भारत और ताजिकिस्तान के बीच शैक्षणिक एवं रणनीतिक साझेदारी को बढ़ावा देगा एमईआरआई-सीएसआर समझौता

राजदूत राजेश उइके ने कहा – यह समझौता रणनीतिक साझेदारी को करेगा और मज़बूत

नई दिल्ली:

एमईआरआई सेंटर फॉर इंटरनेशनल स्टडीज़ और सेंटर फॉर स्ट्रैटेजिक रिसर्च, ताजिकिस्तान के बीच हस्ताक्षरित समझौता ज्ञापन से भारत और ताजिकिस्तान के शैक्षणिक व शोध संस्थानों के बीच सहयोग को नई दिशा मिलने की उम्मीद है।

यह समझौता प्रो. ललित अग्रवाल, वॉइस प्रेसिडेंट, एम ई आर आई ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस और प्रो. उस्मोनज़ोदा के. उस्मोन, निदेशक, सीएसआर द्वारा किया गया। इस अवसर पर प्रो. (डॉ.) रामकांत द्विवेदी, प्रमुख, एम ई आर आई सेंटर फॉर इंटरनेशनल स्टडीज़ एवं निदेशक, इंडिया-सेंट्रल एशिया फाउंडेशन; राजेश उइके, भारत के राजदूत, ताजिकिस्तान; शुभोन कुरबोनोव, ताजिकिस्तान के विदेश मंत्रालय के प्रतिनिधि; लव अग्रवाल, मुख्य कार्यकारी अधिकारी, एम ई आर आई स्टार्ट-अप सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

यह समझौता भारत और ताजिकिस्तान के बीच शैक्षणिक, शोध एवं सांस्कृतिक सहयोग को मजबूत करने के उद्देश्य से किया गया है। दोनों संस्थान संयुक्त संगोष्ठियों, शोध परियोजनाओं और प्रकाशनों के आदान-प्रदान के माध्यम से द्विपक्षीय संबंधों को और मजबूत बनाएंगे। साथ ही शिक्षा और जन-से-जन संपर्क को बढ़ावा देने के लिए भी कार्य करेंगे।

प्रो. उस्मोनज़ोदा उस्मोन ने दोनों संस्थानों के बीच सहयोग को और सशक्त बनाने की आवश्यकता पर बल दिया। राजदूत राजेश उइके ने प्रो. (डॉ.) रामकांत द्विवेदी के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि यह समझौता भारत और ताजिकिस्तान के बीच रणनीतिक अध्ययन एवं अंतरराष्ट्रीय सहयोग को नई दिशा देगा।

प्रो. ललित अग्रवाल ने भू-राजनीतिक अध्ययन और तकनीकी शिक्षा के महत्व पर प्रकाश डालते हुए बताया कि एम ई आर आई ग्रुप साइबर सिक्योरिटी, डेटा साइंस, मशीन लर्निंग, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग जैसे उन्नत कार्यक्रमों के माध्यम से विद्यार्थियों को आधुनिक वैश्विक चुनौतियों के अनुरूप प्रशिक्षित कर रहा है।

प्रो. (डॉ.) रामकांत द्विवेदी ने बताया कि एम ई आर आई सेंटर फॉर इंटरनेशनल स्टडीज़ भारत और अंतरराष्ट्रीय समुदाय के बीच संवाद एवं सहयोग को बढ़ावा देने के लिए कार्यरत है। केंद्र ने वैश्विक स्तर पर प्रमुख शैक्षणिक एवं शोध संस्थानों से सुदृढ़ संबंध स्थापित किए हैं और अंतरराष्ट्रीय संबंधों, व्यापार और आर्थिक अध्ययन के क्षेत्र में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।

एम ई आर आई सेंटर फॉर इंटरनेशनल स्टडीज़, एम ई आर आई ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस का हिस्सा है और अंतरराष्ट्रीय संबंधों, रणनीतिक अध्ययन तथा वैश्विक सहयोग पर केंद्रित एक अग्रणी थिंक टैंक के रूप में कार्य करता है।

  • Related Posts

    त्रिशूर में आयोजित राष्ट्रीय CAT छात्र सम्मेलन 2026 में देशभर के छात्रों की भागीदारी

    उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले रैंक होल्डर छात्रों और श्रेष्ठ चैप्टर्स को किया गया सम्मानित त्रिशूर: त्रिशूर में हुए राष्ट्रीय CAT छात्र सम्मेलन 2026 में देशभर से आए छात्रों ने उत्साह…

    Continue reading
    राष्ट्र सेवा में योगदान के लिए जंग बहादुर सिंह को ‘नेशनल प्राइड अवॉर्ड’ से किया गया सम्मानित

    36 वर्षों से सक्रिय जनकल्याण मोर्चा ने राष्ट्र सेवा और नेतृत्व के लिए किया सम्मानित शनिवार को नई दिल्ली में आयोजित कार्यक्रम में जंग बहादुर सिंह को ‘नेशनल प्राइड अवॉर्ड’…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    Polskie Kasyno Online ️ Legalne Strony【Kwiecień 2026 】

    Unibet Kasyno Online PL Rejestracja na UnibetCasino 83 Polska, Logowanie, Opinie 2026

    Jak krok po kroku zwiększyć swoje szanse w grach hazardowych

    Coronavirus disease 2019

    Navigating payid online pokies offers a fresh look at seamless payment and play

    ¿Qué es y cómo mide Klout la influencia en redes?