गुजरात में प्रजनन स्वास्थ्य सेवाओं का विस्तार, पालनपुर में इन्दिरा आईवीएफ का नया केंद्र

169वें क्लिनिक के रूप में शुरू हुआ सेंटर, विशेषज्ञों की टीम करेगी उपचार

13 जुलाई 2025, पालनपुर

निःसंतानता उपचार के क्षेत्र में कार्यरत इन्दिरा आईवीएफ हॉस्पिटल लिमिटेड ने गुजरात में अपनी उपस्थिति को और सशक्त बनाते हुए पालनपुर में नये फर्टिलिटी क्लिनिक का उद्घाटन किया है। यह नया सेंटर अरुण एवेन्यू, दूसरी मंजिल, स्वास्तिक हाई स्कूल के सामने, आबू रोड हाईवे, पालनपुर (बनासकांठा), गुजरात में आरम्भ किया गया है। इस सेंटर का उद्देश्य संतान सुख की इच्छा रखने वाले लोगों को रिप्रोडक्टिव केयर सुलभ करवाने के साथ डायग्नोस्टिक और फर्टिलिटी ट्रीटमेंट सुविधाएं उपलब्ध करवाना है।

उद्घाटन के शुभ अवसर पर कई गणमान्य अतिथियों की उपस्थिति रही, जिनमें पालनपुर विधायक अनीकेतभाई ठाकर, बनास मेडिकल कॉलेज एंड रिसर्च इंस्टीट्यूट मोरिया पालनपुर चेयरमैन एंड डायरेक्टर, बनास डेयरी पार्थिभाई चौधरी पालनपुर, सीनियर एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर, इन्दिरा आईवीएफ, अहमदाबाद डॉ. पार्थ डी. जोशी और सेंटर हेड इन्दिरा आईवीएफ पालनपुर डॉ. पार्थ जे. जोशी का सानिध्य प्राप्त हुआ।

इस अवसर पर विधायक अनीकेतभाई ठाकर ने कहा कि हाल के वर्षों में फर्टिलिटी हेल्थ को लेकर जागरूकता में वृद्धि हुई है, लेकिन कई लोग अब भी उपचार अपनाने में देरी करते हैं। हमें उम्मीद है कि यह नया सेंटर उन्हें समय पर जानकारी, मार्गदर्शन और एक्सपर्ट सहायता उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगा।

पार्थिभाई चौधरी ने बधाई देते हुए कहा कि पालनपुर जैसे तेजी से विकसित हो रहे एरिया में फर्टिलिटी सेवाओं की मांग निरंतर बढ़ रही है। यह क्लिनिक स्थानीय जरूरतों को देखते हुए एक आवश्यक पहल है, जो लोगों को समय पर रिप्रोडक्टिव केयर उपलब्ध कराएगा।

सीनियर एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर, इन्दिरा आईवीएफ अहमदाबाद डॉ. पार्थ डी. जोशी ने बताया कि हमने इस क्षेत्र में फर्टिलिटी ट्रीटमेंट की बढ़ती मांग को देखा है। यह नया केंद्र अनुभवी और समर्पित टीम के साथ गुणवत्तापूर्ण सेवाएं प्रदान करने के लिए तैयार है।

इन्दिरा आईवीएफ पालनपुर सेंटर हेड डॉ. पार्थ जे. जोशी ने कहा कि माता-पिता बनने की यात्रा कई बार मानसिक और भावनात्मक चुनौतियों से भरी होती है। हमारा प्रयास है कि इस सेंटर के माध्यम से मरीजों को हर स्टेज पर पूरी जानकारी, विश्वास और सहयोग मिले ताकि वे चिंतामुक्त होकर आगे बढ़ सकें।

इन्दिरा आईवीएफ का यह पालनपुर सेंटर देशभर में मौजूद इसके 169 से अधिक क्लिनिक नेटवर्क का हिस्सा बनकर गुजरात के इस तेजी से बढ़ते क्षेत्र में रिप्रोडक्टिव केयर की सुलभता को नया आयाम देगा। यह विस्तार जरूरतमंद को समय पर प्रभावी फर्टिलिटी केयर उपलब्ध करवाने की इन्दिरा आईवीएफ की प्रतिबद्धता को दर्शाता है

Related Posts

त्रिशूर में आयोजित राष्ट्रीय CAT छात्र सम्मेलन 2026 में देशभर के छात्रों की भागीदारी

उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले रैंक होल्डर छात्रों और श्रेष्ठ चैप्टर्स को किया गया सम्मानित त्रिशूर: त्रिशूर में हुए राष्ट्रीय CAT छात्र सम्मेलन 2026 में देशभर से आए छात्रों ने उत्साह…

Continue reading
राष्ट्र सेवा में योगदान के लिए जंग बहादुर सिंह को ‘नेशनल प्राइड अवॉर्ड’ से किया गया सम्मानित

36 वर्षों से सक्रिय जनकल्याण मोर्चा ने राष्ट्र सेवा और नेतृत्व के लिए किया सम्मानित शनिवार को नई दिल्ली में आयोजित कार्यक्रम में जंग बहादुर सिंह को ‘नेशनल प्राइड अवॉर्ड’…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

Откройте для себя Pin up app: Ваш идеальный партнер в мире азартных игр!

  • By admlnlx
  • November 6, 2026
  • 14 views

Погрузитесь в мир азартных игр: Скачайте Пин Ап и начните выигрывать!

  • By admlnlx
  • November 6, 2026
  • 16 views

Погрузитесь в азарт: Pin Up Casino – ваш путь к выигрышам в Узбекистане!

  • By admlnlx
  • November 6, 2026
  • 12 views

Accesso ufficiale ai casinò online: come evitare problemi di login

  • By admlnlx
  • November 5, 2026
  • 25 views

Accesso ufficiale ai casinò online: come evitare problemi di login

  • By admlnlx
  • November 5, 2026
  • 16 views

Ontdek de beste online casino’s van 2026: wat je moet weten

  • By admlnlx
  • November 5, 2026
  • 17 views