मुख्यमंत्री सुक्खू ने किया अनुपमा शर्मा की कविता संग्रह ‘बुरांश: द फ्रैगरेंस ऑफ वर्ड्स’ का विमोचन

 

 

दिल्ली/शिमला, 9 अप्रैल 2025:

 

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने शिमला में आयोजित एक कार्यक्रम में हमीरपुर की युवा कवयित्री और शिक्षिका अनुपमा शर्मा की कविता संग्रह ‘बुरांश: द फ्रैगरेंस ऑफ वर्ड्स’ का विमोचन किया। वर्तमान में अनुपमा शर्मा राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय (कन्या), हमीरपुर में अंग्रेज़ी विषय की प्रवक्ता के रूप में कार्यरत हैं।

 

मुख्यमंत्री ने अनुपमा की रचनात्मकता की सराहना करते हुए कहा कि उनकी कविताएं न सिर्फ मानवीय भावनाओं को गहराई से छूती हैं, बल्कि टूटते रिश्तों के दर्द, आत्ममंथन और प्रकृति की गोद में नई शुरुआत की उम्मीद को भी खूबसूरती से उकेरती हैं। उन्होंने कहा कि यह कविता संग्रह आत्मा की भीतरी परतों को छूने वाली एक भावनात्मक यात्रा है, जिसे शब्दों के माध्यम से बख़ूबी व्यक्त किया गया है।

 

56 पृष्ठों के इस कविता संग्रह में कुल 39 कविताएं शामिल हैं। पुस्तक का प्रकाशन सतलुज प्रकाशन द्वारा किया गया है और इसकी कीमत 150 रुपये रखी गई है। इसी के साथ इस पुस्तक की बिक्री से प्राप्त समस्त आय मुख्यमंत्री सुख-आश्रय योजना को समर्पित की जाएगी।

 

अनुपमा शर्मा न केवल साहित्यिक रुचियों की धनी हैं, बल्कि उन्हें बाइक राइडिंग, खेलकूद और ट्रैकिंग का भी शौक है। प्रकृति के प्रति उनका लगाव उनकी कविताओं में साफ झलकता है, जो पाठकों को भीतर तक छू जाता है।

 

कार्यक्रम में मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू के साथ शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर, ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री अनिरुद्ध सिंह और तकनीकी शिक्षा मंत्री राजेश धर्माणी भी मौजूद रहे।

  • Related Posts

    भू-राजनीतिक तनाव के दौर में डॉ. पॉल का संदेश—शांति से ही विकास संभव

    लोकतंत्र, संवाद और मानवीय दृष्टिकोण को संघर्ष समाधान का आधार बताया कोलकाता: कोलकाता प्रेस क्लब में मीडिया को संबोधित करते हुए डॉ. पॉल ने वैश्विक शांति के लिए साझा प्रतिबद्धता…

    Continue reading
    डॉ. भार्गव मल्लप्पा को संगठन की अहम जिम्मेदारी; गजेंद्र सिंह शेखावत के साथ पर्यटन सशक्तिकरण पर विचार-विमर्श

    धार्मिक पर्यटन सर्किट विस्तार और वैश्विक पहचान सुदृढ़ करने पर जोर नई दिल्ली: भारतीय हिंदू परिवार ने अपने विस्तार और सक्रियता को ध्यान में रखते हुए डॉ. भार्गव मल्लप्पा को…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    AvoCasino

    Dziewczyna Kasyna Betstro – Tytuł Mistrza

    Spielbank Bad Reichenhall

    Winrolla

    Buran

    The Ultimate Guide to Extreme Live Gaming Roulette Casino