प्रयागराज में मैटकेयर ने शुरू किया अत्याधुनिक मेटरनिटी एंड चाइल्ड हॉस्पिटल

प्रयागराज में मैटकेयर ने अपना दूसरा मेटरनिटी एंड चाइल्ड हॉस्पिटल शुरू किया, जो उन्नत मातृत्व, नवजात और हाई-रिस्क प्रेग्नेंसी सेवाएँ प्रदान करेगा। यह पहल उत्तर प्रदेश में मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सेवाओं को सशक्त बनाने की दिशा में एक अहम कदम है।

प्रयागराज: मैटकेयर ने उत्तरप्रदेश में वाराणसी के बाद प्रयागराज में अपने दूसरे हॉस्पिटल का शुभारंभ किया है। यह हॉस्पिटल प्लॉट नं. 53, सिविल स्टेशन, मोहल्ला एल्गिन रोड, प्रयागराज में स्थित है और विशेष रूप से मातृत्व एवं शिशु स्वास्थ्य सेवाओं के लिए डिज़ाइन की गयी बिल्डिंग में आरम्भ किया गया है। यहाँ गर्भवती महिलाओं, नवजात शिशुओं तथा हाई-रिस्क प्रेग्नेंसी के लिए विशेषज्ञ देखभाल, एडवांस इंफ्रास्ट्रक्चर और एडवांस नियोनेटल सर्विसेज उपलब्ध करवायी जा रही हैं। स्वतंत्र हॉस्पिटल बिल्डिंग होने के कारण हॉस्प्टिल तक आपात स्थितियों में आसानी से पहुँचा जा सकेगा और रोगियों को सुरक्षित, समर्पित एवं बाधारहित देखभाल का वातावरण मिलेगा।

प्रयागराज में मैटकेयर ने शुरू किया अत्याधुनिक मेटरनिटी एंड चाइल्ड हॉस्पिटल

यह विस्तार वाराणसी में मैटकेयर के पहले हॉस्पिटल को मिली सफलता के बाद किया गया है, जहाँ अब तक 150 से अधिक प्रसव और 250 से अधिक एनआईसीयू केसेज का सफल मैनेजमेंट किया जा चुका है। यह मैटकेयर के प्रति मेटरनल और न्यू बोर्न बेबीज सेवाओं में बढ़ते विश्वास को दर्शाता है।

हॉस्पिटल का उद्घाटन कैबिनेट मंत्री प्रयागराज नंद गोपाल गुप्ता तथा पूर्व महापौर प्रयागराज अभिलाषा गुप्ता द्वारा किया गया। इस अवसर पर आईवीएफ विशेषज्ञ एंड सेंटर हेड इन्दिरा आईवीएफ प्रयागराज डॉ. अंजलि शर्मा, मैटकेयर वेलनेस प्रयागराज की सेंटर हेड डॉ. सुएबा एफ. हुसैन और एनआईसीयू यूनिट प्रयागराज हेड डॉ. राहुल जायसवाल भी उपस्थित रहे। इनकी उपस्थिति ने इस पहल के क्षेत्रीय स्वास्थ्य सेवाओं में महत्व को अधिक मजबूत किया है।

मैटकेयर हॉस्पिटल में एडवांस इंडक्शन और डिलीवरी रूम, मॉडर्न ऑपरेशन थिएटर तथा लेवल थर्ड एनआईसीयू की सुविधा है। इसके साथ ही हॉस्पिटल में हाई-रिस्क प्रेग्नेंसी मैनेजमेंट, न्यूनतम इनवेसिव स्त्री-रोग सर्जरी, नवजात सर्जिकल इटंरवेन्शंस, फिटल मेडिसिन सेवाएँ और पोस्टनेटल रिहेबिलिटेशन जैसी व्यापक सुविधाएँ भी उपलब्ध करवायी जाएंगी। विशेषज्ञ टीम में शिशु रोग विशेषज्ञ, स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ, नवजात रोग विशेषज्ञ तथा फिटल मेडिसिन विशेषज्ञ शामिल होंगे।

प्रयागराज में मैटकेयर ने शुरू किया अत्याधुनिक मेटरनिटी एंड चाइल्ड हॉस्पिटल

पूर्णकालिक डायरेक्टर और सीईओ इन्दिरा आईवीएफ डॉ. क्षितिज मुर्डिया ने कहा कि हर माँ और शिशु को गुणवत्तापूर्ण, विशेषज्ञ-नेतृत्व वाली और अपनेपन के साथ देखभाल प्राप्त होनी चाहिए। प्रयागराज में मैटकेयर के तीसरे मेटरनिटी एंड चाइल्ड हॉस्पिटल के शुभारंभ के साथ देशभर में मां एवं नवजात केयर को अधिक मजबूत बनाने की दिशा में एक और सार्थक कदम उठाया जा रहा है। एक उच्च विशेषज्ञ टीम द्वारा मैटकेयर विश्वसनीय, उचित देखभाल प्रदान करने के लिए शुरू किया गया है जो क्लीनिकल एक्सीलेंस और प्रत्येक परिवार के प्रति सेवा की प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

कैबिनेट मंत्री प्रयागराज नंद गोपाल गुप्ता ने कहा कि प्रयागराज में गुणवत्तापूर्ण मेटरनिटी एंड नियोनेटल केयर की बढ़ती मांग को देखते हुए मैटकेयर की यह पहल सराहनीय है। यह समर्पित हॉस्पिटल आपातकालीन स्थितियों में परिवारों को सुरक्षित और शीघ्र देखभाल उपलब्ध कराएगा।

