सांस्कृतिक कार्यक्रम में गंगा गीतों पर झूमे श्रोता

चलली गंगोत्री से गंगा मईया जग के करे उद्धार

सामयिक परिवेश द्वारा आयोजित तीन दिवसीय 10वां आदि शक्ति प्रेमनाथ खन्ना स्मृति समारोह में बिहार की प्रसिद्ध लोक गायिका और गंगा स्वच्छता मिशन की बुडको ब्रांड एंबेसडर डॉ नीतू कुमारी नवगीत ने बिहार के अनेक पारंपरिक लोकगीतों को माता गंगा को समर्पित करते हुए वरदान मांगा कि देश की सुख और समृद्धि तथा सदैव बढ़ोतरी के लिए अपना आशीर्वाद बनाए रखें। कार्यक्रम में गंगा अवतरण के प्रसंग पर विस्तार से चर्चा करते हुए लोक गायिका नीतू कुमारी नवगीत ने चलली गंगोत्री से गंगा मईया जग के करे उद्धार गीत गाया। कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि मां गंगा के पावन तट पर रहने वाले हम बिहारियों के दिल में मां गंगा ही रहती हैं। जन्म से मृत्यु तक के हर संस्कार में और विश्व के सबसे बड़े लोक त्यौहार में मां गंगा आशीर्वाद देने के लिए साक्षात हमारे साथ बनी रहती हैं। मां गंगा के पावन तटों की साफ-सफाई हम सब की जिम्मेदारी है। सांस्कृतिक संध्या में नीतू नवगीत ने मांगी ला हम वरदान हे गंगा मैया गीत गाकर उपस्थित श्रोताओं को भाव विभोर किया।

गायिका नीतू नवगीत ने वरिष्ठ गजलकार ममता मेहरोत्रा की कई गजलों की भी प्रस्तुति दी जिसे सब ने सराहा। इन गजलों में आज भी खुश हूं बीते कल की तरह
फ़िक्र मेरी है गंगा जल की तरह,

खुशियां ढूंढते रहते हैं,जीवन में दुख को पाले हम
रंगमंच है यह दुनिया,किरदार निभाने वाले हम
बाहर की दुनिया का कोई दर्पण साफ़ नही होता
दिल के आईने में देखें,गोरे हैं या काले हम

मानवता के लायक़ पहले मन को कर लें,उसके बाद
चाहे जितने भी बनवा लें, मस्जिद और शिवाले हम जैसे गजल गाए। कार्यक्रम में धीरज पांडेय ढोलक पर, आशीष पंडित जी पैड पर और सुरेश कुमार जी कैसियो पर लोक गायिका नीतू कुमारी नवगीत के साथ संगत किया।

  • Related Posts

    त्रिशूर में आयोजित राष्ट्रीय CAT छात्र सम्मेलन 2026 में देशभर के छात्रों की भागीदारी

    उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले रैंक होल्डर छात्रों और श्रेष्ठ चैप्टर्स को किया गया सम्मानित त्रिशूर: त्रिशूर में हुए राष्ट्रीय CAT छात्र सम्मेलन 2026 में देशभर से आए छात्रों ने उत्साह…

    Continue reading
    राष्ट्र सेवा में योगदान के लिए जंग बहादुर सिंह को ‘नेशनल प्राइड अवॉर्ड’ से किया गया सम्मानित

    36 वर्षों से सक्रिय जनकल्याण मोर्चा ने राष्ट्र सेवा और नेतृत्व के लिए किया सम्मानित शनिवार को नई दिल्ली में आयोजित कार्यक्रम में जंग बहादुर सिंह को ‘नेशनल प्राइड अवॉर्ड’…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    Beste Paysafe Casinos 2026: Top-Casinos mit Paysafecard

    • By admlnlx
    • October 30, 2026
    • 12 views

    Discover the top casino games at 1Win India: your guide to fun and winnings

    • By admlnlx
    • October 30, 2026
    • 17 views

    1Win India official site: your gateway to thrilling games and unbeatable bonuses

    • By admlnlx
    • October 30, 2026
    • 18 views

    Zahraničné kasína pre Slovákov: aké hry a funkcie neprehliadnuť v 2026

    • By admlnlx
    • October 30, 2026
    • 14 views

    Zahraničné kasína pre Slovákov: aké hry a funkcie neprehliadnuť v 2026

    • By admlnlx
    • October 30, 2026
    • 14 views

    Jugar en casinos online: estrategias para depósitos y retiros seguros

    • By admlnlx
    • October 30, 2026
    • 15 views