हावड़ा–गुवाहाटी के बीच भारत की पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन को पीएम मोदी दिखाएंगे हरी झंडी

7 अमृत भारत ट्रेनों की भी होगी शुरुआत, रेल व सड़क कनेक्टिविटी को मिलेगा नया विस्तार

मालीगांव, 16 जनवरी 2026:


प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी 17 और 18 जनवरी, 2026 को पश्चिम बंगाल और असम के दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वे रेल और सड़क अवसंरचना से जुड़ी कई महत्वपूर्ण परियोजनाओं का उद्घाटन, शिलान्यास और लोकार्पण करेंगे, जिससे पूर्वी और पूर्वोत्तर भारत की कनेक्टिविटी को बड़ा प्रोत्साहन मिलेगा।

प्रधानमंत्री 17 जनवरी को दोपहर लगभग 12:45 बजे मालदा पहुंचेंगे। मालदा टाउन रेलवे स्टेशन से वे हावड़ा और गुवाहाटी (कामाख्या) के बीच चलने वाली भारत की पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन को हरी झंडी दिखाएंगे। यह अत्याधुनिक, पूर्णत: वातानुकूलित ट्रेन लंबी दूरी की यात्राओं को तेज, सुरक्षित और अधिक आरामदायक बनाएगी। हावड़ा–गुवाहाटी मार्ग पर यात्रा समय में लगभग 2.5 घंटे की कमी आने से धार्मिक और पर्यटन गतिविधियों को भी बढ़ावा मिलेगा।

इसके बाद प्रधानमंत्री दोपहर करीब 1:45 बजे मालदा में आयोजित जनसभा में 3,250 करोड़ रुपये से अधिक की रेल और सड़क अवसंरचना परियोजनाओं का शिलान्यास करेंगे और कई परियोजनाओं को राष्ट्र को समर्पित करेंगे। इनका उद्देश्य पश्चिम बंगाल और पूर्वोत्तर क्षेत्र में कनेक्टिविटी को मजबूत करना और विकास को गति देना है।

प्रधानमंत्री पश्चिम बंगाल में चार प्रमुख रेल परियोजनाओं की आधारशिला रखेंगे, जिनमें बालुरघाट–हिली नई रेल लाइन, न्यू जलपाईगुड़ी में आधुनिक माल ढुलाई रखरखाव सुविधा, सिलीगुड़ी लोको शेड का उन्नयन तथा जलपाईगुड़ी जिले में वंदे भारत ट्रेन रखरखाव सुविधाओं का आधुनिकीकरण शामिल है। इन परियोजनाओं से यात्री और माल परिवहन को मजबूती मिलेगी, लॉजिस्टिक दक्षता बढ़ेगी और रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे।

इसके अलावा, न्यू कोचबिहार–बामनहाट और न्यू कोचबिहार–बक्सिरहाट रेलखंडों के विद्युतीकरण को राष्ट्र को समर्पित किया जाएगा, जिससे तेज, स्वच्छ और ऊर्जा-कुशल रेल परिचालन संभव हो सकेगा।

प्रधानमंत्री वर्चुअली चार नई अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेनों—

  • नई जलपाईगुड़ी–नागरकोविल,

  • नई जलपाईगुड़ी–तिरुच्चिराप्पल्लि,

  • अलीपुरद्वार–एसएमवीटी बेंगलुरु,

  • अलीपुरद्वार–मुंबई (पनवेल)
    को हरी झंडी दिखाएंगे। ये सेवाएं लंबी दूरी की किफायती और भरोसेमंद रेल कनेक्टिविटी को सशक्त बनाएंगी तथा आम यात्रियों, छात्रों, प्रवासी श्रमिकों और व्यापारियों की आवागमन आवश्यकताओं को पूरा करेंगी।

साथ ही, एलएचबी कोचों से सुसज्जित दो नई ट्रेन सेवाओं—राधिकापुर–एसएमवीटी बेंगलुरु एक्सप्रेस और बालुरघाट–एसएमवीटी बेंगलुरु एक्सप्रेस—की भी शुरुआत की जाएगी, जिससे युवाओं, छात्रों और आईटी पेशेवरों को प्रमुख रोजगार केंद्र बेंगलुरु तक सीधी और आरामदायक यात्रा सुविधा मिलेगी।

सड़क अवसंरचना के क्षेत्र में प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राजमार्ग-31डी के धूपगुड़ी–फालाकाटा खंड के पुनर्निर्माण और चार लेन निर्माण की आधारशिला रखेंगे। यह परियोजना उत्तर बंगाल में यात्री और माल आवागमन को सुगम बनाएगी।

18 जनवरी को दोपहर करीब 3 बजे प्रधानमंत्री हुगली जिले के सिंगूर में लगभग 830 करोड़ रुपये की विभिन्न विकास परियोजनाओं का उद्घाटन, शिलान्यास और लोकार्पण करेंगे।

इन सभी परियोजनाओं से आधुनिक बुनियादी ढांचे का विकास होगा और बेहतर कनेक्टिविटी के माध्यम से पूर्वी व पूर्वोत्तर भारत को देश के प्रमुख विकास इंजनों के रूप में और अधिक सशक्त बनाया जाएगा।

Related Posts

त्रिशूर में आयोजित राष्ट्रीय CAT छात्र सम्मेलन 2026 में देशभर के छात्रों की भागीदारी

उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले रैंक होल्डर छात्रों और श्रेष्ठ चैप्टर्स को किया गया सम्मानित त्रिशूर: त्रिशूर में हुए राष्ट्रीय CAT छात्र सम्मेलन 2026 में देशभर से आए छात्रों ने उत्साह…

Continue reading
राष्ट्र सेवा में योगदान के लिए जंग बहादुर सिंह को ‘नेशनल प्राइड अवॉर्ड’ से किया गया सम्मानित

36 वर्षों से सक्रिय जनकल्याण मोर्चा ने राष्ट्र सेवा और नेतृत्व के लिए किया सम्मानित शनिवार को नई दिल्ली में आयोजित कार्यक्रम में जंग बहादुर सिंह को ‘नेशनल प्राइड अवॉर्ड’…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

Casino Online Slots, Roleta e Blackjack

  • By admlnlx
  • August 14, 2026
  • 19 views

montecatini cl Hôm Nay Đi Đâu?

  • By admlnlx
  • August 14, 2026
  • 17 views

Robocat Casino: Preskúmajte výhody živého kasína a bonusy

  • By admlnlx
  • August 14, 2026
  • 12 views

Unlocking your potential: a beginner’s guide to Sports Betting Canada in 2026

  • By admlnlx
  • August 14, 2026
  • 14 views

Poder Judicial Inicio

  • By admlnlx
  • August 14, 2026
  • 14 views

Ballet Costa Araucanía Triunfa En China Y Apunta Al Podio En Competencia Internacional En Corea

  • By admlnlx
  • August 14, 2026
  • 12 views