पुणे (हडपसर) -जोधपुर एवं डॉ. एमजीआर चैन्नई सेट्रल – जोधपुर (भगत की कोठी)नई रेलसेवाओं का संचालन

03 मई 2025

श्री अश्विनी वैष्णव, माननीय रेल, सूचना प्रसारण, इलेक्ट्रॉनिक एवं प्रोद्योगिकी मंत्री एवं श्री गजेन्द्र सिंह शेखावत, माननीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री, भारत सरकार द्वारा उद्घाटन स्पेशल रेलसेवाओं को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

माननीय रेल, सूचना प्रसारण, इलेक्ट्रॉनिक एवं प्रोद्योगिकी मंत्री श्री अश्विनी वैष्णव एवं माननीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री, भारत सरकार, श्री गजेन्द्र सिंह शेखावत द्वारा पुणे- जोधपुर (भगत की कोठी) एवं डॉ.एमजीआर चैन्नई सेट्रल-जोधपुर (भगत की कोठी) रेलसेवाओं का आरंभ आज दिनांक 03.05.25, शनिवार को किया गया।

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी श्री शशि किरण के अनुसार श्री अश्विनी वैष्णव, माननीय रेल, सूचना प्रसारण, इलेक्ट्रॉनिक एवं प्रोद्योगिकी मंत्री तथा श्री पी. पी. चौधरी माननीय सांसद-पाली ने पुणे (हडपसर)-जोधपुर एवं डॉ. एमजीआर चैन्नई सेट्रल-जोधपुर (भगत की कोठी) को पुणे स्टेषन से (वीडियो कॉन्फ्रेसिंग से) तथा श्री गजेन्द्र सिंह शेखावत, माननीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री, भारत सरकार द्वारा जोधपुर स्टेशन से इन रेलसेवाओं के उद्घाटन स्पेशल ट्रेनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

इस अवसर पर श्री अश्विनी वैष्णव, माननीय रेल, सूचना प्रसारण, इलेक्ट्रॉनिक एवं प्रोद्योगिकी मंत्री अपने उद्बोधन में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी का आभार व्यक्त किया और कहा कि चेन्नई और पुणे से पश्चिमी राजस्थान को जोड़ने वाली दो रेल सेवाओं का आज शुभारंभ किया जा रहा है उसके बाद उन्होंने कहा की रेलवे में नई क्रांति का सूत्रपात किया जा रहा है और विकसित भारत के सपने को साकार किया जा रहा है रेल मंत्री ने कहा कि रेलवे मे अमृत भारत योजना के तहत स्टेशनों का पुनर्विकास किया जा रहा है और दोहरीकरण , नई लाइनें , विद्युतीकरण एवं नई रेल सेवाओं को प्रारंभ किया जा रहा है ।

कार्यक्रम के दौरान श्री गजेन्द्र सिंह शेखावत, माननीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री, भारत सरकार, ने माननीय रेल मंत्री का आभार व्यक्त करते हुए अपने उद्बोधन में कहा कि रेलवे के क्षेत्र में क्रांतिकारी परिवर्तन किया जा रहा है । उन्होंने कहा कि राजस्थान को पुणे और चेन्नई से जोड़ने वाली इन दोनों रेल सेवाओं के संचालन से वीर दुर्गादास जी और छत्रपति शिवाजी महाराज की संधि के रिश्ते को पुनर्जीवित किया जा रहा है।

इस कार्यक्रम में माननीय सांसद श्री लुंबाराम चौधरी ( वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए),भी जुड़े।

कार्यक्रम के प्रारंभ में श्री अमिताभ, महाप्रबन्धक-उत्तर पश्चिम रेलवे ने सभी गणमान्य अतिथियों का साफा पहनाकर स्वागत किया गया।

जोधपुर में आयोजित समारोह में माननीय सांसद राज्यसभा श्री राजेंद्र जी गहलोत , माननीय विधायक श्री देवेंद्र जी जोशी, सुश्री वनिता सेठ-माननीय महापौर (जोधपुर नगर निगम, दक्षिण) सहित जनप्रतिनिधियों की गरिमामई उपस्थित रहीं। इनके साथ ही उत्तर पश्चिम रेलवे के महाप्रबन्धक श्री अमिताभ, मण्डल रेल प्रबन्धक जोधपुर श्री अनुराग त्रिपाठी के अलावा रेलवे के अन्य अधिकारी/कर्मचारी उपथित रहे।

  • Related Posts

    त्रिशूर में आयोजित राष्ट्रीय CAT छात्र सम्मेलन 2026 में देशभर के छात्रों की भागीदारी

    उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले रैंक होल्डर छात्रों और श्रेष्ठ चैप्टर्स को किया गया सम्मानित त्रिशूर: त्रिशूर में हुए राष्ट्रीय CAT छात्र सम्मेलन 2026 में देशभर से आए छात्रों ने उत्साह…

    Continue reading
    राष्ट्र सेवा में योगदान के लिए जंग बहादुर सिंह को ‘नेशनल प्राइड अवॉर्ड’ से किया गया सम्मानित

    36 वर्षों से सक्रिय जनकल्याण मोर्चा ने राष्ट्र सेवा और नेतृत्व के लिए किया सम्मानित शनिवार को नई दिल्ली में आयोजित कार्यक्रम में जंग बहादुर सिंह को ‘नेशनल प्राइड अवॉर्ड’…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    Kako odabrati najbolje slot igre na TuffPuff Croatia casinu

    • By admlnlx
    • November 4, 2026
    • 12 views

    Kako odabrati najbolje slot igre na TuffPuff Croatia casinu

    • By admlnlx
    • November 4, 2026
    • 9 views

    Erlebe die besten Casino-Promotions 2026: So findest du die besten Deals

    • By admlnlx
    • November 4, 2026
    • 12 views

    Erlebe die besten Casino-Promotions 2026: So findest du die besten Deals

    • By admlnlx
    • November 4, 2026
    • 12 views

    Sichere Zahlungen im Online-Casino: So schützen Sie Ihre Daten

    • By admlnlx
    • November 4, 2026
    • 12 views
    • By admlnlx
    • November 4, 2026
    • 10 views