Modi Government महिला सशक्तिकरण के लिए मोदी सरकार प्रतिबद्ध: सांसद सहरावत

Modi Government एमईआरआई कॉलेज में 80 महिलाओं को मिला ‘सशक्त नारी, समृद्ध भारत’ सम्मान

Modi Government नई दिल्ली: जनकपुरी स्थित मैनेजमेंट एजुकेशन एंड रिसर्च इंस्टीट्यूट (एमईआरआई) कॉलेज और इंटरनेशनल बिजनेस स्टार्टअप एंड एंटरप्रेन्योर्स एसोसिएशन (आईबीएसईए) के संयुक्त तत्वावधान में शनिवार को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर शिक्षा, विज्ञान, प्रौद्योगिकी और समाज सेवा जैसे विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान देने वाली 80 महिलाओं को ‘सशक्त नारी, समृद्ध भारत’ सम्मान से नवाजा गया। यह सम्मान उन महिलाओं को समर्पित है, जिन्होंने विकसित भारत 2047 के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

महिला विकास के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित सांसद कमलजीत सहरावत ने कहा कि मोदी सरकार महिलाओं के विकास और सशक्तिकरण के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि सरकार शहरी ही नहीं, बल्कि ग्रामीण महिलाओं के उत्थान के लिए भी कई योजनाएं चला रही है। उन्होंने महिलाओं से अपील की कि वे अपने प्रोफेशनल करियर के साथ-साथ परिवार और बच्चों को भी भारतीय संस्कारों से जोड़ने पर ध्यान दें।

महिलाओं की भूमिका समाज और देश के विकास में अहम

कार्यक्रम की शुरुआत में एमईआरआई ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के वाइस प्रेसिडेंट प्रो. ललित अग्रवाल ने कहा कि परिवार, समाज और देश के विकास में महिलाओं की भागीदारी अत्यंत महत्वपूर्ण है। इस मौके पर आईबीएसईए के अध्यक्ष डॉ. अंशुमान सिंह, एनसीईआरटी की हेड प्रो. शरद सिन्हा, विंग कमांडर तनुश्री बादल, डीसीपी सुमा मड्डा, नार्वे दूतावास की शिक्षा काउंसलर एलिजाबेथ स्ट्रैंड विगटेल, वास्तु विशेषज्ञ डॉ. नीता एस. कपूर और केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय की डॉ. अमृता कौर सहित कई गणमान्य व्यक्तियों ने अपने विचार रखे।

 

छात्रों ने दी शानदार प्रस्तुतियां

इस अवसर पर एमईआरआई कॉलेज की डीन डॉ. दीपशिखा कालरा, सलाहकार डॉ. राकेश खुराना, सीआईएस प्रमुख डॉ. रमाकांत द्विवेदी समेत कई शिक्षक और कर्मचारी उपस्थित थे। कार्यक्रम की रूपरेखा डॉ. तपश डे (ग्रुप हेड एचआर) के समन्वय से तैयार की गई थी। कार्यक्रम के दौरान एमईआरआई के विद्यार्थियों ने शानदार सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं, जिन्हें सभी ने सराहा।

कार्यक्रम का समापन बीएजेएमसी विभागाध्यक्ष डॉ. एस.के. पांडेय के धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ, जबकि मंच संचालन रिशिका सिंह ने किया।

ये भी पढ़ें :-

Train Hijack : पाकिस्तान में ट्रेन हाईजैक, बलूच विद्रोहियों ने 400 यात्रियों को बनाया बंधक

Related Posts

जन अधिकार बिल 2025 को लेकर परिवर्तन पार्टी ऑफ इंडिया का दिल्ली में जोरदार धरना

सामाजिक और आर्थिक अधिकारों को कानूनी संरक्षण देने की मांग को लेकर शक्ति प्रदर्शन नई दिल्ली: मंगलवार को दिल्ली के जंतर-मंतर पर परिवर्तन पार्टी ऑफ इंडिया ने जन अधिकार बिल…

Continue reading
भारत पर्व 2026 का समापन समारोह सम्पन्न, उपराष्ट्रपति की मौजूदगी में बिहार की मखाना झांकी बनी स्टार आकर्षण

पर्यटन मंत्रालय के आयोजन में भारत की सांस्कृतिक विविधता और सॉफ्ट पावर का प्रभावशाली प्रदर्शन नई दिल्ली: गणतंत्र दिवस समारोह के अंतर्गत पर्यटन मंत्रालय द्वारा आयोजित भारत पर्व 2026 का…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

स्टेबलकॉइन: प्रयोग से नियमन की ओर

  • By INDINON
  • February 3, 2026
  • 14 views
स्टेबलकॉइन: प्रयोग से नियमन की ओर

जन अधिकार बिल 2025 को लेकर परिवर्तन पार्टी ऑफ इंडिया का दिल्ली में जोरदार धरना

  • By INDINON
  • February 3, 2026
  • 13 views
जन अधिकार बिल 2025 को लेकर परिवर्तन पार्टी ऑफ इंडिया का दिल्ली में जोरदार धरना

भारत पर्व 2026 का समापन समारोह सम्पन्न, उपराष्ट्रपति की मौजूदगी में बिहार की मखाना झांकी बनी स्टार आकर्षण

  • By INDINON
  • January 31, 2026
  • 37 views
भारत पर्व 2026 का समापन समारोह सम्पन्न, उपराष्ट्रपति की मौजूदगी में बिहार की मखाना झांकी बनी स्टार आकर्षण

गांधीवादी आदर्शों को ध्यान में रखते हुए आईटीआरएचडी ने ग्रामीण पर्यटन दिवस मनाया और कृषि पर्यटन को बढ़ावा दिया

  • By INDINON
  • January 31, 2026
  • 29 views
गांधीवादी आदर्शों को ध्यान में रखते हुए आईटीआरएचडी ने ग्रामीण पर्यटन दिवस मनाया और कृषि पर्यटन को बढ़ावा दिया

हाथी मार्का: बीपी ऑयल मिल्स की परंपरा और प्रगति की पहचान

  • By INDINON
  • January 30, 2026
  • 39 views
हाथी मार्का: बीपी ऑयल मिल्स की परंपरा और प्रगति की पहचान

डिजिटल वित्त की दिशा बदलते स्टेबलकॉइन और वैश्विक प्रणाली

  • By INDINON
  • January 30, 2026
  • 57 views
डिजिटल वित्त की दिशा बदलते स्टेबलकॉइन और वैश्विक प्रणाली