राजस्थान की संस्कृति ने मेले में बिखेरी चमक; रोमानिया प्रतिनिधिमंडल ने की विस्तृत यात्रा

राजस्थान के हस्तशिल्प उत्पादों ने जीता दिल; कलाकारों ने बताया—सरकारी सहयोग बना शक्ति स्रोत

नई दिल्ली:

राजस्थान मंडप, 44वें भारतीय अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेले की प्रमुख आकर्षण स्थली के रूप में उभरा है, जहाँ हाड़ौती, मेवाड़ और मेरवाड़ा के थीम आधारित अनुभाग लोगों का ध्यान खींच रहे हैं।

मंडप में इस बार राजस्थान की पारंपरिक कला और संस्कृति ने लोगों का मन मोह लिया। मेले में लगाया गया राजस्थान की लोक कला का स्टॉल हर दिन भीड़ से भरा रहा। यहाँ आने वाले लोग लंबे समय तक रुककर कलाकृतियों को देखते रहे और कई आगंतुकों ने कहा कि उन्हें यहाँ एक अलग ही अपनापन और खुशी महसूस हुई।

मंडप में राज्य की प्रसिद्ध कठपुतलियाँ, बंदनवार, डोर हैंगिंग्स, घरेलू साज-सज्जा की खूबसूरती सबको अपनी ओर आकर्षित कर रही है। मेले में केवल वस्तुएँ ही नहीं, बल्कि राजस्थान की लोक-संस्कृति की जीवंत झलक भी देखने को मिली। यहाँ कठपुतली शो और राजस्थानी लोकनृत्य का मंचन किया गया, जिसे देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग इकठ्ठा हुए। प्रस्तुति शुरू होते ही दर्शकों ने मोबाइल कैमरे निकाल लिए और बच्चे तालियाँ बजाते दिखाई दिए। सबके चेहरों की मुस्कान यह बता रही थी कि कला इंसान को कुछ पलों के लिए दुनिया की भागदौड़ से दूर ले जाती है। उस माहौल में ऐसा लग रहा था जैसे रंग-बिरंगा राजस्थान अपने पूरे सौंदर्य के साथ दिल्ली में उतर आया हो।

कठपुतली प्रर्दशन के लिए सीकर से आए कलाकार अशोक भट्ट ने बताया कि वे लंबे समय से राजस्थान की पारंपरिक कला से जुड़े हुए हैं और पिछले कई वर्षों से वे विभिन्न मेलों और सांस्कृतिक कार्यक्रमों में अपनी कला का प्रदर्शन करते आ रहे हैं। अशोक भट्ट ने बताया कि उनके लिए कला सिर्फ काम नहीं बल्कि जीवन का हिस्सा है। उन्होंने कहा कि जब लोग उनके काम को समझते हैं और सराहते हैं, तो उन्हें लगता है कि उनकी मेहनत सफल हुई। उन्होंने कहा कि उन्हें यहाँ मिली गर्मजोशी और प्यार यह दिखाता है कि आज भी लोग अपनी जड़ों और संस्कृति से जुड़े रहना चाहते हैं। उनके अनुसार, सरकार द्वारा दिए गए मंच और सहयोग ने कलाकारों को आगे बढ़ने की बड़ी ताकत दी है।

रोमानिया के प्रतिनिधिमंडल ने किया राजस्थान मंडप का अवलोकन

रोमानिया के प्रतिनिधिमंडल ने राजस्थान मंडप का अवलोकन किया। इस प्रतिनिधिमंडल ने मंडप में लगे प्रत्येक स्टाॅल्स का भ्रमण कर स्टाॅल संचालकों से वार्ता की। उन्होंने मंडप में प्रदर्शित उत्पादों की मुक्त कंठ से प्रशंसा की।

  • Related Posts

    त्रिशूर में आयोजित राष्ट्रीय CAT छात्र सम्मेलन 2026 में देशभर के छात्रों की भागीदारी

    उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले रैंक होल्डर छात्रों और श्रेष्ठ चैप्टर्स को किया गया सम्मानित त्रिशूर: त्रिशूर में हुए राष्ट्रीय CAT छात्र सम्मेलन 2026 में देशभर से आए छात्रों ने उत्साह…

    Continue reading
    राष्ट्र सेवा में योगदान के लिए जंग बहादुर सिंह को ‘नेशनल प्राइड अवॉर्ड’ से किया गया सम्मानित

    36 वर्षों से सक्रिय जनकल्याण मोर्चा ने राष्ट्र सेवा और नेतृत्व के लिए किया सम्मानित शनिवार को नई दिल्ली में आयोजित कार्यक्रम में जंग बहादुर सिंह को ‘नेशनल प्राइड अवॉर्ड’…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    Explore the exciting slots and live dealer games at Jazzy Spins Casino

    • By admlnlx
    • August 25, 2026
    • 7 views

    Best Online Pokies Australia 2026: Essential tips for using PayID and Neosurf for your

    • By admlnlx
    • August 24, 2026
    • 17 views

    Experience thrilling online pokies at Neosurf Casino Australia 2026: What to expect

    • By admlnlx
    • August 24, 2026
    • 15 views

    Unlock the features of PayID Pokies Australia: What Aussie players need to know

    • By admlnlx
    • August 24, 2026
    • 18 views

    Navigating payment options: Safe and fast methods at Online Casino Australia 2026

    • By admlnlx
    • August 24, 2026
    • 17 views

    Why NRL betting Australia is a trusted choice for punters this 2026 season

    • By admlnlx
    • August 24, 2026
    • 17 views