मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने किया 15वें इंडियन हाउसवेयर शो 2025 का उद्घाटन, स्टील उद्योग को बताया भारत की ताकत

तीन दिवसीय इस प्रदर्शनी में 130 से अधिक प्रदर्शक, देश-विदेश से 10,000 व्यापारी एवं आयातकों की सहभागिता की उम्मीद

13 जुलाई 2025, नई दिल्ली

नई दिल्ली के प्रगति मैदान स्थित भारत मंडपम के हॉल नंबर 8 से 11 में आयोजित 15वें इंडियन हाउसवेयर शो 2025 का उद्घाटन आज दिल्ली की माननीय मुख्यमंत्री श्रीमती रेखा गुप्ता द्वारा किया गया। उद्घाटन के बाद मुख्य मंत्री रेखा गुप्ता यहां लगे प्रदर्शनी का परिभ्रमण किए एवं हाउस वेयर उत्पादकों के उनके नायाब उत्पादों की सराहना की l यह तीन दिवसीय बी2बी प्रदर्शनी 12 जुलाई से 14 जुलाई तक आयोजित की जा रही है, जिसका आयोजन शो के आयोजक आर एल चौधरी के नेतृत्व में स्टील मार्केट इन्फो द्वारा किया गया है।

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने किया 15वें इंडियन हाउसवेयर शो 2025 का उद्घाटन, स्टील उद्योग को बताया भारत की ताकत

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने उद्घाटन के दौरान भारत की स्टील इंडस्ट्री की सराहना करते हुए कहा कि आज भारतीय नवाचार ने साधारण उपयोगी वस्तुओं को विशिष्ट और वैश्विक उत्पादों में बदल दिया है। उन्होंने कहा कि भारतीय स्टील उत्पाद अब विश्व स्तर पर प्रतिस्पर्धा कर रहे हैं और चीन जैसे देशों को भी निर्यात हो रहे हैं। उन्होंने इस इंडस्ट्री के इनोवेशन, स्टार्टअप्स और तकनीकी उन्नयन की प्रशंसा करते हुए स्टील मार्केट इंफो के चीफ एडिटर एवं शो के आयोजक आर. एल. चौधरी और समस्त प्रतिभागियों को दिल से बधाई दी।

मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की “वोकल फॉर लोकल” और ODOP (वन डिस्ट्रिक्ट, वन प्रोडक्ट) जैसी योजनाओं का उल्लेख करते हुए कहा कि भारतीय उत्पादों को अपनाकर हम न सिर्फ देश की अर्थव्यवस्था को सशक्त बना सकते हैं बल्कि स्थानीय उद्योगों और युवाओं को रोजगार भी प्रदान कर सकते हैं। उन्होंने खुशी जताई कि उनके ही विधानसभा क्षेत्र के लोग स्टील उद्योग में इतनी उन्नति कर रहे हैं, और आश्वासन दिया कि वे न केवल दिल्ली बल्कि पूरे देश के स्टील सेक्टर के लिए सक्रिय रूप से कार्य करेंगी। उन्होंने उद्यमियों को इस उद्योग के विकास के लिए पूर्ण सहयोग का भरोसा दिलाया।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि मैं महिला हूं इसलिए बर्तन एवं हाउस वेयर उत्पाद की उपयोगिता को बेहतर ढंग से जानता हूं उन्होंने कहा कि यह शो दिल्ली ही नहीं, पूरे देश के लिए प्रेरणा है और यह उद्योग हमारे माननीय प्रधानमंत्री मोदी जी के भारतीय अर्थव्यवस्था को विश्व की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनाने के लक्ष्य में अहम भूमिका निभा रही है l

