MERI कॉलेज के पत्रकारिता छात्रों को ज़बरदस्त सफलता, ज़ी मीडिया में 10 छात्रों का चयन — 100% प्लेसमेंट हासिल

मीडिया क्षेत्र की नामी कंपनियों में मिली जगह, MERI का प्लेसमेंट मॉडल बना मिसाल, छात्रों को मिला व्यावसायिक प्रशिक्षण का लाभ

नई दिल्ली, मैनेजमेंट एजुकेशन एंड रिसर्च इंस्टीट्यूट (MERI) के पत्रकारिता एवं जनसंचार विभाग ने इस वर्ष कैंपस प्लेसमेंट में बड़ी उपलब्धि हासिल की है। BA (JMC) अंतिम सेमेस्टर के उन सभी छात्रों को, जिन्होंने प्लेसमेंट प्रक्रिया में भाग लिया, सौ फीसदी नौकरी का अवसर मिला है। इस उल्लेखनीय उपलब्धि में सबसे अहम योगदान ज़ी मीडिया का रहा, जिसने कॉलेज के 10 छात्रों को चुना है। चयनित छात्रों को समाचार लेखन, वीडियो एडिटिंग और खेल रिपोर्टिंग जैसे अहम कार्य सौंपे जाएंगे।

MERI ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के एचआर प्रमुख डॉ. (प्रो.) तपस डे ने बताया कि संस्थान की प्लेसमेंट प्रणाली अन्य कॉलेजों से अलग है। यह केवल एक औपचारिक प्रक्रिया नहीं, बल्कि कंपनियों के साथ दीर्घकालिक और रणनीतिक साझेदारी पर आधारित है।

कॉलेज और मीडिया कंपनियों के बीच हुए समझौतों (MoUs) के अंतर्गत कंपनियां सालभर छात्रों के साथ जुड़ी रहती हैं। वे सिर्फ प्लेसमेंट ही नहीं, बल्कि पेड इंटर्नशिप, प्रोजेक्ट्स, गेस्ट लेक्चर, मॉक इंटरव्यू, स्किल वर्कशॉप, सिलेबस अपडेशन और अन्य शैक्षणिक गतिविधियों में भी भाग लेती हैं।

छात्रों को इंडस्ट्री के अनुकूल तैयार करने के लिए MERI विशेष ट्रेनिंग कार्यक्रम संचालित करता है, जिसमें ग्रुप डिस्कशन, एप्टीट्यूड टेस्ट, कम्युनिकेशन स्किल्स, प्रेजेंटेशन टेक्निक्स और ऑफिस एटीकेट शामिल हैं। हर छात्र को इंटरव्यू से पहले संबंधित प्रोफाइल की गहराई से जानकारी दी जाती है और उसी अनुसार उन्हें तैयार किया जाता है।

ज़ी मीडिया के अलावा, MERI के छात्रों को 95 Films, IndiGo, Home Public Relations, Super Aids, Make My Radio और Digizen जैसे अन्य प्रतिष्ठित संस्थानों में भी नियुक्ति मिली है।

कॉलेज में व्यावहारिक शिक्षा को विशेष महत्व दिया जाता है। यहां का अत्याधुनिक टीवी स्टूडियो एक पूर्ण मीडिया प्रोडक्शन हाउस की तरह काम करता है, जहां छात्र नियमित रूप से न्यूज बुलेटिन और रेडियो कार्यक्रम बनाते हैं। ये कार्यक्रम इंटरनेट रेडियो ‘MERI वाणी’ पर प्रसारित होते हैं। इसके अलावा, छात्र कॉलेज के कार्यक्रमों की रिपोर्टिंग करते हैं और उनकी ख़बरें राष्ट्रीय समाचार पत्रों में प्रकाशित होती हैं।

इस समग्र और व्यावहारिक प्रशिक्षण के चलते MERI के छात्र मीडिया इंडस्ट्री में आत्मविश्वास के साथ प्रवेश कर रहे हैं और पेशेवर दुनिया में अपनी एक खास पहचान बना रहे हैं।

  • Related Posts

    एमओयू के तहत उज़्बेक विद्यार्थियों का एमईआरआई में शैक्षणिक एवं सांस्कृतिक स्वागत

    एक सप्ताह के शैक्षणिक और सांस्कृतिक प्रवास ने दोनों देशों के विद्यार्थियों को जोड़ा नई दिल्ली:  छात्र विनिमय कार्यक्रम के तहत एमईआरआई ने उज़्बेकिस्तान के द यूनिवर्सिटी ऑफ जर्नलिज्म एंड…

    Continue reading
    ग्लोबल साउथ की दिशा और ब्रिक्स के भविष्य पर एमईआरआई डायलॉग 6.0 में गंभीर विमर्श

    भारत की आगामी ब्रिक्स अध्यक्षता और वैश्विक दक्षिण की सशक्त भागीदारी पर विशेष चर्चा नई दिल्ली: अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन एमईआरआई डायलॉग 6.0 में ब्रिक्स के रणनीतिक आयामों और ग्लोबल साउथ की…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    Begin your gaming journey at Best Online Casino South Africa 2026: essential tips for

    • By admlnlx
    • September 18, 2026
    • 22 views

    Maximize your deposits at Best Online Casino Australia 2026: promotions that enhance every play

    • By admlnlx
    • September 18, 2026
    • 18 views

    Maximize your deposits at Best Online Casino Australia 2026: promotions that enhance every play

    • By admlnlx
    • September 18, 2026
    • 22 views

    Aviator Game by Spribe in India: Your guide to free demos and real money

    • By admlnlx
    • September 18, 2026
    • 16 views

    Why choose the Pin-Up app? The benefits of fast access and trusted gameplay in

    • By admlnlx
    • September 18, 2026
    • 24 views

    Exploring the Boundaries of Science: Unraveling the Mysteries of the Universe

    • By admlnlx
    • September 17, 2026
    • 20 views