खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2025: ट्रैक साइक्लिंग में बिहार की बेटियों ने दिखाया दमखम, ओवरऑल चैंपियनशिप में प्राप्त किया तीसरा स्थान

# समापन पर मुख्यातिथि रेजीडेंट कमिश्नर बिहार सरकार श्री कुंदन कुमार ने खिलाड़ियों को किया सम्मानित

नई दिल्ली, May 9, 2025।

खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2025 के अंतर्गत इंदिरा गांधी इंडोर स्टेडियम, दिल्ली में ट्रैक साइक्लिंग स्पर्धाओं का शानदार समापन हुआ। ट्रैक पर रफ्तार और जोश की इस जंग में झारखंड की लड़कियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ओवरऑल चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया। वहीं लड़कों के वर्ग में राजस्थान ने परचम लहराया। बिहार की लड़कियों ने भी कड़ी टक्कर दी और तीसरा स्थान हासिल करने में सफल रहीं।

इस अवसर पर बतौर मुख्यातिथि बिहार के रेजीडेंट कमिश्नर श्री कुंदन कुमार(आईएएस) और मध्यप्रदेश सरकार के सचिव श्री जॉन किंग्सले(आईएएस) उपस्थित रहे। दोनों ने विजेता खिलाड़ियों को मेडल और प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया और सभी राज्यों के प्रतिभागियों को उनके समर्पण व प्रदर्शन के लिए बधाई दी। रेजीडेंट कमिश्नर श्री कुंदन कुमार ने बिहार की गर्ल्स साइक्लिस्ट से भी मुलाकात की और बिहार का नाम रोशन करने के लिए उन्हें बधाई दी। जबकि इस दौरान स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया के आईजी स्टेडियम एडमिनिस्ट्रेटर श्री अतुल कुमार सिंह, ज्वाइंट एडमिनिस्ट्रेटर श्री विजय भट्‌ट, लेबर कमिश्नर बिहार सरकार एवं CAO बिहार भवन श्री कुमार दिग्विजय, ARC बिहार भवन श्री शम्स अफरोज और उपनिदेशक सूचना एवं जनसंपर्क श्री दिनेश कुमार भी मौजूद रहे।

बिहार की लड़कियों ने दी कड़ी टक्कर, ओवर ऑल रैंकिंग में पाया तीसरा स्थान

लड़कियों की श्रेणी में झारखंड ने 2 गोल्ड और 1 ब्रॉन्ज मेडल के साथ कुल 16 अंक हासिल कर पहला स्थान प्राप्त किया। इस जीत में सबसे अहम योगदान टीम स्प्रिंट इवेंट में आए 1 गोल्ड मेडल का रहा, जिससे टीम को सीधे 10 अंक प्राप्त हुए। राजस्थान ने 3 गोल्ड मेडल हासिल कर 15 अंक के साथ दूसरा स्थान प्राप्त किया। वहीं बिहार ने 2 सिल्वर और 1 ब्रॉन्ज के जरिए 10 अंक जुटाकर तीसरी पायदान पर जगह बनाई। तीसरा स्थान प्राप्त करने में अहम योगदान टीम स्प्रिंट में आए 1 सिल्वर मेडल का रहा। जिससे बिहार टीम को 6 अंक प्राप्त हुए थे ।

खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2025: ट्रैक साइक्लिंग में बिहार की बेटियों ने दिखाया दमखम, ओवरऑल चैंपियनशिप में प्राप्त किया तीसरा स्थान

लड़कों की ओवरऑल टीम रैंकिंग में राजस्थान ने मारी बाजी

लड़कों के वर्ग में राजस्थान ने अपना दबदबा कायम रखते हुए 3 गोल्ड, 1 सिल्वर और 1 ब्रॉन्ज मेडल के साथ कुल 19 अंक अर्जित कर पहला स्थान प्राप्त किया। झारखंड ने 1 गोल्ड और 2 सिल्वर के साथ 14 अंक जुटाकर दूसरा स्थान हासिल किया। झारखंड की टीम स्प्रिंट में आई जीत निर्णायक रही। जिस वजह से वह महाराष्ट्र को पछाड़ने में सफल रहा। महाराष्ट्र ने 2 गोल्ड और 1 सिल्वर के बल पर 13 अंक के साथ तीसरा स्थान पाया।

