बुद्ध की शिक्षाओं में है सामाजिक बदलाव की ताकत: RPI (आठवले) हरियाणा अध्यक्ष का संदेश

हरियाणा, 12 मई 2025 :

बुद्ध पूर्णिमा के पावन अवसर पर हरियाणा प्रदेश अध्यक्ष, रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (आठवले) अधिवक्ता रवि (सोनू) कुंडली ने प्रदेशवासियों व देशवासियों को शुभकामनाएं दीं हैं। गौतम बुद्ध के विचारों को सामाजिक समरसता और न्याय की दिशा में आज भी प्रासंगिक बताते हुए, उन्होंने कहा कि बुद्ध के संदेश – शांति, करुणा और अहिंसा, आज के समाज में बराबरी और सम्मान की आवश्यकता को समझने के लिए बहुत जरूरी हैं, खासकर उन वर्गों के लिए जो लंबे समय से भेदभाव और अन्याय का सामना कर रहे हैं।

अधिवक्ता कुंडली ने गौतम बुद्ध और डॉ. भीमराव अंबेडकर के विचारों को एक-दूसरे से जुड़ा हुआ बताते हुए कहा कि बाबा साहब ने 1956 में बौद्ध धर्म को अपनाकर सामाजिक असमानता के खिलाफ एक ऐतिहासिक कदम उठाया था, जो आज भी दलित समाज के आत्मसम्मान और मुक्ति के प्रतीक के रूप में देखा जाता है।

“डॉ. अंबेडकर का धर्मांतरण केवल आध्यात्मिक नहीं, बल्कि सामाजिक बदलाव का मजबूत संदेश था, जो दर्शाता है कि अन्याय और भेदभाव के खिलाफ शांतिपूर्ण विकल्प मौजूद हैं,”।

उन्होंने यह भी कहा कि रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (आठवले) हरियाणा में दलित समाज के अधिकारों के लिए लगातार कार्य कर रही है और पार्टी का उद्देश्य सामाजिक बदलाव और समानता की दिशा में आगे बढ़ना है।

रवि कुंडली ने कहा कि आज जब समाज में विभाजन और वैमनस्य की स्थितियाँ उभर रही हैं, तब बुद्ध के विचारों को अपनाकर संवाद और आपसी सम्मान की भावना को बढ़ाना ज़रूरी है। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे गौतम बुद्ध और अंबेडकर के विचारों को पढ़ें, समझें और अपने जीवन में अपनाएं, साथ ही उन्होंने युवाओं से यह अपील की कि वे सामाजिक न्याय, समानता और अहिंसा के मूल्यों को मजबूत करें और इन सिद्धांतों के साथ समाज में बदलाव की भूमिका निभाएं।

  • Related Posts

    त्रिशूर में आयोजित राष्ट्रीय CAT छात्र सम्मेलन 2026 में देशभर के छात्रों की भागीदारी

    उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले रैंक होल्डर छात्रों और श्रेष्ठ चैप्टर्स को किया गया सम्मानित त्रिशूर: त्रिशूर में हुए राष्ट्रीय CAT छात्र सम्मेलन 2026 में देशभर से आए छात्रों ने उत्साह…

    Continue reading
    राष्ट्र सेवा में योगदान के लिए जंग बहादुर सिंह को ‘नेशनल प्राइड अवॉर्ड’ से किया गया सम्मानित

    36 वर्षों से सक्रिय जनकल्याण मोर्चा ने राष्ट्र सेवा और नेतृत्व के लिए किया सम्मानित शनिवार को नई दिल्ली में आयोजित कार्यक्रम में जंग बहादुर सिंह को ‘नेशनल प्राइड अवॉर्ड’…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    Understanding responsible gambling Tips for a safer casino experience

    Cómo jugar en pin up casino: pasos sencillos para nuevos jugadores

    Why the JetX app is the go-to choice for thrilling gameplay in Kenya’s gaming

    • By admlnlx
    • June 25, 2026
    • 10 views

    Fast and reliable payouts at Chicken Road Casino: ensuring your winnings are secure

    Évaluer Casongo APK : un aperçu des jeux et fonctionnalités disponibles sur mobile

    Pin up giriş: oyunçular üçün praktiki təlimat