दिल्ली 2025 वर्ल्ड पैरा एथलेटिक्स के लिए भारत ने पेश किया ‘वीराज’, लोगो और मास्कॉट के ज़रिए पेश की संस्कृति और साहस की तस्वीर

# 26 सितंबर से जेएलएन स्टेडियम, दिल्ली में होगा दुनिया का सबसे बड़ा पैरा एथलेटिक्स टूर्नामेंट

नई दिल्ली, 1 जुलाई 2025

भारत पहली बार वर्ल्ड पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप की मेजबानी करने जा रहा है। इसकी तैयारियों के तहत अब आधिकारिक लोगो और मास्कॉट ‘वीराज’ को पेश किया गया है, जो देश की सांस्कृतिक पहचान और पैरा खिलाड़ियों की जुझारू भावना को खूबसूरती से दर्शाते हैं।

27 सितंबर से 5 अक्टूबर 2025 तक चलने वाली इस चैंपियनशिप में 100 से ज्यादा देशों के 1700 से अधिक खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। यह भारत के लिए सिर्फ एक आयोजन नहीं, बल्कि दुनिया को यह दिखाने का मौका है कि हम सामर्थ्य, विविधता और एकजुटता को किस तरह अपनाते हैं।

लोगो में समेटी भारतीयता और आत्मबल की झलक

गोल आकार में बना यह लोगो गति और समावेशिता का प्रतीक है। बीच में रेसिंग व्हीलचेयर में एक पैरा एथलीट को दर्शाया गया है, जो हिम्मत, फुर्ती और एकाग्रता का प्रतीक है। इसके चारों ओर भारत की सांस्कृतिक पहचान को दिखाते प्रतीक मौजूद हैं — जैसे मोर, हाथी, सितार और चरखा। लोगो के केंद्र में बना लोटस टेम्पल दिल्ली की आत्मा और भारतीय मेहमाननवाज़ी का प्रतीक है। केसरिया, गहरा नीला और मैजेंटा जैसे रंग इसकी ऊर्जा और विविधता को दर्शाते हैं।

मास्कॉट वीराज ने जीता दिल

मास्कॉट ‘वीराज’ एक छोटा, चंचल हाथी है जो प्रोस्थेटिक रनिंग ब्लेड के साथ दौड़ने को तैयार है। संस्कृत से लिया गया उसका नाम ‘वीराज’ तेजस्विता और उत्कृष्टता का अर्थ रखता है। उसकी मुस्कान, आत्मविश्वास से भरी आंखें और इवेंट लोगो वाली पोशाक उसे खास बनाती हैं। वीराज उस भावना का प्रतीक है जो हर उस खिलाड़ी में होती है जो रुकने से इनकार करता है, और हर उस बच्चे में जो सपने देखने की हिम्मत करता है।

इस मौके पर PCI के महासचिव जयवंत ने कहा –
“जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में दुनिया की सबसे बड़ी पैरा स्पोर्ट प्रतियोगिता की मेजबानी हमारे लिए बहुत गर्व की बात है। यह सिर्फ भारत की अंतरराष्ट्रीय खेलों में बढ़ती भूमिका को दिखाता है, बल्कि 2036 ओलंपिक की मेजबानी के हमारे इरादे की ओर भी एक मजबूत कदम है।”
“2025 में जब हम दुनियाभर के पैरा एथलीट्स का स्वागत करेंगे, तो हम सिर्फ उनके हौसले और मेहनत का सम्मान नहीं करेंगे, बल्कि यह भी दिखाएँगे कि भारत अब ऐसी बड़ी प्रतियोगिताओं को संभालने में पूरी तरह सक्षम और तैयार है।”

वहीं PCI के निदेशक सत्य बाबू ने कहा –
“हमने वीराज को सिर्फ एक मास्कॉट के रूप में नहीं, बल्कि एक ऐसे प्रतीक के रूप में गढ़ा है जो साहस और उम्मीद को दर्शाए। उसकी कहानी ऐसी होनी चाहिए जो हर पीढ़ी को जोड़ सके, खासकर युवाओं और खिलाड़ियों को प्रेरित कर सके। वीराज इन चैंपियनशिप्स की असली भावना को दर्शाता है — उत्कृष्टता, समावेश और हर चुनौती को पार करने का जज़्बा।”

लोगो और वीराज मिलकर एक ऐसी कहानी कहते हैं जिसमें भारत की संस्कृति, खेलों के ज़रिए बदलाव की ताकत और मानव भावना की असीम क्षमता दिखाई देती है। जैसे-जैसे दिल्ली 2025 के लिए तैयार हो रही है, ये दोनों प्रतीक भारत के खुलेपन, विविधता और खेल के ज़रिए दुनिया को जोड़ने की सोच का प्रतिनिधित्व करते हैं।

  • Related Posts

    जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में दिल्ली राज्य पैरा पावरलिफ्टिंग चैंपियनशिप 2025–26 का सफल आयोजन

    डीपीएसए द्वारा आयोजित राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में 110 पैरा खिलाड़ियों ने भाग लिया, वरिष्ठ, जूनियर और सब-जूनियर वर्गों में दमदार प्रदर्शन देखने को मिला। नई दिल्ली | 27 दिसंबर 2025…

    Continue reading
    दिव्यांग पैरा स्पोर्ट्स एसोसिएशन ऑफ़ दिल्ली ( DPSA) 27 दिसंबर को नई दिल्ली में ‘ दिल्ली राज्य पैरा पावरलिफ्टिंग चैंपियनशिप ‘ 2025–26 का करेगा आयोजन

    दिल्ली भर से सीनियर, जूनियर और सब-जूनियर पैरा खिलाड़ी जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में लेंगे भाग नई दिल्ली | 23 दिसंबर 2025 दिव्यांग पैरा स्पोर्ट्स एसोसिएशन ऑफ़ दिल्ली (डीपीएसए) 27 दिसंबर…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    Funky Good lucky xmas paypal fresh fruit Madness Slots Remark: Incentives, Bets & Victories

    Best Online casino Slot Video deep blue sea slot free spins game 2026 Gamble Preferred Harbors

    Recensione di Winnita Gambling Enterprise

    Finest Sweepstakes Gambling enterprise No deposit Incentive Totally alpha squad slot jackpot free South carolina 2026

    Online casino No-deposit Added bonus Codes February mr bet casino no deposit bonus codes 2026 2026

    Big captain nelson deluxe video slot Five Harbors Opinion Huge Wins & Bonus Play