सेप्ट यूनिवर्सिटी 11 और 12 मार्च को नई दिल्ली में अर्बन इन्फ्रास्ट्रक्चर मास्टरक्लास का आयोजन

नई दिल्ली , 27 फरवरी 2025 :

सेप्ट यूनिवर्सिटी, मार्च 11 और 12, 2025, को नई दिल्ली में अर्बन इन्फ्रास्ट्रक्चर के महत्वपूर्ण पहलुओं पर तीन भागों की मास्टरक्लास सीरीज़ आयोजित करेगा। यह मास्टरक्लास सेप्ट यूनिवर्सिटी के एक्जीक्यूटिव एजुकेशन विभाग, सेप्ट प्रोफेशनल प्रोग्राम्स (सीपीपी ) और सेप्ट अर्बन प्लानिंग एंड डिज़ाइन फाउंडेशन (सीयुपीडीएफ) द्वारा आयोजित की जाएगी। मास्टरक्लास का संचालन विश्व प्रसिद्ध शहरी विशेषज्ञ अलैन बर्टॉड द्वारा किया जाएगा, साथ ही भारतीय शहरी नियोजन विशेषज्ञों बिमल पटेल, बरजोर मेहता और विद्याधर फाटक द्वारा महत्वपूर्ण सत्रों का संचालन होगा।

यह दो दिवसीय मास्टरक्लास एक उन्नत कार्यक्रम है और इसे शहरी नियोजन, शहरी विकास, परिवहन नियोजन, शहरी आवास, रियल एस्टेट विकास, शहरी प्रबंधन और शहरी अर्थशास्त्र में कार्यरत प्रोफेशनल्स, शिक्षाविदों, सरकारी अधिकारियों और शोधकर्ताओं के लिए तैयार किया गया है। आवेदन खुल चुके हैं और इच्छुक उम्मीदवार 3 मार्च 2025 तक cpp.cept.ac.in पर कार्यक्रम के लिए पंजीकरण कर सकते हैं। आवेदन की अंतिम तिथि अस्थायी है, और आवेदनों की समीक्षा रोलिंग आधार पर की जाएगी। सीटें फर्स्ट कम फर्स्ट आधार पर आवंटित की जाएंगी, और सभी सीटें भर जाने पर प्रवेश बंद कर दिए जाएंगे।

मास्टरक्लास के उद्देश्य के बारे में बात करते हुए, डॉ. शुभ्रांशु गोस्वामी, प्रमुख- सीपीपी, सेप्ट यूनिवर्सिटी ने कहा, “यह मास्टरक्लास शहरी नियोजन, रियल एस्टेट डेवलपर्स, नीति निर्धारण और शोध में कार्यरत प्रोफेशनल्स के लिए एक अनूठा अवसर प्रदान करती है, जिससे वे इस क्षेत्र के प्रमुख विशेषज्ञों से सीख सकते हैं। यह नेटवर्किंग और भारत में शहरी विकास के भविष्य पर महत्वपूर्ण चर्चाओं में भाग लेने के लिए एक मूल्यवान मंच भी प्रदान करती है।”

मास्टरक्लास में कई महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की जाएगी, जिनमें मार्केट्स और अर्बन प्लानिंग, लैंड यूज़ प्लानिंग, हाउज़िंग एवं रियल एस्टेट शामिल हैं। प्रत्येक सत्र इन महत्वपूर्ण विषयों पर गहरी चर्चा करेगा, बर्टॉड के वैश्विक अनुभव का उपयोग करते हुए और भारतीय शहरी नियोजन विशेषज्ञों के विचारों को शामिल करते हुए, जिनमें बिमल पटेल, निदेशक, एचसीपी डीपीएम प्राइवेट लिमिटेड; प्रोफेसर बरजोर मेहता, प्रेसिडेंट, सेप्ट विश्वविद्यालय और प्रोफेसर विद्याधर फाटक, पूर्व प्रमुख, एमएमआरडीए योजना विभाग शामिल हैं। चर्चाओं में विशेष रूप से भारतीय शहरों द्वारा प्रस्तुत विशिष्ट चुनौतियों और अवसरों पर ध्यान केंद्रित किया जाएगा।

बाजारों और शहरी नियोजन के मॉड्यूल में मार्केट फोर्सेस और शहरी नियोजन के बीच आपसी संबंधों की जांच की जाएगी, यह देखने के लिए कि ये भारतीय और वैश्विक संदर्भों में शहरों के विकास को कैसे आकार देते हैं। भूमि उपयोग नियोजन सत्र में भूमि उपयोग नियोजन की जटिलताओं पर चर्चा की जाएगी, जिसमें शहरी रूप और कार्यक्षमता पर इसके प्रभाव को ध्यान में रखा जाएगा। आवास और रियल एस्टेट सत्र शहरी नियोजन के संदर्भ में आवास और रियल एस्टेट बाजारों से संबंधित महत्वपूर्ण मुद्दों को संबोधित करेगा।

  • Related Posts

    एमओयू के तहत उज़्बेक विद्यार्थियों का एमईआरआई में शैक्षणिक एवं सांस्कृतिक स्वागत

    एक सप्ताह के शैक्षणिक और सांस्कृतिक प्रवास ने दोनों देशों के विद्यार्थियों को जोड़ा नई दिल्ली:  छात्र विनिमय कार्यक्रम के तहत एमईआरआई ने उज़्बेकिस्तान के द यूनिवर्सिटी ऑफ जर्नलिज्म एंड…

    Continue reading
    ग्लोबल साउथ की दिशा और ब्रिक्स के भविष्य पर एमईआरआई डायलॉग 6.0 में गंभीर विमर्श

    भारत की आगामी ब्रिक्स अध्यक्षता और वैश्विक दक्षिण की सशक्त भागीदारी पर विशेष चर्चा नई दिल्ली: अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन एमईआरआई डायलॉग 6.0 में ब्रिक्स के रणनीतिक आयामों और ग्लोबल साउथ की…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    Accesso ufficiale ai casinò online: come evitare problemi di login

    • By admlnlx
    • November 5, 2026
    • 11 views

    Accesso ufficiale ai casinò online: come evitare problemi di login

    • By admlnlx
    • November 5, 2026
    • 6 views

    Ontdek de beste online casino’s van 2026: wat je moet weten

    • By admlnlx
    • November 5, 2026
    • 8 views

    Ontdek de beste online casino’s van 2026: wat je moet weten

    • By admlnlx
    • November 5, 2026
    • 11 views

    Nejlepší casino hry v roce 2026: co si zahrát a jak na to

    • By admlnlx
    • November 5, 2026
    • 15 views

    Pin Up KZ: Қазақстандағы мобильді казино әлемінің жаңа мүмкіндіктері

    • By admlnlx
    • November 5, 2026
    • 11 views