लाल किले के पास जोरदार धमाका, 8 की मौत और 16 घायल; अमित शाह ने पुलिस कमिश्नर से की बात, दिल्ली-NCR में हाई अलर्ट

लाल किले के पास कार धमाके में 8 की मौत, 16 घायल। अमित शाह ने स्थिति की समीक्षा की, NSG-NIA जांच में जुटी। दिल्ली-NCR में हाई अलर्ट।

नई दिल्ली:  सोमवार शाम दिल्ली के ऐतिहासिक लाल किले के पास एक कार में हुए जोरदार धमाके से पूरा इलाका दहल उठा। यह धमाका लाल किला मेट्रो स्टेशन के गेट नंबर 1 के पास हुआ, जिससे आसपास अफरा-तफरी मच गई। धमाके की तीव्रता इतनी अधिक थी कि पास स्थित लाल मंदिर में कार का एक पार्ट आकर गिरा, जिससे मंदिर के शीशे टूट गए और आसपास की कई दुकानों के दरवाजे व खिड़कियां क्षतिग्रस्त हो गईं।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, धमाके के बाद आसपास की दुकानों में आग लग गई और चांदनी चौक के भागीरथ पैलेस इलाके तक कंपन महसूस किया गया। कई बसें और गाड़ियां आग की चपेट में आ गईं। धमाके के बाद 30 से अधिक वाहन जलकर खाक हो गए। मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि धमाका इतना जबरदस्त था कि सड़कों पर लोगों के शरीर के हिस्से और खून के निशान बिखरे पड़े थे।

राहत और बचाव कार्य जारी, छह एंबुलेंस और सात फायर टेंडर मौके पर

दमकल विभाग को शाम को धमाके की सूचना मिली, जिसके बाद विभाग ने तुरंत छह एंबुलेंस और सात फायर टेंडर घटनास्थल पर भेजे। राहत और बचाव कार्य जारी है, और आग पर काबू पाने की कोशिश की जा रही है। लोकनायक अस्पताल में मृतकों के शवों को लाया जा रहा है। अब तक 8 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है, जबकि 16 लोग घायल हैं। इनमें से 6 की हालत गंभीर बताई जा रही है।

अमित शाह की पुलिस कमिश्नर और IB चीफ से बातचीत, जांच में NSG-NIA की टीमें शामिल

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने घटना के तुरंत बाद दिल्ली पुलिस कमिश्नर सतीश गोल्छा और इंटेलिजेंस ब्यूरो (IB) निदेशक से बात की। गृह मंत्रालय ने NSG, NIA और फॉरेंसिक विभाग की टीमों को मौके पर भेजा है। गृह मंत्री शाह घटना पर लगातार नजर बनाए हुए हैं और हर अपडेट की जानकारी ले रहे हैं।

दिल्ली पुलिस कमिश्नर सतीश गोल्छा ने बताया कि, “ट्रैफिक सिग्नल पर रुकी एक धीमी गति से चल रही यात्री कार में विस्फोट हुआ, जिससे आसपास की गाड़ियां क्षतिग्रस्त हो गईं। दिल्ली पुलिस, FSL, NIA और NSG की टीमें मौके पर मौजूद हैं और जांच जारी है। गृह मंत्री को हर अपडेट दिया जा रहा है।”

दिल्ली, यूपी और हरियाणा में हाई अलर्ट, सख्त जांच शुरू

धमाके के बाद दिल्ली, उत्तर प्रदेश और हरियाणा में हाई अलर्ट घोषित किया गया है। दिल्ली-गुरुग्राम बार्डर पर नाकेबंदी की गई है और सभी वाहनों की सख्त जांच की जा रही है। विशेष रूप से अन्य राज्यों के नंबर प्लेट वाले वाहनों और उनके चालकों की पहचान की जा रही है। गुरुग्राम में चार हजार से अधिक पुलिसकर्मी सड़कों पर उतारे गए हैं और डीसीपी वेस्ट को कंट्रोल रूम की जिम्मेदारी दी गई है।

प्रत्यक्षदर्शियों की दहशत भरी कहानी

एक प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि वह अपनी कार में बैठे थे जब अचानक जोरदार धमाका हुआ और एक व्यक्ति उनकी गाड़ी के ऊपर आकर गिरा, जिसकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं पहाड़गंज के एक पीड़ित ने कहा कि उनके भाई चांदनी चौक में थे और उन्होंने उन्हें लाल किले के सामने बुलाया था, लेकिन वे नहीं जा सके — “अगर मैं वहां होता तो शायद जिंदा नहीं बचता,” उन्होंने कहा।

जांच जारी, पुलिस ने इलाके को सील किया

दिल्ली पुलिस और केंद्रीय एजेंसियों ने पूरे लाल किला क्षेत्र और चांदनी चौक इलाके को सील कर दिया है। सभी सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। धमाके के कारणों की जांच जारी है, हालांकि अब तक इसकी प्रकृति या वजह स्पष्ट नहीं हो पाई है।

  • Related Posts

    त्रिशूर में आयोजित राष्ट्रीय CAT छात्र सम्मेलन 2026 में देशभर के छात्रों की भागीदारी

    उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले रैंक होल्डर छात्रों और श्रेष्ठ चैप्टर्स को किया गया सम्मानित त्रिशूर: त्रिशूर में हुए राष्ट्रीय CAT छात्र सम्मेलन 2026 में देशभर से आए छात्रों ने उत्साह…

    Continue reading
    राष्ट्र सेवा में योगदान के लिए जंग बहादुर सिंह को ‘नेशनल प्राइड अवॉर्ड’ से किया गया सम्मानित

    36 वर्षों से सक्रिय जनकल्याण मोर्चा ने राष्ट्र सेवा और नेतृत्व के लिए किया सम्मानित शनिवार को नई दिल्ली में आयोजित कार्यक्रम में जंग बहादुर सिंह को ‘नेशनल प्राइड अवॉर्ड’…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    Accesso ufficiale ai casinò online: come evitare problemi di login

    • By admlnlx
    • November 5, 2026
    • 12 views

    Accesso ufficiale ai casinò online: come evitare problemi di login

    • By admlnlx
    • November 5, 2026
    • 6 views

    Ontdek de beste online casino’s van 2026: wat je moet weten

    • By admlnlx
    • November 5, 2026
    • 11 views

    Ontdek de beste online casino’s van 2026: wat je moet weten

    • By admlnlx
    • November 5, 2026
    • 13 views

    Nejlepší casino hry v roce 2026: co si zahrát a jak na to

    • By admlnlx
    • November 5, 2026
    • 15 views

    Pin Up KZ: Қазақстандағы мобильді казино әлемінің жаңа мүмкіндіктері

    • By admlnlx
    • November 5, 2026
    • 11 views