कौन है Barbara Jabarica? जिस पर मेहुल चोकसी को फंसाने का लगा आरोप

 

Who is Barbara Jabarika: पंजाब नेशनल बैंक (PNB) से जुड़े 13,500 करोड़ रुपये के बहुचर्चित घोटाले के आरोपी और भगोड़े हीरा कारोबारी मेहुल चोकसी को आखिरकार बेल्जियम पुलिस ने धर दबोचा। प्रवर्तन निदेशालय (ED) और सीबीआई की लंबी कोशिशों के बाद उसे 12 अप्रैल को गिरफ्तार किया गया। भारत सरकार अब उसके प्रत्यर्पण की प्रक्रिया में तेजी से जुटी है।

बताया जा रहा है कि चोकसी इलाज के बहाने स्विट्जरलैंड भागने की तैयारी में था, लेकिन इससे पहले ही अंतरराष्ट्रीय एजेंसियों के सहयोग से उसे गिरफ्तार कर लिया गया। पिछले सात सालों से भारतीय एजेंसियां उसे ढूंढने में लगी थीं। चोकसी भारत से फरार होकर पहले एंटीगुआ पहुंचा था, जहां उसने नागरिकता भी हासिल की।

 

कहानी में आई ‘बारबरा जबारिका’ की एंट्री

मेहुल चोकसी की गिरफ्तारी के साथ एक और नाम फिर से चर्चा में आ गया है- बारबरा जबारिका। यह महिला हंगरी की नागरिक बताई जा रही है और चोकसी ने उस पर हनी ट्रैप में फंसाने और खुद के अपहरण में शामिल होने का आरोप लगाया है।

चोकसी की पत्नी प्रीति के मुताबिक, बारबरा और मेहुल की मुलाकात साल 2020 में हुई थी। चोकसी का दावा है कि बारबरा ने पहले दोस्ती की और फिर एक दिन खाने पर बुलाकर उसे जबरन अपने साथ ले गई। बाद में कथित तौर पर उसे अगवा किया गया और डोमिनिका ले जाया गया।

ये भी पढ़ें: भगोड़ा मेहुल चोकसी बेल्जियम में पकड़ा गया, सरकार ने की पुष्टि

 

चोकसी का अपहरण और आरोप

जनवरी 2018 में घोटाले के कुछ ही हफ्ते पहले चोकसी भारत से भागकर एंटीगुआ चला गया था। मई 2021 में उसे डोमिनिका में अवैध तरीके से प्रवेश करते हुए पकड़ा गया। इस दौरान चोकसी ने आरोप लगाया कि कुछ भारतीय एजेंटों ने उसका अपहरण किया, बुरी तरह पीटा और नाव के जरिए एंटीगुआ से डोमिनिका लाया गया। उसने यह भी कहा कि इस पूरे घटनाक्रम में बारबरा भी शामिल थी।

कौन है बारबरा जबारिका?

बारबरा जबारिका खुद को एक प्रॉपर्टी इन्वेस्टमेंट एजेंट बताती हैं। उनके लिंक्डइन प्रोफाइल के अनुसार, उन्हें डायरेक्ट सेल्स और रियल एस्टेट इंडस्ट्री में 10 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने प्रॉपर्टी और रिटेल सेक्टर में प्रबंधन के कई महत्वपूर्ण पदों पर काम किया है। वह खुद को एक कुशल सेल्स नेगोशिएटर मानती हैं।

हालांकि, बारबरा ने इन सभी आरोपों को खारिज किया है। उनका कहना है कि चोकसी ने खुद को ‘राज’ नाम से पेश किया था और उसी ने पहले संपर्क किया था।

बेल्जियम में गिरफ्तारी के बाद अब निगाहें भारत सरकार की अगली कार्रवाई पर टिकी हैं। क्या मेहुल चोकसी को भारत लाया जा सकेगा? और क्या बारबरा जबारिका के खिलाफ कोई कार्रवाई होगी? यह आने वाला वक्त बताएगा।

Related Posts

त्रिशूर में आयोजित राष्ट्रीय CAT छात्र सम्मेलन 2026 में देशभर के छात्रों की भागीदारी

उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले रैंक होल्डर छात्रों और श्रेष्ठ चैप्टर्स को किया गया सम्मानित त्रिशूर: त्रिशूर में हुए राष्ट्रीय CAT छात्र सम्मेलन 2026 में देशभर से आए छात्रों ने उत्साह…

Continue reading
राष्ट्र सेवा में योगदान के लिए जंग बहादुर सिंह को ‘नेशनल प्राइड अवॉर्ड’ से किया गया सम्मानित

36 वर्षों से सक्रिय जनकल्याण मोर्चा ने राष्ट्र सेवा और नेतृत्व के लिए किया सम्मानित शनिवार को नई दिल्ली में आयोजित कार्यक्रम में जंग बहादुर सिंह को ‘नेशनल प्राइड अवॉर्ड’…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

Betrouwbare casino’s zonder Cruks: de top slots en live spellen voor echte actie

  • By admlnlx
  • August 3, 2026
  • 7 views

Beleef de beste gamingervaring met Beste Online Casino’s Nederland 2026 en zijn unieke features

  • By admlnlx
  • August 3, 2026
  • 8 views

PayID pokies bring a fresh ease to mobile casino play

  • By admlnlx
  • August 3, 2026
  • 6 views

The ultimate guide to Online Pokies NZ 2026: Bonuses, games, and mobile features

  • By admlnlx
  • August 3, 2026
  • 9 views

Unlocking the fun: A beginner’s guide to Neosurf Casino Australia and online pokies

  • By admlnlx
  • August 3, 2026
  • 10 views

Navigating payid online pokies for a seamless blend of convenience and classic slot charm

  • By admlnlx
  • August 3, 2026
  • 10 views