महाप्रबंधक उत्तर रेलवे ने रेलवे वेतन पैकेज के तहत मृतक रेल कर्मचारी के परिजनों को बीमा राशि ₹1 करोड़ का चेक सौंपा

यह पहल रेलवे कर्मचारियों के कल्याण के प्रति रेलवे की प्रतिबद्धता को दर्शाती है

नई दिल्ली, 20 जून 2025

उत्तर रेलवे ने महाप्रबंधक श्री अशोक कुमार वर्मा की अगुवाई में अपने रेल कर्मचारियों को विशेष सुरक्षा कवर प्रदान करने के लिए एक विशेष सैलरी पैकेज स्कीम को जनवरी 2025 में स्वीकृत किया था, जिसके अंतर्गत कर्मचारी की दुर्घटना में आक्समिक मृत्यु हो जाने पर उनके परिवारजनों को वित्तीय सहायता प्रदान की जा सके।

इस विशेष रेल सैलरी पैकेज के तहत, आज उत्तर रेलवे के महाप्रबंधक श्री अशोक कुमार वर्मा ने एक मृतक रेल कर्मचारी के परिजनों को ₹1 करोड़ का चेक सौंपा । यह चेक उत्तर रेलवे के मुरादाबाद मंडल में कार्यरत लोको पायलट श्री सुशील लाल के परिजनों को दिया गया, जिनका निधन 11 मार्च 2025 को हुआ था। उनकी पत्नी को बीमा राशि का भुगतान किया गया । परिवार को रेलवे के कार्मिक विभाग द्वारा समापन भुगतान , अनुग्रह राशि के अतिरिक्त ₹1 करोड़ का चेक दुर्घटना बीमा राशि के रूप में प्रदान किया गया है।

उत्तर रेलवे के महाप्रबंधक श्री अशोक कुमार वर्मा ने रेलवे के कार्मिक विभाग की इस पहल की सराहना की । उन्होंने इस बात पर बल दिया कि इस तरह की पहल रेल कर्मचारी और उनके परिवारजनों की भलाई के लिए महत्वपूर्ण योगदान देगी। निसंदेह जान की भरपाई नहीं की जा सकती , मगर परिवार के भविष्य के लिए वित्तीय मदद बड़ा सहयोग करेगी। यह पहल रेलवे कर्मचारियों के कल्याण के प्रति रेलवे की प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

इस अवसर पर उत्तर रेलवे के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे, जिन्होंने पीड़ित परिवार के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की। डॉ अजय सॉयल , वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी , मुरादाबाद मंडल उत्तर रेलवे एवं श्री हिमांशु चौहान, ब्रांच प्रबंधक, एस बी आई मुरादाबाद ब्रांच ने इस सम्बन्ध में सराहनीय प्रयास किये।
उत्तर रेलवे के कार्मिक विभाग अपने रेल परिवार के साथियों के कल्याण के लिए सदैव उपलब्ध हैं जिससे कर्मचारियों का मनोबल हमेशा सकारात्मक रहता हैं।

  • Related Posts

    पुण्यतिथि अवसर पर ‘समर्पण’ का लोकार्पण, दीनदयाल के दर्शन को नई पीढ़ी से जोड़ने की पहल

    तरुण चुघ ने कहा – पूंजीवाद और साम्यवाद के बीच दीनदयाल ने दिया भारत का मौलिक वैचारिक मॉडल नई दिल्ली: दीनदयाल उपाध्याय की स्मृति में आयोजित एक विशेष कार्यक्रम में…

    Continue reading
    एसआरसीसी शताब्दी वर्ष में पूर्व छात्रों का वार्षिक मिलन, एक सदी की यादें फिर परिसर में लौटीं

    न्यायालयों से बोर्डरूम तक, पूर्व छात्र वार्षिक पुनर्मिलन में लौटे परिसर नई दिल्ली: दिल्ली विश्वविद्यालय के श्री राम कॉलेज ऑफ कॉमर्स (एसआरसीसी) में रविवार को शताब्दी वर्ष समारोहों के तहत…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    पुण्यतिथि अवसर पर ‘समर्पण’ का लोकार्पण, दीनदयाल के दर्शन को नई पीढ़ी से जोड़ने की पहल

    • By INDINON
    • February 11, 2026
    • 13 views
    पुण्यतिथि अवसर पर ‘समर्पण’ का लोकार्पण, दीनदयाल के दर्शन को नई पीढ़ी से जोड़ने की पहल

    भारत की क्रिप्टो टैक्स नीति की उलटी मार: नियंत्रण की जगह नियंत्रण से बाहर होता सेक्टर

    • By INDINON
    • February 10, 2026
    • 20 views
    भारत की क्रिप्टो टैक्स नीति की उलटी मार: नियंत्रण की जगह नियंत्रण से बाहर होता सेक्टर

    एसआरसीसी शताब्दी वर्ष में पूर्व छात्रों का वार्षिक मिलन, एक सदी की यादें फिर परिसर में लौटीं

    • By INDINON
    • February 9, 2026
    • 28 views
    एसआरसीसी शताब्दी वर्ष में पूर्व छात्रों का वार्षिक मिलन, एक सदी की यादें फिर परिसर में लौटीं

    Booi casino login.1

    Booi casino.2

    स्टेबलकॉइन: प्रयोग से नियमन की ओर

    • By INDINON
    • February 3, 2026
    • 46 views
    स्टेबलकॉइन: प्रयोग से नियमन की ओर