IITF 2025 में राजस्थान मंडप ने उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए हासिल किया गोल्ड अवॉर्ड

लाइव कारीगर प्रदर्शन और ODOP वॉल ने राजस्थान मंडप को बनाया स्वर्ण विजेता

नई दिल्ली: 44वें भारतीय अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले के समापन पर राजस्थान मंडप को उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए स्वर्ण पदक से सम्मानित किया गया।

राजस्थान की ओर से यह स्वर्ण पदक मंडप के निदेशक श्री हर्ष शर्मा और मैनेजर श्री विनय शर्मा ने आई.टी.पी.ओ. के एमडी डॉ नीरज खैरवाल से ग्रहण किया।
सम्मान समारोह के अवसर पर डायरेक्टर श्री हर्ष शर्मा ने बताया कि इस अंतरराष्ट्रीय मेले में राज्य की पवेलियन को स्वर्ण पदक मिलना समस्त राज्य के लिए गौरव और खुशी का अवसर है l इस उपलब्धि से राज्य के हस्तशिल्प के साथ-साथ कला और संस्कृति के संरक्षण को और अधिक बढ़ावा मिलेगा तथा देश-विदेश के लोगों के बीच राजस्थानी कला-संस्कृति और हस्तशिल्प को पहुंचाने में मदद मिलेगी।

उन्होंने बताया कि मेला में राजस्थान पवैलियन को उद्योग विभाग, पर्यटन विभाग, रीको, बीआईपी, खादी, राजीविका एवं रूडा की सहभागिता से काफी समृद्ध और आकर्षक बनाया गया था। मेले में राजस्थान के पारंपरिक व्यंजन और हस्तशिल्प उत्पादों के स्टॉल खरीददारों का प्रमुख पसंद रहे। “एक भारत श्रेष्ठ भारत” की भावना को समर्पित राजस्थान पवैलियन में इस बार राजस्थान और असम का सांस्कृतिक एकीकरण की पहल आगंतुकों को खूब आकर्षित किया। इस विशेष पहल के माध्यम से दोनों राज्यों की संस्कृति, कला, और व्यापारिक संभावनाओं का आदान-प्रदान हुआ। जिससे इन दोनों राज्यों के बीच मजबूत व्यापारिक और सांस्कृतिक संबंध स्थापित होने में मदद मिलेगी। श्री शर्मा ने बताया कि राजस्थान सरकार की इस पहल से राज्य के कारीगरों, शिल्पकारों, उ‌द्यमियों और निवेशकों को राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान मजबूत करने के ज्यादा अवसर मिलेंगे।

श्री शर्मा ने बताया कि इस बार राजस्थान पवैलियन में कारीगरों एवं उ‌द्यमियों ‌द्वारा लाइव प्रदर्शन के लिए विशेष सत्र आयोजित किये गए। वन डिस्ट्रिक्ट वन प्रोडक्ट वॉल एवं राज्य की विरासत, नवाचार और सतत औ‌द्योगिक विकास आधारित प्रदर्शनी का भी आयोजन किया गया जिससे राजस्थान मंडप की ओर आगंतुकों का निरंतर आकर्षण का केंद्र बना रहा और राजस्थान मंडप स्वर्ण पदक हासिल करने में कामयाब रहा।

उल्लेखनीय है कि इस चौदह दिवसीय भारतीय अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेले में राजस्थान पवेलियन को पार्टनर स्टेट के तौर पर ‘एक भारत श्रेष्ठ भारत’ की थीम पर तैयार किया गया था। जिसमें राज्य की कला, संस्कृति, हस्तशिल्प, पर्यटन एवं उद्योगीकरण का अनूठा प्रदर्शन किया गया l इस अंतरराष्ट्रीय स्तर के मेले/प्रदर्शनी से राज्य के दस्तकारों और लघु उद्यमियों को अंतरराष्ट्रीय स्तर का एक्सपोजर एवं दूरगामी व्यापारिक अवसर मिलते है l

  • Related Posts

    त्रिशूर में आयोजित राष्ट्रीय CAT छात्र सम्मेलन 2026 में देशभर के छात्रों की भागीदारी

    उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले रैंक होल्डर छात्रों और श्रेष्ठ चैप्टर्स को किया गया सम्मानित त्रिशूर: त्रिशूर में हुए राष्ट्रीय CAT छात्र सम्मेलन 2026 में देशभर से आए छात्रों ने उत्साह…

    Continue reading
    राष्ट्र सेवा में योगदान के लिए जंग बहादुर सिंह को ‘नेशनल प्राइड अवॉर्ड’ से किया गया सम्मानित

    36 वर्षों से सक्रिय जनकल्याण मोर्चा ने राष्ट्र सेवा और नेतृत्व के लिए किया सम्मानित शनिवार को नई दिल्ली में आयोजित कार्यक्रम में जंग बहादुर सिंह को ‘नेशनल प्राइड अवॉर्ड’…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    Explore the exciting slots and live dealer games at Jazzy Spins Casino

    • By admlnlx
    • August 25, 2026
    • 12 views

    Best Online Pokies Australia 2026: Essential tips for using PayID and Neosurf for your

    • By admlnlx
    • August 24, 2026
    • 17 views

    Experience thrilling online pokies at Neosurf Casino Australia 2026: What to expect

    • By admlnlx
    • August 24, 2026
    • 15 views

    Unlock the features of PayID Pokies Australia: What Aussie players need to know

    • By admlnlx
    • August 24, 2026
    • 18 views

    Navigating payment options: Safe and fast methods at Online Casino Australia 2026

    • By admlnlx
    • August 24, 2026
    • 17 views

    Why NRL betting Australia is a trusted choice for punters this 2026 season

    • By admlnlx
    • August 24, 2026
    • 17 views