इस अवसर पर शो के आयोजक एवं स्टील मार्केट इंफो के चीफ एडिटर आर एल चौधरी ने अपनी व्यस्ततम समय के बीच इस शो के मुख्य अतिथि के रूप में उद्घाटन के लिए पधारने के लिए दिल से आभार व्यक्त किया l उन्होंने कहा कि 15 वें इंडियन हाउसवेयर शो भारत की सबसे बड़ी हाउसवेयर प्रदर्शनी है, जिसमें 130 से अधिक प्रदर्शक भाग ले रहे हैं और देश-विदेश से 10,000 से अधिक आयातक एवं व्यापारी भागीदारी कर रहे हैं। प्रदर्शनी में प्रतिभागी बर्तनों, होम और किचन एप्लायंसेज़, गिफ्ट आइटम्स, हाउसवेयर उत्पादों, मशीनरी और अन्य संबंधित एसेसरीज़ का प्रदर्शन कर रहे हैं। जिंदल स्टेनलेस लिमिटेड इस शो के मुख्य सहायक हैं, जबकि बलसारा, अंबिका, मिल्टन, प्रेस्टीज, टीटीके, सिग्नेरवेयर और सौरभ जैसे देश के प्रमुख ब्रांड्स ने अपने नवीनतम और अत्याधुनिक उत्पाद प्रदर्शित किए हैं। भारत सरकार की पीएमएस योजना के अंतर्गत एमएसएमई मंत्रालय इस शो को सब्सिडी प्रदान कर समर्थन कर रहा है। साथ ही, बर्तन व्यापार संघ दिल्ली, वज़ीरपुर बर्तन निर्माता संघ, और डिप्टीगंज स्टेनलेस स्टील यूटेंसिल्स ट्रेडर्स एसोसिएशन जैसे संगठनों का भी इस शो को पूर्ण सहयोग प्राप्त हो रहा है, जिससे यह आयोजन और भी प्रभावशाली एवं व्यापक बन गया है।

आयोजक आर. एल. चौधरी — जो एक पूर्व सैनिक हैं और स्टील मार्केट इन्फो के प्रधान संपादक भी हैं — ने बताया कि यह शो 2010 से लगातार भारत के विभिन्न शहरों में आयोजित किया जा रहा है। अब तक देश के 66 शहरों से 622 प्रदर्शक और 20,000 से अधिक व्यापारी इसमें भाग ले चुके हैं। वहीं, विदेशों से अब तक 8 देशों के 98 प्रदर्शक और 61 देशों के 330 व्यापारी इन आयोजनों में भाग ले चुके हैं।

चौधरी ने बताया कि “स्टील मार्केट इन्फो” देश की पहली और एकमात्र त्रैमासिक पत्रिका है जो स्टेनलेस स्टील हाउसवेयर उद्योग को समर्पित है और पिछले 25 वर्षों से लगातार निर्माताओं और व्यापारियों को जोड़ने का कार्य कर रही है। यह पत्रिका भारत के 1073 शहरों में पढ़ी जाती है और इसके 150 देशों में भी पाठक हैं। उन्होंने बताया कि पत्रिका का अंतरराष्ट्रीय विशेषांक विश्व के 10 प्रमुख व्यापार मेलों में वितरित किया जाता है जिससे देश के उत्पादों को वैश्विक पहचान मिलती है।

Related Posts

त्रिशूर में आयोजित राष्ट्रीय CAT छात्र सम्मेलन 2026 में देशभर के छात्रों की भागीदारी

उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले रैंक होल्डर छात्रों और श्रेष्ठ चैप्टर्स को किया गया सम्मानित त्रिशूर: त्रिशूर में हुए राष्ट्रीय CAT छात्र सम्मेलन 2026 में देशभर से आए छात्रों ने उत्साह…

Continue reading
राष्ट्र सेवा में योगदान के लिए जंग बहादुर सिंह को ‘नेशनल प्राइड अवॉर्ड’ से किया गया सम्मानित

36 वर्षों से सक्रिय जनकल्याण मोर्चा ने राष्ट्र सेवा और नेतृत्व के लिए किया सम्मानित शनिवार को नई दिल्ली में आयोजित कार्यक्रम में जंग बहादुर सिंह को ‘नेशनल प्राइड अवॉर्ड’…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

La influencia cultural de los casinos en la sociedad moderna

Psychologische Auswirkungen von Glücksspielen im Casino entdecken

Обзор возможностей выплат в Pinco casino: надежность и скорость

  • By admlnlx
  • June 20, 2026
  • 18 views

tc-check-test

  • By admlnlx
  • June 20, 2026
  • 27 views

Ograniczony dostęp!

  • By admlnlx
  • June 19, 2026
  • 28 views

Bonus do 3000 PLN + 250 FS Oficjalna strona

  • By admlnlx
  • June 19, 2026
  • 24 views