Modi Government महिला सशक्तिकरण के लिए मोदी सरकार प्रतिबद्ध: सांसद सहरावत

Modi Government एमईआरआई कॉलेज में 80 महिलाओं को मिला ‘सशक्त नारी, समृद्ध भारत’ सम्मान

Modi Government नई दिल्ली: जनकपुरी स्थित मैनेजमेंट एजुकेशन एंड रिसर्च इंस्टीट्यूट (एमईआरआई) कॉलेज और इंटरनेशनल बिजनेस स्टार्टअप एंड एंटरप्रेन्योर्स एसोसिएशन (आईबीएसईए) के संयुक्त तत्वावधान में शनिवार को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर शिक्षा, विज्ञान, प्रौद्योगिकी और समाज सेवा जैसे विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान देने वाली 80 महिलाओं को ‘सशक्त नारी, समृद्ध भारत’ सम्मान से नवाजा गया। यह सम्मान उन महिलाओं को समर्पित है, जिन्होंने विकसित भारत 2047 के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

महिला विकास के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित सांसद कमलजीत सहरावत ने कहा कि मोदी सरकार महिलाओं के विकास और सशक्तिकरण के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि सरकार शहरी ही नहीं, बल्कि ग्रामीण महिलाओं के उत्थान के लिए भी कई योजनाएं चला रही है। उन्होंने महिलाओं से अपील की कि वे अपने प्रोफेशनल करियर के साथ-साथ परिवार और बच्चों को भी भारतीय संस्कारों से जोड़ने पर ध्यान दें।

महिलाओं की भूमिका समाज और देश के विकास में अहम

कार्यक्रम की शुरुआत में एमईआरआई ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के वाइस प्रेसिडेंट प्रो. ललित अग्रवाल ने कहा कि परिवार, समाज और देश के विकास में महिलाओं की भागीदारी अत्यंत महत्वपूर्ण है। इस मौके पर आईबीएसईए के अध्यक्ष डॉ. अंशुमान सिंह, एनसीईआरटी की हेड प्रो. शरद सिन्हा, विंग कमांडर तनुश्री बादल, डीसीपी सुमा मड्डा, नार्वे दूतावास की शिक्षा काउंसलर एलिजाबेथ स्ट्रैंड विगटेल, वास्तु विशेषज्ञ डॉ. नीता एस. कपूर और केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय की डॉ. अमृता कौर सहित कई गणमान्य व्यक्तियों ने अपने विचार रखे।

 

छात्रों ने दी शानदार प्रस्तुतियां

इस अवसर पर एमईआरआई कॉलेज की डीन डॉ. दीपशिखा कालरा, सलाहकार डॉ. राकेश खुराना, सीआईएस प्रमुख डॉ. रमाकांत द्विवेदी समेत कई शिक्षक और कर्मचारी उपस्थित थे। कार्यक्रम की रूपरेखा डॉ. तपश डे (ग्रुप हेड एचआर) के समन्वय से तैयार की गई थी। कार्यक्रम के दौरान एमईआरआई के विद्यार्थियों ने शानदार सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं, जिन्हें सभी ने सराहा।

कार्यक्रम का समापन बीएजेएमसी विभागाध्यक्ष डॉ. एस.के. पांडेय के धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ, जबकि मंच संचालन रिशिका सिंह ने किया।

ये भी पढ़ें :-

Train Hijack : पाकिस्तान में ट्रेन हाईजैक, बलूच विद्रोहियों ने 400 यात्रियों को बनाया बंधक

Related Posts

47वीं ऑल इंडिया पब्लिक रिलेशन कॉन्फ्रेंस–2025 में मुख्यमंत्री Pushkar Singh Dhami ने किया प्रतिभाग
  • adminadmin
  • December 13, 2025

पीआर विजन–2047 विकसित भारत के निर्माण में निभाएगा अहम भूमिका: सीएम धामी 13 Dec, 2025 , Dehradun: मुख्यमंत्री श्री Pushkar Singh Dhami ने आज होटल एमरॉल्ड ग्रैण्ड, सहस्त्रधारा रोड, देहरादून…

Continue reading
विदेशी खिलाड़ियों को मिल रही तरजीह पर डॉ. के. ए. पॉल का सवाल, भारतीय युवाओं और खेल ढांचे में निवेश की मांग
  • adminadmin
  • December 13, 2025

लियोनेल मेसी के भारत दौरे पर राजनीतिक तवज्जो को लेकर डॉ. के. ए. पॉल ने सार्वजनिक खर्च, प्राथमिकताओं और घरेलू खिलाड़ियों की उपेक्षा पर तीखी प्रतिक्रिया दी। नई दिल्ली |…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

कविता चंद की ऐतिहासिक उपलब्धि, अंटार्कटिका की चोटी पर पहुंचा भारत

  • By admin
  • December 14, 2025
  • 23 views
कविता चंद की ऐतिहासिक उपलब्धि, अंटार्कटिका की चोटी पर पहुंचा भारत

47वीं ऑल इंडिया पब्लिक रिलेशन कॉन्फ्रेंस–2025 में मुख्यमंत्री Pushkar Singh Dhami ने किया प्रतिभाग

  • By admin
  • December 13, 2025
  • 22 views
47वीं ऑल इंडिया पब्लिक रिलेशन कॉन्फ्रेंस–2025 में मुख्यमंत्री Pushkar Singh Dhami ने किया प्रतिभाग

विदेशी खिलाड़ियों को मिल रही तरजीह पर डॉ. के. ए. पॉल का सवाल, भारतीय युवाओं और खेल ढांचे में निवेश की मांग

  • By admin
  • December 13, 2025
  • 25 views
विदेशी खिलाड़ियों को मिल रही तरजीह पर डॉ. के. ए. पॉल का सवाल, भारतीय युवाओं और खेल ढांचे में निवेश की मांग

हृदय भूषण की सेवानिवृत्ति पर राकेश कुमार सिंह ने दी निष्ठा और साहस को श्रद्धांजलि

  • By admin
  • December 13, 2025
  • 20 views
हृदय भूषण की सेवानिवृत्ति पर राकेश कुमार सिंह ने दी निष्ठा और साहस को श्रद्धांजलि

मानसी शर्मा ने ‘फंडामेंटल्स ऑफ कंपिटेंसिस’ का किया लोकार्पण, पुस्तक में नौकरी सफलता के वास्तविक मानकों पर फोकस

  • By admin
  • December 12, 2025
  • 26 views
मानसी शर्मा ने ‘फंडामेंटल्स ऑफ कंपिटेंसिस’ का किया लोकार्पण, पुस्तक में नौकरी सफलता के वास्तविक मानकों पर फोकस

Web3 की रफ्तार 2026 की ओर: स्पष्ट नियमों, टोकनाइजेशन और स्थिर तकनीक से बदलता डिजिटल भविष्य

  • By admin
  • December 12, 2025
  • 29 views
Web3 की रफ्तार 2026 की ओर: स्पष्ट नियमों, टोकनाइजेशन और स्थिर तकनीक से बदलता डिजिटल भविष्य