रुड़की में इन्दिरा आईवीएफ का नया फर्टिलिटी सेंटर शुरू, उत्तराखंड में सशक्त हुई उपस्थिति

उत्तराखंड में प्रजनन स्वास्थ्य सेवाओं को सुलभ बनाने की दिशा में इन्दिरा आईवीएफ का एक और कदम

रुड़की: इन्दिरा आईवीएफ हॉस्पिटल लिमिटेड (“इन्दिरा आईवीएफ”) ने उत्तराखंड में अपनी उपस्थिति को और सशक्त करते हुए रुड़की में एक नए फर्टिलिटी क्लिनिक का शुभारंभ किया है। यह क्लिनिक मोहल्ला नेहरू नगर, आईडीबीआई बैंक के पास और तनिष्क शोरूम के सामने, शेखपुरी, हरिद्वार स्थित है। इस नए केंद्र का उद्देश्य रुड़की और आसपास के क्षेत्रों में रहने वाले दंपतियों को गुणवत्तापूर्ण और सुलभ प्रजनन स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करना है।

उद्घाटन समारोह में रुड़की के विधायक श्री प्रदीप बत्रा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। डॉ. संजय कंसल, चीफ मेडिकल सुपरिटेंडेंट, रुड़की, और डॉ. रीमा सरकार, ज़ोनल क्लिनिकल डायरेक्टर, इन्दिरा आईवीएफ, विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल हुए। कार्यक्रम में नितिज मुर्डिया, मैनेजिंग डायरेक्टर, इन्दिरा आईवीएफ, और डॉ. भूमिका सिंह, सेंटर हेड एवं कंसल्टेंट गायनेकोलॉजिस्ट, इन्दिरा आईवीएफ रुड़की, भी मौजूद रहीं।

रुड़की में इन्दिरा आईवीएफ का नया फर्टिलिटी सेंटर शुरू, उत्तराखंड में सशक्त हुई उपस्थिति

मुख्य अतिथि श्री प्रदीप बत्रा ने कहा, “रुड़की के लिए यह गर्व की बात है कि इन्दिरा आईवीएफ जैसी अग्रणी संस्था ने यहां अपनी सेवाएं शुरू की हैं। यह नया क्लिनिक उन दंपतियों के लिए आशा की नई किरण बनेगा, जो परिवार शुरू करने का सपना साकार करना चाहते हैं। इससे रुड़की चिकित्सा क्षेत्र में और सशक्त होगा।”

नितिज मुर्डिया, मैनेजिंग डायरेक्टर, इन्दिरा आईवीएफ ने कहा, “हर नया सेंटर हमारे उस उद्देश्य को आगे बढ़ाता है जिसमें हम जागरूकता और उपचार की पहुंच के बीच की दूरी को मिटाना चाहते हैं। अब रुड़की और आसपास के दंपतियों को विश्वसनीय फर्टिलिटी ट्रीटमेंट अपने ही शहर में मिल सकेगा।”

डॉ. रीमा सरकार, ज़ोनल क्लिनिकल डायरेक्टर, इन्दिरा आईवीएफ ने कहा, “हमारा मिशन यही है कि हर माता-पिता बनने की इच्छा रखने वाले दंपती को उनके घर के पास गुणवत्तापूर्ण और संवेदनशील केयर मिले।”

डॉ. भूमिका सिंह, सेंटर हेड और कंसल्टेंट गायनेकोलॉजिस्ट, ने कहा, “हमारी टीम केवल उपचार ही नहीं, बल्कि हर जोड़े को पूरे सफर में व्यक्तिगत सहयोग और मार्गदर्शन भी प्रदान करती है।”

मार्च 2025 तक भारत में 169 से अधिक क्लिनिकों के नेटवर्क के साथ, इन्दिरा आईवीएफ का यह नया रुड़की सेंटर उत्तराखंड में प्रजनन स्वास्थ्य सेवाओं को और सशक्त बनाएगा तथा समाज में फर्टिलिटी जागरूकता को बढ़ावा देगा।

 

Related Posts

फर्टिलिटी केयर को नई दिशा: इन्दिरा आईवीएफ ने हडपसर में खोला नया क्लिनिक

पुरुष और महिला निःसंतानता उपचार के लिए आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित नया सेंटर शुरू पुणे: इन्दिरा आईवीएफ हॉस्पिटल लिमिटेड द्वारा हडपसर में नए क्लिनिक की शुरुआत से पुणे और निकटवर्ती…

Continue reading
राजधानी निकुंज में व्यापक जनभागीदारी के बीच फाउंडेशन ने बीपीएल परिवारों के लिए हेल्पलाइन और स्वास्थ्य सेवा का शुभारंभ

राजधानी निकुंज, आई पी एक्सटेंशन, में व्यापक जनभागीदारी से सामुदायिक स्वास्थ्य सेवा पहल को मिली नई मजबूती नई दिल्ली: ईस्ट दिल्ली बेस्ट दिल्ली फाउंडेशन ने अपने अध्यक्ष श्री सुमित सुनेजा…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

Откройте для себя Pin up app: Ваш идеальный партнер в мире азартных игр!

  • By admlnlx
  • November 6, 2026
  • 9 views

Погрузитесь в мир азартных игр: Скачайте Пин Ап и начните выигрывать!

  • By admlnlx
  • November 6, 2026
  • 11 views

Погрузитесь в азарт: Pin Up Casino – ваш путь к выигрышам в Узбекистане!

  • By admlnlx
  • November 6, 2026
  • 7 views

Accesso ufficiale ai casinò online: come evitare problemi di login

  • By admlnlx
  • November 5, 2026
  • 22 views

Accesso ufficiale ai casinò online: come evitare problemi di login

  • By admlnlx
  • November 5, 2026
  • 14 views

Ontdek de beste online casino’s van 2026: wat je moet weten

  • By admlnlx
  • November 5, 2026
  • 15 views