इन्दिरा आईवीएफ का असम में विस्तार, डिब्रूगढ़ में नया फर्टिलिटी क्लिनिक शुरू

डिब्रूगढ़, असम, 24 अगस्त 2025

इन्दिरा आईवीएफ ने असम के डिब्रूगढ़ में अपना नया फर्टिलिटी क्लिनिक शुरू कर दिया है, इससे असम में ग्रुप की उपस्थिति अधिक मजबूत होगी । यह क्लिनिक नालियापूल में डोमिनोज़ और नैना सिनेमा हॉल के पास स्थित है। इस पहल का उद्देश्य क्षेत्रीय स्तर पर फर्टिलिटी केयर को सुलभ बनाना है, जिससे माता-पिता बनने की इच्छा रखने वाले दम्पतियों को एडवांस डायग्नोस्टिक और फर्टिलिटी उपचार उपलब्ध हो सके।

इस उद्घाटन समारोह में मेयर डिब्रूगढ़ डॉ. सैकत पात्रा मुख्य अतिथि के रूप में तथा उनके साथ इन्दिरा आईवीएफ डिब्रूगढ़ सेंटर हेड डॉ. प्रकाश गुप्ता भी मौजूद रहे।

उद्घाटन समारोह में अपने संबोधन में मेयर डिब्रूगढ़ डॉ. सैकत पात्रा कहा कि फर्टिलिटी उपचार को इसके खर्च को लेकर चिंता के कारण अक्सर आम परिवारों की पहुँच से दूर माना जाता है। इन्दिरा आईवीएफ की डिब्रूगढ़ में उपस्थिति इस चुनौती को दूर करने में मदद करेगी और फर्टिलिटी केयर को आर्थिक रूप से अधिक सुलभ बनाएगी।

 

इन्दिरा आईवीएफ के मैनेजिंग डायरेक्टर नितिज मुर्डिया ने कहा कि लोगों तक फर्टिलिटी उपचार की पहुंच को बढ़ाना हमारी विस्तार नीति का मूल उद्देश्य है। डिब्रूगढ़ में क्लिनिक शुरू करके हम यह सुनिश्चित कर रहे हैं कि असम के दम्पतियों को फर्टिलिटी उपचार व केयर के लिए दूर शहरों की यात्रा न करनी पड़े। हमारा लक्ष्य है कि लोगों को उनके आसपास ही उपचार और सहायता वहीं मिले ताकि उनकी आवश्यकता की पूर्ति हो।

 

डिब्रूगढ़ सेंटर हेड डॉ. प्रकाश गुप्ता ने कहा कि हाल के वर्षों में फर्टिलिटी को लेकर जागरूकता बढ़ी है, लेकिन लोग अब भी चिकित्सकीय मदद और उपचार लेने में देर करते हैं। इस क्लिनिक के माध्यम से हम समय पर सही जानकारी और विशेषज्ञ सहायता प्रदान करना चाहते हैं। डिब्रूगढ़ एक तेजी से विकसित होता शहर है और यह क्लिनिक स्थानीय स्वास्थ्य जरूरतों को पूरा करने में सहायक होगा व दम्पतियों को समय पर रिप्रोडक्टिव केयर उपलब्ध करने में मदद करेगा।

 

इन्दिरा  में फर्टिलिटी ट्रीटमेंट की बढ़ती मांग को ध्यान में रखते हुए शुरू किया गया है।  पर ध्यान केंद्रित करता है। देशभर में 165 से अधिक क्लीनिक्स के नेटवर्क का हिस्से के रूप में यह सेंटर विशेष योजना के रूप में स्थापित किया गया है ताकि तेजी से बढ़ते क्षेत्र में समय पर जागरूकता, जांच और उपचार को बढ़ावा दिया जा सके।

  • Related Posts

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    स्टेबलकॉइन: प्रयोग से नियमन की ओर

    • By INDINON
    • February 3, 2026
    • 18 views
    स्टेबलकॉइन: प्रयोग से नियमन की ओर

    जन अधिकार बिल 2025 को लेकर परिवर्तन पार्टी ऑफ इंडिया का दिल्ली में जोरदार धरना

    • By INDINON
    • February 3, 2026
    • 15 views
    जन अधिकार बिल 2025 को लेकर परिवर्तन पार्टी ऑफ इंडिया का दिल्ली में जोरदार धरना

    भारत पर्व 2026 का समापन समारोह सम्पन्न, उपराष्ट्रपति की मौजूदगी में बिहार की मखाना झांकी बनी स्टार आकर्षण

    • By INDINON
    • January 31, 2026
    • 40 views
    भारत पर्व 2026 का समापन समारोह सम्पन्न, उपराष्ट्रपति की मौजूदगी में बिहार की मखाना झांकी बनी स्टार आकर्षण

    गांधीवादी आदर्शों को ध्यान में रखते हुए आईटीआरएचडी ने ग्रामीण पर्यटन दिवस मनाया और कृषि पर्यटन को बढ़ावा दिया

    • By INDINON
    • January 31, 2026
    • 31 views
    गांधीवादी आदर्शों को ध्यान में रखते हुए आईटीआरएचडी ने ग्रामीण पर्यटन दिवस मनाया और कृषि पर्यटन को बढ़ावा दिया

    हाथी मार्का: बीपी ऑयल मिल्स की परंपरा और प्रगति की पहचान

    • By INDINON
    • January 30, 2026
    • 42 views
    हाथी मार्का: बीपी ऑयल मिल्स की परंपरा और प्रगति की पहचान

    डिजिटल वित्त की दिशा बदलते स्टेबलकॉइन और वैश्विक प्रणाली

    • By INDINON
    • January 30, 2026
    • 59 views
    डिजिटल वित्त की दिशा बदलते स्टेबलकॉइन और वैश्विक प्रणाली