दिल्ली में गूंजा राजस्थान: बीकानेर हाउस में संपन्न हुआ तीज महोत्सव

मेले में आर्टिजंस की 70 लाख से अधिक की हुई बिक्री

नई दिल्ली, 01 अगस्त , 2025

नई दिल्ली के बीकानेर हाउस में आयोजित साप्ताहिक तीजोत्सव क्राफ्ट एवं फूड मेला बुधवार को पूरे हर्षोल्लास के साथ समाप्त हुआ। इस तीजोत्सव में राजस्थान के विभिन्न अंचलों से आए दस्तकारों, हस्तकलाकारों सहित विविध कलाओं के कलाकारों और खानपान के स्टाॅल्स पर लगभग 70 लाख रूप्ये की बिक्री हुई।

राजीविका की स्टेट प्रोजेक्ट प्रबंधक श्रीमती नीरू मीना ने बताया कि मेले में राजीविका के माध्यम से दिल्ली आए महिला स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी राष्ट्रीय पुरस्कारों से सम्मानित इन कलाकारों द्वारा 47 स्टाॅल्स लगाए गए जिनमें हैंडब्लाॅक बेडशीट, सूट, साड़ियों, कंगन और ज्वैलरी, मोजड़ियां, लाख की वस्तुएं, चमड़े से बने सामान सहित राजस्थानी व्यंजनों के स्टाॅल पर खूब बिक्री हुई। उन्होंने बताया कि राजीविका के स्टाॅल्स पर लगभग 52 लाख से अधिक राषि के सामान की बिक्री की गई।

सरस डेयरी के आवासीय प्रबंधक श्री सुरेश सेन ने बताया कि इस वर्ष तीजोत्सव में उनके दुग्ध उत्पादों को लोगों ने काफी पसंद किया। उन्हांेंने बताया कि विभिन्न जिला दुग्ध संघों से प्राप्त मिठाईयों में अलवर का कलाकंद, बीकानेर के रसगुल्ले, गुलाब जामुन, सोहन पापड़ी, श्रीगंगानगर से गाय का घी, अलवर से छाछ, लस्सी और श्रीखंड ने लोगों मे अपनी अलग पहचान बनाई। उन्होंने बताया कि सरस के कांउटर पर लगभग 3 लाख रूपये की बिक्री हुई।
रूडा के श्री ओम प्रकाष ने बताया कि मेले में रूडा की तरफ से लगाएं गए 16 राजस्थानी हस्तशिल्प और परिधानों से जुड़े स्टाॅल्स पर लगभग 16 लाख से अधिक की बिक्री हुई।

अतिरिक्त आवासीय आयुक्त श्रीमती अंजु ओम प्रकाश ने बताया कि मेले के समापन दिवस पर बांग्लादेश की उच्चायुक्त की पत्नी श्रीमती शाजिया ने मेले का अवलोकन किया। इस अवसर पर उन्होंने राजस्थानी कला और संस्कृति के अद्भुत संगम रूपी इस मेले की प्रशंसा की।

उल्लेखनीय है कि राजस्थान के मुख्य सचिव श्री सुधांश पंत द्वारा शुभारंभ इस मेले का उदेश्य दिल्ली में अप्रवासी राजस्थानियों और दिल्लीवासियों को राजस्थानी की पारंपरिक परिदृश्य से अवगत करवाना था।

Related Posts

त्रिशूर में आयोजित राष्ट्रीय CAT छात्र सम्मेलन 2026 में देशभर के छात्रों की भागीदारी

उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले रैंक होल्डर छात्रों और श्रेष्ठ चैप्टर्स को किया गया सम्मानित त्रिशूर: त्रिशूर में हुए राष्ट्रीय CAT छात्र सम्मेलन 2026 में देशभर से आए छात्रों ने उत्साह…

Continue reading
राष्ट्र सेवा में योगदान के लिए जंग बहादुर सिंह को ‘नेशनल प्राइड अवॉर्ड’ से किया गया सम्मानित

36 वर्षों से सक्रिय जनकल्याण मोर्चा ने राष्ट्र सेवा और नेतृत्व के लिए किया सम्मानित शनिवार को नई दिल्ली में आयोजित कार्यक्रम में जंग बहादुर सिंह को ‘नेशनल प्राइड अवॉर्ड’…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

Online gokken of offline spelen wat is de beste keuze voor jou

Online Kasína a Hazard pre Začiatočníkov: Vstúpte do Sveta Zábavy a Výhier

L’univers envoûtant de Luckygames Casino où la fortune s’éveille

Golden Crown Casino Comparison Review

Top 7 Strategien um bei Winspark zu gewinnen

Errores comunes que cometen los jugadores nuevos en casinos