इलेक्ट्रॉनिक मैन्युफैक्चरिंग में भारत की ऐतिहासिक छलांग: 25 लाख नए रोजगारों की उम्मीद

नई दिल्ली:प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत की इलेक्ट्रॉनिक मैन्युफैक्चरिंग इंडस्ट्री को एक नई दिशा मिल रही है। केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव ने आज एक महत्वपूर्ण प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि केंद्र सरकार ने इलेक्ट्रॉनिक कंपोनेंट मैन्युफैक्चरिंग स्कीम को कैबिनेट की मंज़ूरी दे दी है और इसका नोटिफिकेशन आज ही जारी किया जाएगा।

मंत्री वैष्णव ने कहा, “प्रधानमंत्री जी हर नीति में सभी हितधारकों से संवाद कर, सभी के विचार लेकर ही आगे बढ़ते हैं।” इसी दृष्टिकोण से स्कीम के नोटिफिकेशन के बाद उद्योग जगत के साथ परामर्श की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।

उन्होंने बताया कि योजना पर पहले ही व्यापक स्तर पर चर्चा हो चुकी है, और अब यह अपने अंतिम कार्यान्वयन चरण में पहुंच गई है। इस दौरान गाइडलाइन्स के प्रारूप पर उद्योगों से राय ली जाएगी ताकि उसे व्यवहारिक और व्यावसायिक दृष्टिकोण से और प्रभावी बनाया जा सके।

 एक्सपोर्ट में जबरदस्त वृद्धि

वित्त वर्ष 2024-25 में भारत ने 2 लाख करोड़ रुपये से अधिक के स्मार्टफोन एक्सपोर्ट किए, जो पिछले वर्ष की तुलना में 54% की बढ़त है। अकेले iPhone के एक्सपोर्ट 1.5 लाख करोड़ रुपये को पार कर गए हैं, जो भारत को वैश्विक इलेक्ट्रॉनिक्स बाज़ार में एक मज़बूत खिलाड़ी के रूप में स्थापित करता है।

 25 लाख नए रोजगार की तैयारी

मंत्री ने जानकारी दी कि इस स्कीम में इंसेंटिव्स को सीधे रोजगार से जोड़ा गया है, जिससे 25 लाख से अधिक लोगों को नौकरियां मिलने की संभावना है। स्कीम में तीन प्रमुख इंसेंटिव मॉडल रखे गए हैं—

  1. उत्पादन की मात्रा पर आधारित
  2. पूंजी निवेश पर आधारित
  3. उत्पादन और निवेश के संयोजन पर आधारित

इस योजना के तहत जो कंपोनेंट्स बनाए जाएंगे, उनका उपयोग मेडिकल डिवाइसेज़, कंज़्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स (जैसे टीवी), डिफेंस इलेक्ट्रॉनिक सिस्टम्स, और ऑटोमोबाइल सेक्टर (जैसे कार, बाइक, स्कूटर) में बड़े पैमाने पर होगा।

 आत्मनिर्भर भारत की ओर बड़ा कदम

इस स्कीम में सेमीकंडक्टर्स (चिप्स), पैसिव कंपोनेंट्स (जैसे रेजिस्टर्स, कैपेसिटर्स), लेंस, और कैमरा जैसे तत्वों को भारत में ही निर्मित करने की योजना है। इससे न केवल देश की आयात निर्भरता घटेगी, बल्कि भारत को वैश्विक इलेक्ट्रॉनिक मैन्युफैक्चरिंग का हब बनाने की दिशा में मजबूती मिलेगी।

मंत्री वैष्णव ने जोर देकर कहा कि, “यह सब कुछ पिछले 10 वर्षों में प्रधानमंत्री मोदी जी के दूरदर्शी नेतृत्व में ही संभव हो पाया है।”

यह योजना भारत को ‘मेक इन इंडिया’ और ‘आत्मनिर्भर भारत’ के लक्ष्यों की ओर तेज़ी से अग्रसर करने वाली मानी जा रही है।

ये भी पढ़ें :-

योगी सरकार तैयार कर रही है ‘रेडी टू वर्क’ युवा दस्ता: जेवर एयरपोर्ट और फिल्मसिटी से बढ़ेगा रोजगार

Related Posts

त्रिशूर में आयोजित राष्ट्रीय CAT छात्र सम्मेलन 2026 में देशभर के छात्रों की भागीदारी

उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले रैंक होल्डर छात्रों और श्रेष्ठ चैप्टर्स को किया गया सम्मानित त्रिशूर: त्रिशूर में हुए राष्ट्रीय CAT छात्र सम्मेलन 2026 में देशभर से आए छात्रों ने उत्साह…

Continue reading
राष्ट्र सेवा में योगदान के लिए जंग बहादुर सिंह को ‘नेशनल प्राइड अवॉर्ड’ से किया गया सम्मानित

36 वर्षों से सक्रिय जनकल्याण मोर्चा ने राष्ट्र सेवा और नेतृत्व के लिए किया सम्मानित शनिवार को नई दिल्ली में आयोजित कार्यक्रम में जंग बहादुर सिंह को ‘नेशनल प्राइड अवॉर्ड’…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

Что такое Big Data и как с ними функционируют

Что такое Git и надзор версий

Что такое UX/UI и почему это критично

Ccleaner contact Résolu Consommation & Internet

Scrivere e modificare una query Guida di Editor di documenti Google

Что представляет собой JavaScript и как он применяется