‘सम्पूर्ण क्रांति मंच’ की मांग: NDA गठबंधन में उचित हिस्सेदारी, BDA ने रोडमैप जारी किया

‘सम्पूर्ण क्रांति मंच’ ने की NDA से उचित प्रतिनिधित्व की मांग, स्वतंत्र चुनाव की भी दी चेतावनी

नई दिल्ली:

लोकनायक जयप्रकाश नारायण की पुण्यतिथि पर पटना के होटल बुद्धा इंटरनेशनल में ‘सम्पूर्ण क्रांति मंच’ ने एक महत्वपूर्ण सभा आयोजित की, जिसमें जेपी आंदोलन की विरासत को पुनर्जीवित करने के साथ-साथ बिहार के राजनीतिक भविष्य के लिए नए दृष्टिकोण पर चर्चा हुई। इस अवसर पर ‘बिहार डेवलपमेंट अलायंस (BDA)’ ने 2025 विधानसभा चुनाव के लिए अपनी रणनीति का खुलासा किया।

‘सम्पूर्ण क्रांति मंच’ के अध्यक्ष राम प्रवेश सिंह ने कहा कि गठबंधन NDA के साथ है, लेकिन जेपी आंदोलन से जुड़े नेताओं को विधानसभा चुनाव में उचित हिस्सेदारी मिलनी चाहिए। “हम हक मांग रहे हैं। अगर हमारी मांगें अनसुनी हुईं, तो हम स्वतंत्र रूप से चुनाव लड़ने को तैयार हैं,” उन्होंने चेतावनी दी।

जेपी सेना के वरिष्ठ नेता और पूर्व सांसद डॉ. सूरज मंडल ने जेपी आंदोलन के आदर्शों को फिर से जीवंत करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा, “बिहार को वंशवादी और भ्रष्ट राजनीति से मुक्ति चाहिए। हमारा लक्ष्य है—न्याय, पारदर्शिता और जनता के हित में शासन।”
जनहित दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष अंशुमन जोशी ने BDA की प्राथमिकताओं को रेखांकित करते हुए कहा, “हम रोजगार, औद्योगिक विकास, शिक्षा सुधार, महिलाओं की सुरक्षा और भ्रष्टाचार के खिलाफ मजबूत नीतियों पर काम करेंगे। जेपी के सिपाहियों को बिहार की सियासत में सम्मानजनक स्थान मिलना चाहिए।”

‘सम्पूर्ण क्रांति मंच’ के वरिष्ठ सलाहकार प्रो. देवेंद्र प्रसाद सिंह ने बिहार की संभावनाओं पर जोर देते हुए कहा, “हमारे युवाओं को रोजगार के लिए बाहर नहीं जाना चाहिए। बिहार में विश्वविद्यालय, मेडिकल कॉलेज और उद्योग स्थापित कर प्रतिभा को यहीं रोका जा सकता है।”
BDA में वर्तमान में जनहित दल, जेपी सेना और सम्पूर्ण क्रांति मंच शामिल हैं। अन्य क्षेत्रीय दलों से बातचीत जारी है। गठबंधन ने जेपी के आदर्शों—विकास, पारदर्शिता और लोकतंत्र की रक्षा—के प्रति प्रतिबद्धता जताई। इस दौरान कुछ प्रमुख विधानसभा क्षेत्रों के लिए उम्मीदवारों की सूची भी जारी की गई।

यह आयोजन बिहार की सियासत में नई हलचल का संकेत देता है। अब देखना होगा कि BDA का यह रोडमैप बिहार के मतदाताओं को कितना प्रभावित करता है।

  • Related Posts

    पुण्यतिथि अवसर पर ‘समर्पण’ का लोकार्पण, दीनदयाल के दर्शन को नई पीढ़ी से जोड़ने की पहल

    तरुण चुघ ने कहा – पूंजीवाद और साम्यवाद के बीच दीनदयाल ने दिया भारत का मौलिक वैचारिक मॉडल नई दिल्ली: दीनदयाल उपाध्याय की स्मृति में आयोजित एक विशेष कार्यक्रम में…

    Continue reading
    एसआरसीसी शताब्दी वर्ष में पूर्व छात्रों का वार्षिक मिलन, एक सदी की यादें फिर परिसर में लौटीं

    न्यायालयों से बोर्डरूम तक, पूर्व छात्र वार्षिक पुनर्मिलन में लौटे परिसर नई दिल्ली: दिल्ली विश्वविद्यालय के श्री राम कॉलेज ऑफ कॉमर्स (एसआरसीसी) में रविवार को शताब्दी वर्ष समारोहों के तहत…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    पुण्यतिथि अवसर पर ‘समर्पण’ का लोकार्पण, दीनदयाल के दर्शन को नई पीढ़ी से जोड़ने की पहल

    • By INDINON
    • February 11, 2026
    • 8 views
    पुण्यतिथि अवसर पर ‘समर्पण’ का लोकार्पण, दीनदयाल के दर्शन को नई पीढ़ी से जोड़ने की पहल

    भारत की क्रिप्टो टैक्स नीति की उलटी मार: नियंत्रण की जगह नियंत्रण से बाहर होता सेक्टर

    • By INDINON
    • February 10, 2026
    • 20 views
    भारत की क्रिप्टो टैक्स नीति की उलटी मार: नियंत्रण की जगह नियंत्रण से बाहर होता सेक्टर

    एसआरसीसी शताब्दी वर्ष में पूर्व छात्रों का वार्षिक मिलन, एक सदी की यादें फिर परिसर में लौटीं

    • By INDINON
    • February 9, 2026
    • 28 views
    एसआरसीसी शताब्दी वर्ष में पूर्व छात्रों का वार्षिक मिलन, एक सदी की यादें फिर परिसर में लौटीं

    Booi casino login.1

    Booi casino.2

    स्टेबलकॉइन: प्रयोग से नियमन की ओर

    • By INDINON
    • February 3, 2026
    • 46 views
    स्टेबलकॉइन: प्रयोग से नियमन की ओर