“22 पंडित और काला जादू!” – पाकिस्तानी मीडिया ने भारत की जीत पर किया अनोखा दावा

नई दिल्ली

आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में डिफेंडिंग चैंपियन पाकिस्तान का सफर खत्म हो गया है। भारत और न्यूजीलैंड से करारी हार के बाद टीम की टूर्नामेंट से विदाई तय हो गई है। लेकिन हार से ज्यादा चर्चा पाकिस्तानी मीडिया के अजीबोगरीब दावे की हो रही है।

सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो में पाकिस्तानी पैनलिस्ट्स का कहना है कि भारत ने मैच क्रिकेट से नहीं, बल्कि ‘काले जादू’ से जीता है। उनके मुताबिक, भारत ने दुबई स्टेडियम में 22 पंडित बुलाए थे, जो पाकिस्तान के 11 खिलाड़ियों पर ‘जादू टोना’ कर रहे थे – हर खिलाड़ी के लिए दो पंडित!

इतना ही नहीं, पैनलिस्ट्स का दावा है कि यही वजह है कि भारतीय टीम पाकिस्तान खेलने नहीं आई, क्योंकि वहां उसे ‘पंडितों’ को लाने की इजाजत नहीं मिलती! इस थ्योरी के सामने आते ही सोशल मीडिया पर मीम्स की बाढ़ आ गई है और भारतीय फैंस जमकर मजे ले रहे हैं।

भारत-पाकिस्तान मैच में पाकिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 241 रन बनाए थे। सऊद शकील (62) और मोहम्मद रिज़वान (46) ने संघर्ष किया, लेकिन टीम बड़ा स्कोर खड़ा नहीं कर पाई। कुलदीप यादव (3/40) और हार्दिक पांड्या (2/31) ने पाकिस्तानी बल्लेबाजों को बांधकर रखा । भारत ने यह लक्ष्य आसानी से हासिल किया है और पाकिस्तान की टूर्नामेंट में बची-खुची उम्मीदों को भी खत्म कर दिया है।

पाकिस्तान का सफर खत्म

न्यूजीलैंड के बांग्लादेश को हराते ही पाकिस्तान की टूर्नामेंट से विदाई तय हो गई है। इसी के साथ वह तीसरा मेजबान देश बन गया है, जो ग्रुप स्टेज से ही बाहर हो गया है। इससे पहले भारत (2006) और दक्षिण अफ्रीका (2009) के साथ भी ऐसा हो चुका है।

अब पाकिस्तान को 29 फरवरी को बांग्लादेश के खिलाफ ‘औपचारिक’ मैच खेलना है, जिसका टूर्नामेंट के नतीजों पर कोई असर नहीं पड़ेगा। दूसरी ओर, भारत 2 मार्च को न्यूजीलैंड से भिड़ने वाला है, जहां उसे सेमीफाइनल की राह मजबूत करनी है।

Related Posts

जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में दिल्ली राज्य पैरा पावरलिफ्टिंग चैंपियनशिप 2025–26 का सफल आयोजन

डीपीएसए द्वारा आयोजित राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में 110 पैरा खिलाड़ियों ने भाग लिया, वरिष्ठ, जूनियर और सब-जूनियर वर्गों में दमदार प्रदर्शन देखने को मिला। नई दिल्ली | 27 दिसंबर 2025…

Continue reading
दिव्यांग पैरा स्पोर्ट्स एसोसिएशन ऑफ़ दिल्ली ( DPSA) 27 दिसंबर को नई दिल्ली में ‘ दिल्ली राज्य पैरा पावरलिफ्टिंग चैंपियनशिप ‘ 2025–26 का करेगा आयोजन

दिल्ली भर से सीनियर, जूनियर और सब-जूनियर पैरा खिलाड़ी जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में लेंगे भाग नई दिल्ली | 23 दिसंबर 2025 दिव्यांग पैरा स्पोर्ट्स एसोसिएशन ऑफ़ दिल्ली (डीपीएसए) 27 दिसंबर…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

स्टेबलकॉइन: प्रयोग से नियमन की ओर

  • By INDINON
  • February 3, 2026
  • 14 views
स्टेबलकॉइन: प्रयोग से नियमन की ओर

जन अधिकार बिल 2025 को लेकर परिवर्तन पार्टी ऑफ इंडिया का दिल्ली में जोरदार धरना

  • By INDINON
  • February 3, 2026
  • 13 views
जन अधिकार बिल 2025 को लेकर परिवर्तन पार्टी ऑफ इंडिया का दिल्ली में जोरदार धरना

भारत पर्व 2026 का समापन समारोह सम्पन्न, उपराष्ट्रपति की मौजूदगी में बिहार की मखाना झांकी बनी स्टार आकर्षण

  • By INDINON
  • January 31, 2026
  • 37 views
भारत पर्व 2026 का समापन समारोह सम्पन्न, उपराष्ट्रपति की मौजूदगी में बिहार की मखाना झांकी बनी स्टार आकर्षण

गांधीवादी आदर्शों को ध्यान में रखते हुए आईटीआरएचडी ने ग्रामीण पर्यटन दिवस मनाया और कृषि पर्यटन को बढ़ावा दिया

  • By INDINON
  • January 31, 2026
  • 29 views
गांधीवादी आदर्शों को ध्यान में रखते हुए आईटीआरएचडी ने ग्रामीण पर्यटन दिवस मनाया और कृषि पर्यटन को बढ़ावा दिया

हाथी मार्का: बीपी ऑयल मिल्स की परंपरा और प्रगति की पहचान

  • By INDINON
  • January 30, 2026
  • 39 views
हाथी मार्का: बीपी ऑयल मिल्स की परंपरा और प्रगति की पहचान

डिजिटल वित्त की दिशा बदलते स्टेबलकॉइन और वैश्विक प्रणाली

  • By INDINON
  • January 30, 2026
  • 57 views
डिजिटल वित्त की दिशा बदलते स्टेबलकॉइन और वैश्विक प्रणाली