फाइनल डे का रोमांच: केईरीन इवेंट में सबीना और सिद्धेश छाए

आखिरी दिन के सबसे चर्चित इवेंट केईरीन रेस में लड़कियों और लड़कों के वर्ग में जबरदस्त मुकाबला देखने को मिला। गर्ल्स केईरीन में झारखंड की सबीना कुमारी ने रफ्तार और संतुलन का शानदार प्रदर्शन करते हुए गोल्ड मेडल पर कब्जा किया। तमिलनाडु की थबिता एस. ने सिल्वर और तमिलनाडु की ही निरैमथी जे. ने ब्रॉन्ज मेडल हासिल किया। बॉयज केईरीन इवेंट में महाराष्ट्र के सिद्धेश सरजेराव घोरपड़े ने बाज़ी मारते हुए गोल्ड मेडल अपने नाम किया। झारखंड के बिकाश औरॉन ने सिल्वर और तेलंगाना के आर. तनिष कुमार सिंह ने ब्रॉन्ज मेडल जीता।

खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2025: ट्रैक साइक्लिंग में बिहार की बेटियों ने दिखाया दमखम, ओवरऑल चैंपियनशिप में प्राप्त किया तीसरा स्थान

खेल ही हैं भविष्य की नींव: श्री कुंदन कुमार

समापन समारोह में बोलते हुए मुख्यातिथि श्री कुंदन कुमार ने कहा, “ये सिर्फ मेडल नहीं, बल्कि आत्मविश्वास, मेहनत और संकल्प का प्रतीक हैं। ट्रैक साइक्लिंग जैसे इवेंट्स में युवाओं का जोश देखकर लगता है कि भारत का भविष्य खेलों में बेहद उज्ज्वल है। केंद्र और राज्य सरकारें इन प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने के लिए लगातार प्रयासरत हैं।”

खिलाड़ियों ने दिखाया जुनून, दर्शकों ने बढ़ाया उत्साह

पूरे टूर्नामेंट के दौरान ट्रैक पर खिलाड़ियों की रफ्तार के साथ-साथ दर्शकों का जोश भी चरम पर रहा। हर रेस, हर मोड़ पर तालियों की गूंज ने माहौल को और जीवंत बना दिया। आयोजकों की माने तो ट्रैक साइक्लिंग में इस बार रिकॉर्ड संख्या में राज्य और खिलाड़ियों ने भाग लिया, जो खेलो इंडिया की सफलता और विस्तार का प्रमाण है।

  • Related Posts

    जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में दिल्ली राज्य पैरा पावरलिफ्टिंग चैंपियनशिप 2025–26 का सफल आयोजन

    डीपीएसए द्वारा आयोजित राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में 110 पैरा खिलाड़ियों ने भाग लिया, वरिष्ठ, जूनियर और सब-जूनियर वर्गों में दमदार प्रदर्शन देखने को मिला। नई दिल्ली | 27 दिसंबर 2025…

    Continue reading
    दिव्यांग पैरा स्पोर्ट्स एसोसिएशन ऑफ़ दिल्ली ( DPSA) 27 दिसंबर को नई दिल्ली में ‘ दिल्ली राज्य पैरा पावरलिफ्टिंग चैंपियनशिप ‘ 2025–26 का करेगा आयोजन

    दिल्ली भर से सीनियर, जूनियर और सब-जूनियर पैरा खिलाड़ी जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में लेंगे भाग नई दिल्ली | 23 दिसंबर 2025 दिव्यांग पैरा स्पोर्ट्स एसोसिएशन ऑफ़ दिल्ली (डीपीएसए) 27 दिसंबर…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    Kako odabrati najbolje slot igre na TuffPuff Croatia casinu

    • By admlnlx
    • November 4, 2026
    • 12 views

    Kako odabrati najbolje slot igre na TuffPuff Croatia casinu

    • By admlnlx
    • November 4, 2026
    • 9 views

    Erlebe die besten Casino-Promotions 2026: So findest du die besten Deals

    • By admlnlx
    • November 4, 2026
    • 12 views

    Erlebe die besten Casino-Promotions 2026: So findest du die besten Deals

    • By admlnlx
    • November 4, 2026
    • 12 views

    Sichere Zahlungen im Online-Casino: So schützen Sie Ihre Daten

    • By admlnlx
    • November 4, 2026
    • 12 views
    • By admlnlx
    • November 4, 2026
    • 10 views