पूर्व महापौर प्रयागराज अभिलाषा गुप्ता ने कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं का सुदृढ़ीकरण किसी भी शहर के विकास के लिए महत्वपूर्ण है। मैटकेयर हॉस्पिटल शुरू होना महिलाओं और बच्चों को घर के पास ही विशेषज्ञ देखभाल उपलब्ध करवाने की दिशा में सकारात्मक कदम है।
आईवीएफ विशेषज्ञ एंड सेंटर हेड इन्दिरा आईवीएफ प्रयागराज डॉ. अंजलि शर्मा ने कहा कि यहां मैटकेयर हॉस्पिटल शुरू होना गौरव की बात है। गर्भधारण से लेकर शिशु के जन्म तक का सफर परिवारों के लिए चुनौतीपूर्ण हो सकता है। मैटकेयर जैसी समर्पित सुविधा मां और शिशु की इस यात्रा को सहज और सुरक्षित बनाएगी। यह शहर की स्वास्थ्य सेवाओं के लिए एक महत्वपूर्ण योगदान है।

मैटकेयर वेलनेस प्रयागराज सेंटर हेड डॉ. सुएबा एफ. हुसैन ने कहा कि विविध प्रकार की आबादी की सेवा करते हुए मैटकेयर चौबीस घंटे प्रयोगशाला सेवाओं, इन-हाउस फ़ार्मेसी, फ़िज़ियोथेरेपी और कई अन्य आवश्यक सेवाओं के माध्यम से गुणवत्तापूर्ण और महत्वपूर्ण देखभाल प्रदान करता है। हमारा लक्ष्य चिकित्सा उत्कृष्टता के उच्चतम स्टेण्डर्ड को बनाए रखते हुए व्यक्तिगत उपचार प्रदान करना है।

एनआईसीयू यूनिट हेड प्रयागराज डॉ. राहुल जयसवाल ने कहा कि नवजात शिशु की देखभाल में सटीकता, सतर्कता और अपनेपन की आवश्यकता होती है। हमारे एनआईसीयू में जटिल मामलों को संभालने की क्षमता के साथ, हम नवजात शिशुओं को शुरुआती आवश्यक चरणों में सहायता प्रदान करने के लिए तैयार हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि उन्हें जीवन की शुरूआत से ही सर्वोत्तम देखभाल मिले।

इस लॉन्च के साथ,मैटकेयर का लक्ष्य भारत में मेटरनिटी एंड नियोनेटल हेल्थकेयर प्रदान करने की दिशा में एक कदम बढ़ाना है। टियर 2 और टियर 3 शहरों को प्राथमिकता देकर, इसका उद्देश्य उच्च-गुणवत्ता वाली मातृत्व और शिशु स्वास्थ्य सेवा तक पहुँचे के अंतर को समाप्त करना है, और इन क्षेत्रों में विशेषज्ञ सेवाओं की बढ़ती ज़रूरतों को पूरा करना है। एडवांस मेडिकल, नवाचार और स्पेशल केयर के संयोजन से मैटकेयर गर्भवती महिलाओं और नवजात शिशुओं के लिए एक विश्वसनीय हॉस्पिटल बनने के लिए तैयार है, जो जीवन का एक सुरक्षित और स्वस्थ शुरुआत सुनिश्चित करता है।

Related Posts

फर्टिलिटी केयर को नई दिशा: इन्दिरा आईवीएफ ने हडपसर में खोला नया क्लिनिक

पुरुष और महिला निःसंतानता उपचार के लिए आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित नया सेंटर शुरू पुणे: इन्दिरा आईवीएफ हॉस्पिटल लिमिटेड द्वारा हडपसर में नए क्लिनिक की शुरुआत से पुणे और निकटवर्ती…

Continue reading
राजधानी निकुंज में व्यापक जनभागीदारी के बीच फाउंडेशन ने बीपीएल परिवारों के लिए हेल्पलाइन और स्वास्थ्य सेवा का शुभारंभ

राजधानी निकुंज, आई पी एक्सटेंशन, में व्यापक जनभागीदारी से सामुदायिक स्वास्थ्य सेवा पहल को मिली नई मजबूती नई दिल्ली: ईस्ट दिल्ली बेस्ट दिल्ली फाउंडेशन ने अपने अध्यक्ष श्री सुमित सुनेजा…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

Accesso ufficiale ai casinò online: come evitare problemi di login

  • By admlnlx
  • November 5, 2026
  • 12 views

Accesso ufficiale ai casinò online: come evitare problemi di login

  • By admlnlx
  • November 5, 2026
  • 6 views

Ontdek de beste online casino’s van 2026: wat je moet weten

  • By admlnlx
  • November 5, 2026
  • 11 views

Ontdek de beste online casino’s van 2026: wat je moet weten

  • By admlnlx
  • November 5, 2026
  • 13 views

Nejlepší casino hry v roce 2026: co si zahrát a jak na to

  • By admlnlx
  • November 5, 2026
  • 15 views

Pin Up KZ: Қазақстандағы мобильді казино әлемінің жаңа мүмкіндіктері

  • By admlnlx
  • November 5, 2026
  • 11 views