NEC 2025 में ई-सेल, एमईआरआई कॉलेज की ऐतिहासिक छलांग, देशभर में टॉप–5 में दर्ज की मौजूदगी

आईआईटी बॉम्बे में आयोजित NEC 2025 फाइनल्स में ई-सेल, एमईआरआई कॉलेज ने 57वें स्थान से टॉप–5 तक पहुंचकर उत्तर भारत का नाम रोशन किया।

नई दिल्ली | 17 दिसंबर 2025

एमईआरआई कॉलेज के एंटरप्रेन्योरशिप सेल (ई-सेल) ने नेशनल एंटरप्रेन्योरशिप चैलेंज (NEC) 2025 में असाधारण प्रदर्शन करते हुए देशभर में टॉप–5 रैंक हासिल की। यह उपलब्धि आईआईटी बॉम्बे में आयोजित 21वें ई-समिट के दौरान हुए फाइनल राउंड में सामने आई, जहां लगभग 4,000 संस्थानों की कड़ी प्रतिस्पर्धा के बीच ई-सेल, एमईआरआई ने अपनी मजबूत पहचान स्थापित की।

इस सफलता को और भी खास बनाता है टीम का प्रेरणादायक सफर। प्रतियोगिता के शुरुआती चरण में 57वें स्थान पर रहने के बाद, 31 जनवरी 2025 को प्रतियोगिता से बाहर होने की निराशा ने टीम को आत्ममंथन और पुनर्गठन के लिए प्रेरित किया। इसके बाद संगठनात्मक ढांचे में सुधार, स्पष्ट रणनीति और अनुशासित कार्यप्रणाली को अपनाते हुए टीम ने लगातार महीनों तक मेहनत की, जिसका परिणाम 12 दिसंबर 2025 को टॉप–5 रैंक के रूप में सामने आया।

मजबूत नेतृत्व और मार्गदर्शन ने दिलाई सफलता

इस उल्लेखनीय उपलब्धि के पीछे जोरावर सिंह (NEC लीडर), अनंत नूर सिंह (प्रेसिडेंट) और विशाल दुडेजा (वाइस NEC लीडर) का प्रभावी नेतृत्व रहा। उनकी रणनीतिक सोच, टीम प्रबंधन और निरंतर मार्गदर्शन ने ई-सेल को हर चुनौती में आगे बढ़ने की शक्ति दी। इसके साथ ही डॉ. गुरप्रीत कौर छाबड़ा ने NEC एक्सटर्नल मेंटर और इल्युमिनेट फैकल्टी मेंबर के रूप में अकादमिक एवं रणनीतिक सहयोग प्रदान कर टीम की नींव को और मजबूत किया।

NEC 2025 में सक्रिय और प्रभावशाली भागीदारी

NEC 2025 के दौरान ई-सेल, एमईआरआई ने 40 से अधिक प्रतियोगिताओं में हिस्सा लिया और 18 NEC टास्क सफलतापूर्वक पूरे किए। इनमें इल्युमिनेट, यूरेका पिचिंग और फाउंडर्स एक्सपो जैसे प्रमुख इवेंट्स शामिल रहे। खास बात यह रही कि एमईआरआई कॉलेज उत्तर भारत का एकमात्र संस्थान बना, जिसने ई-सेल, आईआईटी बॉम्बे के सहयोग से यूरेका नॉर्थ ज़ोनल्स का सफल आयोजन किया।

फाइनल्स में चुनौतीपूर्ण राउंड्स में दिखाया दम

मुंबई में आयोजित NEC फाइनल्स के दौरान टीम ने प्रस्तुति, समूह चर्चा, केस एनालिसिस और आईपीएल ऑक्शन राउंड सहित पांच कठिन चरणों में अपनी प्रतिभा और सामूहिक क्षमता का प्रदर्शन किया। मंच पर मौजूद सदस्यों के साथ-साथ दूर से योगदान देने वाले टीम मेंबर्स की एकजुट मेहनत ने इस ऐतिहासिक उपलब्धि को संभव बनाया।

57वें स्थान से देशभर में टॉप–5 तक पहुंचने का यह सफर ई-सेल, एमईआरआई की प्रतिबद्धता, टीमवर्क और दूरदर्शी नेतृत्व का सशक्त उदाहरण है। इस सफलता से उत्साहित होकर टीम ने अब NEC 2026 की तैयारियां शुरू कर दी हैं, जहां लक्ष्य है—शीर्ष स्थान हासिल करना।

  • Related Posts

    एमओयू के तहत उज़्बेक विद्यार्थियों का एमईआरआई में शैक्षणिक एवं सांस्कृतिक स्वागत

    एक सप्ताह के शैक्षणिक और सांस्कृतिक प्रवास ने दोनों देशों के विद्यार्थियों को जोड़ा नई दिल्ली:  छात्र विनिमय कार्यक्रम के तहत एमईआरआई ने उज़्बेकिस्तान के द यूनिवर्सिटी ऑफ जर्नलिज्म एंड…

    Continue reading
    ग्लोबल साउथ की दिशा और ब्रिक्स के भविष्य पर एमईआरआई डायलॉग 6.0 में गंभीर विमर्श

    भारत की आगामी ब्रिक्स अध्यक्षता और वैश्विक दक्षिण की सशक्त भागीदारी पर विशेष चर्चा नई दिल्ली: अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन एमईआरआई डायलॉग 6.0 में ब्रिक्स के रणनीतिक आयामों और ग्लोबल साउथ की…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    Begin your gaming journey at Best Online Casino South Africa 2026: essential tips for

    • By admlnlx
    • September 18, 2026
    • 22 views

    Maximize your deposits at Best Online Casino Australia 2026: promotions that enhance every play

    • By admlnlx
    • September 18, 2026
    • 19 views

    Maximize your deposits at Best Online Casino Australia 2026: promotions that enhance every play

    • By admlnlx
    • September 18, 2026
    • 22 views

    Aviator Game by Spribe in India: Your guide to free demos and real money

    • By admlnlx
    • September 18, 2026
    • 17 views

    Why choose the Pin-Up app? The benefits of fast access and trusted gameplay in

    • By admlnlx
    • September 18, 2026
    • 25 views

    Exploring the Boundaries of Science: Unraveling the Mysteries of the Universe

    • By admlnlx
    • September 17, 2026
    • 20 views