एमईआरआई ने उज़्बेकिस्तान के द यूनिवर्सिटी ऑफ जर्नलिज्म एंड…

    Continue reading
    ग्लोबल साउथ की दिशा और ब्रिक्स के भविष्य पर एमईआरआई डायलॉग 6.0 में गंभीर विमर्श

    भारत की आगामी ब्रिक्स अध्यक्षता और वैश्विक दक्षिण की सशक्त भागीदारी पर विशेष चर्चा नई दिल्ली: अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन एमईआरआई डायलॉग 6.0 में ब्रिक्स के रणनीतिक आयामों और ग्लोबल साउथ की…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    Navigating the Appeal of Real Money Casino Play for Casual Gamblers

    • By admlnlx
    • August 3, 2026
    • 6 views

    Exploring the top online casino games: what players love most this year

    • By admlnlx
    • August 3, 2026
    • 6 views

    Betrouwbare casino’s zonder Cruks: de top slots en live spellen voor echte actie

    • By admlnlx
    • August 3, 2026
    • 9 views

    Beleef de beste gamingervaring met Beste Online Casino’s Nederland 2026 en zijn unieke features

    • By admlnlx
    • August 3, 2026
    • 9 views

    PayID pokies bring a fresh ease to mobile casino play

    • By admlnlx
    • August 3, 2026
    • 7 views

    The ultimate guide to Online Pokies NZ 2026: Bonuses, games, and mobile features

    • By admlnlx
    • August 3, 2026
    • 10 views