ग्लैमर के लिए करियर न अपनाएं, ‘क्यों’ का जवाब जानना बेहद ज़रूरी: मुंबई के मीडिया छात्रों से मिले बैदा एक्टर शोभित सुजय

मीडिया की पढ़ाई कर रहे छात्रों को शोभित ने बताया करियर का ‘सच्चा’ रास्ता

नई दिल्ली , 08 मई 2025

साई-फाई सुपरनैचुरल थ्रिलर फिल्म बैदा की सफलता के बाद, अभिनेता और पूर्व पत्रकार शोभित सुजय युवा दर्शकों के बीच काफी लोकप्रियता हासिल करते देखे जा रहे हैं। गांव के प्यारे ‘गोलू’ के रूप में आलोचकों और दर्शकों से व्यापक प्रशंसा प्राप्त करने के बाद, उन्होंने हाल ही में मुंबई में मीडिया छात्रों के एक समूह के साथ एक संवादात्मक सत्र किया। स्कूल ऑफ ब्रॉडकास्टिंग एंड कम्युनिकेशन द्वारा आयोजित इस सत्र का उद्देश्य छात्रों के विभिन्न व्यावहारिक और करियर से संबंधित सवालों के जवाब देना था जो आमतौर पर उनकी परेशानी का सबब बन जाते हैं।

मीडिया छात्रों के साथ इस आउटरीच के पीछे के विचार को साझा करते हुए शोभित कहते हैं, “सही करियर का चुनाव किसी भी छात्र के आगे के जीवन को निर्धारित करता है। जिस तरह हम अपनी नयी गाड़ी का चयन केवल इस आधार पर नहीं करते कि वह पेट्रोल है या डीज़ल या सी एन जी, उसी तरह करियर के चुनाव के पीछे कोई एक कारक नहीं होता| ख़ास कर किसी छात्र का करियर चॉइस सिर्फ उससे जुड़े ग्लेमर पर आधारित नहीं होना चाहिए, इसलिए यह जानना आवश्यक है की कोई करियर क्यों चुना जा रहा है। कई बार बीच में करियर बदलने या मास कम्युनिकेशन, मीडिया, फिल्म और पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद के विकल्पों के बारे में सवाल उठते हैं। आज जब मैं एक अभिनेता बनने के अपने सपने को जी रहा हूँ, तो मुझे लगता है कि मुझे उन सभी युवाओं का दोस्त भी बनना चाहिए जो सही करियर का फैसला करने के लिए शायद संघर्ष कर रहे हैं।”

यह भी पढ़े: MERI ने ‘ग्लोबल फोरम्स 2025’ के माध्यम से युवाओं में वैश्विक नेतृत्व की चेतना जगाई

ग्लैमर के लिए करियर न अपनाएं, 'क्यों' का जवाब जानना बेहद ज़रूरी: मुंबई के मीडिया छात्रों से मिले बैदा एक्टर शोभित सुजय

स्कूल ऑफ ब्रॉडकास्टिंग एंड कम्युनिकेशन, मुंबई की अकादमिक प्रमुख आस्था पुरी ने भी इस भावना को दोहराते हुए कहा, “हमारे संस्थान का मूल आदर्श एजुकेशन फॉर एवोलुशन है, और हम यह सुनिश्चित करते हैं कि सभी छात्र, यानी कल के नागरिक, मीडियाकर्मी, फिल्म निर्माता, अभिनेता और पत्रकार, किताबों से परे वास्तविक जीवन के अनुभवों से सीखें। छात्रों के लिए एक स्वतंत्र, स्पष्ट वातावरण में अपने सवाल पूछने और एक आधिकारिक स्रोत से जवाब पाने का अवसर मिलना बेहद आवश्यक है। हमारे लिए समय निकालने और छात्रों के करियर सम्बंधित सवालों के जवाब देने के लिए हम शोभित जी का धन्यवाद करते हैं।”

छात्रों ने इस सेशन में अपने करियर, सपनों और लक्ष्यों से संबंधित विविध तरह के प्रश्न साझा किए| जहाँ कुछ ने पैसे और चमक के लिए अभिनय, मीडिया या फिल्म निर्माण को चुनने के बारे में बात की, तो कुछ ने फैशन पी आर उद्योग में करियर बनाने से जुड़ी जानकारी हासिल की। एक प्रश्न का उत्तर देते हुए, शोभित ने उल्लेख किया कि यदि कोई व्यक्ति केवल उसके आकर्षण के लिए किसी भी उद्योग में प्रवेश करता है, तो उसे असफलता अवश्य मिलेगी। उन्होंने कहा कि जब तक आप अभिनय के प्यार के लिए अभिनेता नहीं बनना चाहते, तब तक आप ऑडिशन की कतार में खड़े होने के लिए खुद को मना नहीं पाएंगे, और इसी तरह यदि आप कैमरे के सपने के लिए पत्रकारिता करते हैं, तो स्क्रीन के पीछे की कड़ी मेहनत बोझिल लगने लगेगी।

गौरतलब है कि शोभित सुजय ने मार्च में BAIDA के साथ एक अभिनेता और सहायक निर्देशक के रूप में बॉलीवुड में अपनी शुरुआत की, और इससे पहले हॉरर कॉमेडी चायपत्ती, लघु फिल्म चिंता मणि और वेब सीरीज़ डिटेक्टिव बूमराह सहित अपने ओटीटी और यूट्यूब प्रोजेक्ट्स के लिए बहुत प्रशंसा प्राप्त की। अभिनेता बनने से पहले, शोभित ने लगभग दो दशकों तक शीर्ष भारतीय न्यूज़रूम में एक वरिष्ठ पत्रकार के रूप में काम किया है।

यह भी पढ़े: ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के बाद भारत ने करतारपुर कॉरिडोर किया बंद

  • Related Posts

    तीजोत्सव में निकली तीज माता की सवारी, राजस्थानी संस्कृति की दिखी झलक

    पारंपरिक पालकी और लोक कलाकारों की प्रस्तुति ने उत्सव को बनाया खास नई दिल्ली, 27 जुलाई, 2025 नई दिल्ली के बीकानेर हाउस में परिसर में 30 जुलाई तक चलने वाले…

    Continue reading
    SR इंटरनेशनल की सीईओ और मोहित सूरी की पारिवारिक मित्र रीता सिंह ने सैयारा की रिकॉर्ड तोड़ ओपनिंग पर निर्देशक को बधाई दी

    # रीता सिंह ने मोहित सूरी को दी बधाई, कहा— ‘सैयारा ने भावनाओं को खूबसूरती से परदे पर उतारा’ नई दिल्ली , 25 जुलाई 2025 निर्देशक मोहित सूरी की हालिया…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    Spannende_momenten_met_thelolajackcasinos_nl_voor_elke_actieve_speler

    Spannende_spellen_bij_gambivas-casino_nl_met_echte_winstkansen

    Sportsikerületek_alapos_áttekintése_a_https_betsmatches_com_platformon_a_győ

    Uitgebreide_informatie_over_BalooCasino_biedt_een_veilige_spelomgeving

    Juego_y_azar_junto_a_https_thelegianocasino_com_en_un_entorno_digital

    Significant_advantages_offered_by_funbet-unitedkingdom_co_uk_for_dedicated_Briti