चुनौतियों से घबराता नहीं, संविधान के प्रति हूं प्रतिबद्ध : उपराष्ट्रपति धनखड़

लखनऊ में राज्यपाल आनंदीबेन पटेल की पुस्तक विमोचन समारोह में उपराष्ट्रपति का संबोधन

1 मई 2025, नई दिल्ली

उपराष्ट्रपति श्री जगदीप धनखड़ ने गुरुवार को लखनऊ में कहा कि उन्हें चुनौतियों से डर नहीं लगता और संविधान का पालन करना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है। वे उत्तर प्रदेश की राज्यपाल श्रीमती आनंदीबेन पटेल की आत्मकथा ‘चुनौतियां मुझे पसंद हैं’ के विमोचन समारोह में बतौर मुख्य अतिथि बोल रहे थे।

उन्होंने कहा, “संवैधानिक दायित्वों के निर्वहन में कोई कोताही स्वीकार नहीं की जा सकती। मुझे मुफ़्त में कोई चीज़ लेने की आदत नहीं है और चुनौतियों से भागना मेरी प्रवृत्ति नहीं है।” उन्होंने इस दौरान न्यायपालिका, कार्यपालिका और विधायिका के बीच समन्वय पर बल देते हुए कहा कि “संविधान टकराव नहीं, संवाद और संतुलन की अपेक्षा करता है।”

उपराष्ट्रपति ने इमरजेंसी काल को लोकतंत्र का सबसे अंधकारमय दौर बताया और मौलिक अधिकारों की रक्षा को सर्वोपरि बताया। हाल की एक पीड़ादायक घटना का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि “कोई भी व्यक्ति तब तक निर्दोष माना जाता है जब तक वह अपराधी सिद्ध न हो जाए।”

संवैधानिक संस्थाओं पर की जा रही अनुचित टिप्पणियों पर गहरी चिंता व्यक्त करते हुए उन्होंने कहा कि राष्ट्रपति और राज्यपाल की शपथ का स्वरूप अन्य जनप्रतिनिधियों से अलग और अधिक जिम्मेदारियों वाला होता है। “इन पदों की गरिमा बनाए रखना हमारा साझा दायित्व है,” उन्होंने कहा।

न्यायपालिका के प्रति सम्मान प्रकट करते हुए उपराष्ट्रपति ने कहा कि उन्होंने चार दशक वकालत में बिताए हैं और न्यायपालिका की भूमिका लोकतंत्र की मजबूती का पैमाना है। उन्होंने सभी संवैधानिक संस्थाओं से सहयोग, समन्वय और संवाद की भावना से कार्य करने की अपील की।

कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, कैबिनेट मंत्री सुरेश खन्ना, उपराष्ट्रपति की धर्मपत्नी श्रीमती सुदेश धनखड़ और अन्य विशिष्टजन उपस्थित थे।

Related Posts

त्रिशूर में आयोजित राष्ट्रीय CAT छात्र सम्मेलन 2026 में देशभर के छात्रों की भागीदारी

उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले रैंक होल्डर छात्रों और श्रेष्ठ चैप्टर्स को किया गया सम्मानित त्रिशूर: त्रिशूर में हुए राष्ट्रीय CAT छात्र सम्मेलन 2026 में देशभर से आए छात्रों ने उत्साह…

Continue reading
राष्ट्र सेवा में योगदान के लिए जंग बहादुर सिंह को ‘नेशनल प्राइड अवॉर्ड’ से किया गया सम्मानित

36 वर्षों से सक्रिय जनकल्याण मोर्चा ने राष्ट्र सेवा और नेतृत्व के लिए किया सम्मानित शनिवार को नई दिल्ली में आयोजित कार्यक्रम में जंग बहादुर सिंह को ‘नेशनल प्राइड अवॉर्ड’…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

nv casino -Analyse: Spiele, Boni, Auszahlungen – alles aufdecken!

unnamed 7

Базовые принципы цифровой системы идентификации

Quickwin Auszahlung: Schnell, sicher und Schritt‑für‑Schritt erklärt

Amunra Casino login : ce qu’il faut savoir

Amunra Casino avis : guide complet de l’inscription et de la vérification de compte 2024