अनुपम खेर और बोमन ईरानी काश्वी सिंह के 13वें जन्मदिन समारोह में पहुंचे

नई दिल्ली, 13 जुलाई 2025

 

दिल्ली पैरा ओलंपिक समिति की अध्यक्ष पारुल सिंह और वरिष्ठ पत्रकार व बिहार-झारखंड कांग्रेस के पूर्व प्रवक्ता (2006-2011) राकेश कुमार सिंह की छोटी बेटी काश्वी सिंह का 13वां जन्मदिन शनिवार को नई दिल्ली के होटल ली मेरिडियन में धूमधाम से मनाया गया। इस खास मौके पर परिवार, करीबी मित्रों और मीडिया व सिनेमा जगत की कई जानी-मानी हस्तियों ने शिरकत की।

 

जाने-माने बॉलीवुड अभिनेता अनुपम खेर और बोमन ईरानी समारोह में विशेष रूप से मौजूद रहे। दोनों कलाकारों ने काश्वी को आशीर्वाद दिया और परिवार के साथ समय बिताकर इस आयोजन को और भी खास बना दिया।

 

काश्वी के दादा-दादी — खुफिया ब्यूरो के पूर्व संयुक्त निदेशक श्री जे.बी. सिंह और शिक्षा व महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में दशकों से सक्रिय सामाजिक कार्यकर्ता श्रीमती चम्पा सिंह भी इस अवसर पर उपस्थित रहे। श्रीमती सिंह, भारत के पहले संसदीय कार्य और सूचना एवं प्रसारण मंत्री सत्य नारायण सिन्हा की भतीजी हैं।

 

समारोह का माहौल बेहद आत्मीय और उल्लासपूर्ण रहा, जहां मेहमानों ने काश्वी को आशीर्वाद दिया, पुरानी यादें साझा कीं और एक निजी पारिवारिक रात्रिभोज का आनंद उठाया। पारुल सिंह ने सभी मेहमानों का आभार व्यक्त करते हुए कहा, “यह दिन काश्वी के जीवन के एक नए अध्याय की शुरुआत है, और हम उन सभी शुभकामनाओं व प्रेम के लिए आभारी हैं जो उसे आज प्राप्त हुए हैं।”

 

वहीं राकेश कुमार सिंह ने कहा, “माता-पिता होने के नाते हमें गर्व है कि काश्वी एक जिज्ञासु, आत्मविश्वासी और संवेदनशील व्यक्तित्व की ओर बढ़ रही है। आज उसे अपने परिवार, मार्गदर्शकों और मित्रों का साथ मिला, यही हमारे लिए सबसे बड़ी खुशी है।”

  • Related Posts

    त्रिशूर में आयोजित राष्ट्रीय CAT छात्र सम्मेलन 2026 में देशभर के छात्रों की भागीदारी

    उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले रैंक होल्डर छात्रों और श्रेष्ठ चैप्टर्स को किया गया सम्मानित त्रिशूर: त्रिशूर में हुए राष्ट्रीय CAT छात्र सम्मेलन 2026 में देशभर से आए छात्रों ने उत्साह…

    Continue reading
    राष्ट्र सेवा में योगदान के लिए जंग बहादुर सिंह को ‘नेशनल प्राइड अवॉर्ड’ से किया गया सम्मानित

    36 वर्षों से सक्रिय जनकल्याण मोर्चा ने राष्ट्र सेवा और नेतृत्व के लिए किया सम्मानित शनिवार को नई दिल्ली में आयोजित कार्यक्रम में जंग बहादुर सिंह को ‘नेशनल प्राइड अवॉर्ड’…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    La influencia cultural de los casinos en la sociedad moderna

    Psychologische Auswirkungen von Glücksspielen im Casino entdecken

    Обзор возможностей выплат в Pinco casino: надежность и скорость

    • By admlnlx
    • June 20, 2026
    • 18 views

    tc-check-test

    • By admlnlx
    • June 20, 2026
    • 27 views

    Ograniczony dostęp!

    • By admlnlx
    • June 19, 2026
    • 28 views

    Bonus do 3000 PLN + 250 FS Oficjalna strona

    • By admlnlx
    • June 19, 2026
    • 24 views